CineGram: ऋषि कपूर की पहली फिल्म ‘बॉबी’ को आए 50 साल हो चुके हैं और इस फिल्म ने रातों रात उन्हें स्टार बना दिया था। इस फिल्म को राज कपूर ने बनाया था और कहा जाता है कि उन्होंने कम उम्र के ऋषि कपूर को अपने कर्ज चुकाने के लिए लॉन्च किया था। क्योंकि राज कपूर की पिछली फिल्में ‘मेरा नाम जोकर’ और ‘कल, आज और कल’ से हुए नुकसान की उन्हें भरपाई करनी थी। इस फिल्म में किसी और हीरो को लेने का खर्च वह नहीं उठा सकते थे और इसलिए उन्होंने अपने 20 साल बेटे ऋषि कपूर को डिंपल कपाड़िया के साथ लॉन्च किया था। इसके साथ ही राज कपूर ने बेटे ऋषि कपूर के सामने कुछ ऐसा कहा था कि उन्होंने ऑटोग्राफ की प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया था। क्या था मामला हम आपको बताने जा रहे हैं।
कपूर खानदान आज भी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहा है, लेकिन इसकी शुरुआत हुई थी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पापा जी कहलाए जाने वाले पृथ्वीराज कपूर से। जिनके तीन बेटे थे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर। तीनों ही हिट कलाकार थे। राज कपूर के भी तीन बेटे हुए ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर। वैसे तो सभी एक्टर रहे, लेकिन ऋषि कपूर की इंडस्ट्री में अलग ही जगह थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषि कपूर ने अपनी पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही ऑटोग्राफ देने की प्रेक्टिस शुरू कर दी थी। उन्हें पहले ही पता चल गया था कि आने वाले समय में वह बड़े स्टार होने वाले हैं, इसके बारे में खुद ऋषि कपूर ने बताया था।
कपिल शर्मा के शो में ऋषि कपूर ने पुराना किस्सा शेयर करते हुए इसके बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि एक दिन वह अपने माता-पिता के साथ डिनर कर रहे थे और उनके पिता राज कपूर ने उनकी मां से कहा कि वह अपने अपने बचपन के रोल के लिए ऋषि को फिल्म में लेना चाहते हैं। इसपर उनकी मां ने कहा था कि अगर इससे उनकी पढ़ाई पर कोई असर न पड़े तो वो ऐसा कर सकते हैं। ऋषि ने कहा कि वह ये दिखावा कर रहे थे कि वो चुप बैठकर खाना खा रहे थे लेकिन वास्तव में उनके मन में लड्डू फूट रहे थे। उन्हें लगने लगा था कि वह स्टार बनने वाले हैं और इसलिए उन्होंने ऑटोग्राफ देने की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।