दशकों से बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिव प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) हिंदी सिनेमा जगत के फेमस विलेन रहे हैं। आखिरी बार वो फिल्म ‘एनिमल’ में दिखे थे। उनका भी एक जमाना था, जब वो स्क्रीन पर आते थे तो लोगों की रूह कांप जाती थी। वो अपनी एक्टिंग के दम पर हीरो पर भी भारी पड़ जाते थे। 60-70 दशक में इंडस्ट्री में उनका सिक्का चलता था। उनके साथ काम करने के लिए मेकर्स की लाइन लगी रहती थी। ‘नाम प्रेम चोपड़ा…प्रेम चोपड़ा नाम है मेरा’ जैसे डायलॉग से प्रेम चोपड़ा का करियर चल पड़ा था। ऐसे में आज के सिनेग्राम में उनके बारे में बता रहे हैं। वो राज कपूर के साथ रिश्तेदारी के साथ ही आपको उनसे जुड़े एक किस्से के बारे में बता रहे हैं, जब लोग उनसे अपनी पत्नियों को पीछे छुपा लेते थे।
दरअसल, प्रेम चोपड़ा ने 60-70 दशक में इतनी फिल्मों में विलेन का रोल किया कि उनका करियर तो हिट रहा मगर इसकी नेगेटिव प्रभाव उनकी असल जिंदगी में पड़े। अधिकतर फिल्मों में प्रेम चोपड़ा के रेप सीन रहे, जिसकी वजह से लोगों में उनका काफी खौफ हो गया था। इसके बारे में प्रेम चोपड़ा ने खुद बताया था। एक बार वो जश्न-ए-रेख्ता प्रोग्राम में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जिंदगी के सफर के बारे में बात की थी। इस दौरान उनसे पूछा गया था कि उनके अभिनय की हर कोई तारीफ करता लेकिन, उनके किरदार कभी किसी को पसंद नहीं आए। इस पर प्रेम चोपड़ा ने बताया था कि वो इंडस्ट्री में हीरो बनने के लिए आए थे। करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों से का थी। हिंदी फिल्मों में आए तो हीरो के तौर पर सफल नहीं रहे।
प्रेम चोपड़ा ने आगे बताया था कि बाद में उन्हें नेगेटिव भूमिका करने के लिए मिली तो उनका जादू चल पड़ा। इसी बीच उनसे सवाल किया गया था कि उनकी ऑनस्क्रीन नेगेटिव छवि को गंभीरता से लिया गया तो इस पर उन्होंने रिएक्शन देते हुए हामी भरी थी और कहा था कि ये कई बार होता था जब लोग उन्हें देखते ही अपनी पत्नियों को पीछे छुपा लेते थे। इससे एक्टर को काफी हैरानी होती थी।
राज कपूर के रिश्तेदार हैं प्रेम चोपड़ा
ये तो था उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा किस्सा। इसके अलावा उनके बारे में एक और बात बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि प्रेम चोपड़ा, राज कपूर के साढ़ू भाई हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा। दरअसल, प्रेम चोपड़ा ने राज कपूर की पत्नी कृष्णा की बहन उमा से शादी की थी। इस रिश्ते से प्रेम चोपड़ा, राज कपूर के साढ़ू भाई हुए। उमा और कृष्णा बॉलीवुड एक्टर राजेंद्र नाथ और प्रेम नाथ की बहने हैं। उमा और प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां रकिता, पुनीता और प्रेरणा हैं।
बहरहाल, अगर प्रेम चोपड़ा की फिल्मों की बात की जाए तो उन्होंने अपने करियर में ‘शहीद’ (1965), ‘बॉबी’ (1973), ‘बेताब’ (1983), ‘गुप्त’ (1997) और ‘कोई मिल गया’ (2003) समेत करीब 380 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।