बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। वहीं उनकी बहन परिणीति, मीरा और मन्नारा भी एक्ट्रेस हैं और अपने करियर में अच्छा कर रही हैं लेकिन, चोपड़ा सिस्टर्स के रिलेशन को लेकर अक्सर आपने देखा होगा कि सवाल उठते रहे हैं और प्रियंका को लेकर कहा जाता रहा है कि वो अपनी बहनों को सपोर्ट नहीं करती हैं। इस पर कई बार सवाल उठते रहे हैं। मन्नारा जब ‘बिग बॉस’ में गई थीं तो ‘देसी गर्ल’ को उन्हें सपोर्ट करते हुए देखा गया था। ऐसे में अब प्रियंका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो परिणीति और मन्नारा संग अपने रिश्ते पर बात कर रही हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को अक्सर देखा गया है कि वो मन्नारा चोपड़ा को सपोर्ट करती हैं। फिर चाहे वो ‘बिग बॉस’ हो या फिर उनकी कोई फिल्म। वहीं, परिणीति चोपड़ा के लिए प्रियंका को ऐसे नहीं देखा गया है। एक बार एक्ट्रेस मन्नारा की फिल्म के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में गई थीं, जहां उनसे चोपड़ा सिस्टर्स के बॉन्ड को लेकर सवाल किया गया था कि वो मन्नारा के ज्यादा क्लोज हैं?

परिणीति संग बॉन्ड को लेकर क्या कहती हैं प्रियंका?

इस पर प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। क्योंकि वो दोनों को बराबर ही मानती हैं। वहीं, सपोर्ट करने की बात को लेकर एक्ट्रेस का कहना था कि ऐसा नहीं है कि वो उन्हें सपोर्ट नहीं करती हैं। परिणीति की जब पहली फिल्म आई थी तो वो उन्हें सपोर्ट करने के लिए गई थीं और अब प्रियंका उनके लिए इसलिए नहीं जाती हैं क्योंकि वो अब स्टार बन चुकी हैं और उन्हें ना तो उनकी और ना ही किसी और की जरूरत है। परिणीति के पास खुद की पहचान और स्टारडम है।

कजिन सिस्टर हैं प्रियंका और परिणीति

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा साथ में शानदार बॉन्ड शेयर करती हैं लेकिन, वो सगी बहनें नहीं हैं। प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा और एक्ट्रेस परिणीति के पिता पवन चोपड़ा दोनों सगे भाई हैं। इस रिश्ते से देखा जाए तो दोनों कजिन सिस्टर्स हैं। गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा के दो भाई हैं सहज चोपड़ा और शिवांग चोपड़ा। वहीं, प्रियंका चोपड़ा के सगे भाई का नाम सिद्धार्थ चोपड़ा हैं।