फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर चर्चा में हैं। इसकी दुनियाभर में तारीफ हो रही है। इसी बीच उनकी एक और बरसों पुरानी फिल्म ‘देवदास’ भी हेडलाइन्स में आ गई है। एक बार फिर से इस मूवी को लेकर बातचीत होने लगी है। इसे 2002 में रिलीज किया गया था और ये ब्लॉकबस्टर रही थी। इसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित के किरदार को काफी पसंद किया था। इनके किरदारों ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया था। इसी में से रोल और था, जो चुन्नी बाबू का था। इसे जैकी श्रॉफ ने प्ले किया था। उन्होंने इस किरदार से स्क्रीन पर अलग ही छाप छोड़ी थी। ऐसे में अब एक्टर ने सालों बाद अपने कैरेक्टर को लेकर खुलासा किया है कि पहले इस रोल को कोई एक्टर करने को तैयार नहीं था, जब उन्हें ऑफर हुआ तो वो झट से मान गए थे।
फिल्म ‘देवदास’ में चुन्नी बाबू का किरदार जैकी श्रॉफ प्ले करते हैं। फिल्म में उनका किरदार थोड़े ही समय का होता है मगर जितना भी है कमाल का है। उन्होंने अपने अभिनय से अलग ही छाप छोड़ी है। इस रोल के लिए जैकी श्रॉफ मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। उनसे पहले ये रोल कई बड़े एक्टर्स को ऑफर किए गए थे लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था। इसके बाद जैकी के हाथ भंसाली की ये हिट लगी।
कोई नहीं करना चाहता था ‘चुन्नी बाबू’ का रोल
जैकी श्रॉफ ने करिश्मा तन्ना से बातचीत में खुलासा किया कि कैसे कई एक्टर्स के मना करने के बाद ‘देवदास’ में चुन्नी बाबू का रोल उन्हें ऑफर किया गया था। वो बताते हैं कि कोई भी चुन्नी बाबू बनने के लिए तैयार ही नहीं था। लेकिन वो राजी हो गए थे। इसलिए उन्हें मिल गया। वो हैरान थे कि कोई भी इस रोल को नहीं करना चाहता था। उनका मानना था कि उन सभी को पागल कुत्ते ने काटा है। जैकी ने आगे बताया कि अगर कोई सीन कट भी जाता तो वो टेंशन नहीं लेते। उनका मानना है कि भूमिका के लिए जो जरूरी है वो मिलेगा ही।
एक्टर ने कहा कि एक डायरेक्टर, एक्टर और स्टोरी होती है। ऐसे में उनका मानना है कि हर कहानी में राजा नहीं बना जा सकता है। अंत में कहते हैं कि जो मिला है, ऊपरवाले का कान पकड़ो और निकल लो।
‘सिंघम अगेन’ में दिखाएंगे जलवा
67 साल के जैकी श्रॉफ आज भी स्क्रीन पर एक्टिव हैं। भले ही लीड रोल नहीं करते हैं मगर अपने संजिदा अभिनय से सपोर्टिंग कैरेक्टर में भी जान फूंक देते हैं और लाइमलाइट चुरा ले जाते हैं। उन्हें अब नेगेटिव भूमिका में भी देखा जाता है और फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अगर उनकी अपकमिंग फिल्म की बात की जाए तो वो जल्द ही ‘सिंघम अगेन’ के जरिए स्क्रीन पर दिखाई देने वाले हैं। इसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में होंगे। इसके अलावा वह वरुण धवन और कीर्ति सुरेश स्टारर ‘बेबी जॉन’ में भी दिखाई देंगे।