CineGram: राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में जो सर्कस में काम करने वाली एक्ट्रेस दिखाई गई थीं, उनका नाम ‘सेनिया रेबेंकीना’ है और वो रूस की एक बैले डांसर थीं। राज कपूर की जिंदादिली और रंगीन मिजाज के बारे में हर कोई जानता ही हैं। सेनिया रेबेंकीना के साथ भी कुछ ऐसा हुआ था, राज कपूर ने उनका बैले डांस देखा था और वो इतना इंप्रेस हुए कि उन्होंने उनको अपनी फिल्म में रोल ऑफर कर दिया।

बीबीसी को दिए इंटरव्यू में सेनिया ने खुद राज कपूर के साथ पहली मुलाकात का खुलासा किया था और बताया था कि कैसे उन्हें फिल्म ऑफर हुई। सेनिया ने बताया कि जब राज कपूर से वो मिलीं, तो उस समय उनकी उम्र  24 या 25 साल थी। राज कपूर ने उनका बैले डांस देखा और वो काफी खुश हुए और उन्हें फिल्म ऑफर की।

सेनिया ने बताया कि उन्हें हिंदी नहीं आती थी, लेकिन इसके बाद भी वो फिल्म के लिए तुरंत मान गईं। क्योंकि वो राज कपूर को उनके गानों से जानती थीं। सेनिया ने बताया था कि राज कपूर सेट पर उनका ख्याल रखते थे, मगर जैसे ही कैमरा चालू होता था वो काफी स्ट्रिक्ट हो जाते थे।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी थी और जब उनकी 92वीं बर्थ एनिवर्सरी थी तब सेनिया भारत आई थीं। प्रेस से बात करते हुए उन्होंने राज कपूर की कुछ यादें शेयर की थी। उन्होंने कहा था कि वैसे तो वो 15-16 फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें राज कपूर की फिल्म के लिए ही जाना जाता है।

राज कपूर से जुड़े किस्से कई एक्टर्स सुनाते हैं। जीनत अमान को भी ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ फिल्म में रूपा का किरदार ऐसे ही मिला था। जीनत ने खुद बताया है कि राज कपूर अपनी फिल्म के लिए रूपा ढूंढ रहे थे और जैसे ही उन्हें ये बात पता चली वो उस किरदार की तरह तैयार होकर राज कपूर के सामने चली गईं। राज कपूर उन्हें देखकर खुश हो गए, उन्हें अपनी रूपा मिल चुकी थी। इस रोल के लिए जीनत को फाइनल करने के साथ राज कपूर ने उन्हें कुछ सोने के सिक्के दिए थे। पूरी खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…