70-80 के दशक के फेमस विलेन की जब भी चर्चा होती है तो इसमें एक नाम प्रेम चोपड़ा का भी आता है। उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। उनकी पॉपुलैरिटी की वजह उनका सिर्फ डायलॉग बना था। एक्टर ने राज कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ में सिर्फ एक ही डायलॉग बोला था और इसी से उन्हें इतनी पॉपुलैरिटी मिली की रेलवे के लिए ये आफत हो गई। राज कपूर ने उन्हें ये डायलॉग देते हुए एक ही बात कही था कि अगर ये हिट हो गया तो इससे उनका पूरी दुनिया में नाम होगा और ये सच भी हुआ। अब प्रेम चोपड़ा की शोहरत की वजह से परेशानी रेलवे को उठानी पड़ी थी। चलिए बताते हैं वो कैसे।

दरअसल, प्रेम चोपड़ा का वो हिट डायलॉग था, ‘प्रेम… प्रेम नाम है मेरा… प्रेम चोपड़ा।’ एक्टर ने एक बार बताया था कि उन्हें राज कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ मिली कैसे थी। राज कपूर उनसे एक पार्टी में मिले थे और तब उन्होंने कहा था कि वो उनकी अगली फिल्म में काम कर रहे हैं। ये सुनकर प्रेम काफी खुश हुए थे। तब उन्होंने पूछा था कि क्या रोल होने वाला है? इस सवाल पर राज कपूर हमेशा उनसे कहते थे कि ‘बताएंगे-बताएंगे’ कहकर चले जाते थे। प्रेम चोपड़ा ने बताया था कि राज कपूर रात में ड्रंक रहते थे तो उस समय भी कुछ नहीं बताते थे।

जब पता चला एक ही डायलॉग है…

इसके बाद पुणे में शूटिंग लोकेशन पर पहुंचे। वहां प्रेम चोपड़ा को पता चला कि ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया खड़े हैं। एक्टर को बताया गया कि उनका पूरी फिल्म में एक ही डायलॉग था- प्रेम… प्रेम नाम है मेरा… प्रेम चोपड़ा। इसे सुन दिग्गज एक्टर हैरान रह गए थे कि पूरी फिल्म में उनका एक ही डायलॉग था। लेकिन उनका एक ही डायलॉग काफी हिट हो गया था। इस डायलॉग की वजह से काफी परेशान भी होना पड़ा था। रेलवे वालों को भी काफी परेशानी हुई थी। दरअसल, एक्टर एक बार सुपरफास्ट ट्रेन से सफर कर रहे थे तो लोगों को पता चल गया कि इस ट्रेन में प्रेम चोपड़ा हैं।

आखिरी स्टेशन तक चलता रहा सिलसिला

प्रेम चोपड़ा ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में इस किस्से के बारे में बताया था कि वो सुपरफास्ट ट्रेन से सफर कर रहे थे और लोगों को पता चल गया था कि वो इसमें हैं। अब पब्लिक की वजह से ट्रेन को हर स्टेशन पर रोकनी पड़ी। क्योंकि हर स्टेशन पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। प्रेम ने बताया था कि उनसे अनुरोध किया जाता था कि वो बाहर आकर उसी अंदाज में वो डायलॉग बोलें। फिर वो बाहर आकर वैसे ही उसे बोलते थे। ये सिलसिला आखिरी स्टेशन तक चलता रहा था।