CineGram: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को यूं ही नहीं कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता। उनकी लव लाइफ हो या वर्क लाइफ सब विवादों में रहती है। उनके रिलेशनशिप स्टेटस की बात करें 39 साल की हो चुकी कंगना रनौत खुद को सिंगल बताती हैं। उनका नाम तो कई लोगों के साथ जुड़ा लेकिन उनका हर रिश्ता किसी ना किसी वजह से टूट गया। उनका नाम हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर आदित्य पंचोली से भी जुड़ा था, लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने उन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। कंगना और आदित्य पंचोली की उम्र में 23 साल का अंतर था और उनके करियर की शुरुआत में पंचोली ने उनका बहुत साथ दिया था, जिसके बाद ही दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगे थे।

कंगना रनौत और आदित्य पंचोली को अक्सर साथ में देखा जाता था। बात साल 2004 और 2005 की है, लेकिन फिर अचानक करीब 10 साल बाद कंगना ने उनपर किडनैप करने से लेकर यौन शोषण तक के आरोप लगाए। कंगना ने एक इंटरव्यू में ये तक कहा था आदित्य पंचोली उनके पापा की उम्र के हैं और उन्होंने कंगना को घर में कैद करके रखा था। कंगना का कहना था वो खुद को बचाने के लिए घर के फर्स्ट फ्लोर की खिड़की से कूद गई थीं।

पति-पत्नी की तरह रहते थे कंगना और आदित्य पंचोली

मुंबई मिरर को साल 2008 में दिए इंटरव्यू में आदित्य पंचोली ने कहा था कि वो और कंगना पति-पत्नी की तरह एक साथ रह रहे थे। उनका कहना था कि वो तीन साल उनके किसी दोस्त के घर रह रहे थे, इस दौरान वो अपने और कंगना के लिए मुंबई के यारी रोड पर घर भी बनवा रहे थे। आदित्य ने कंगना के साथ पहली मुलाकात की बात भी बताई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी मुलाकात कंगना से 27 जून, 2004 को यारी रोड पर ही हुई थी, उस वक्त  कंगना के पास पैसे नहीं थे और वो काफी परेशान थीं। पंचोली ने ये भी बताया था कि उनके दोस्त ने उन्हें कंगना की मदद के लिए कहा था।

कंगना ने लगाया था मारपीट का आरोप

कंगना के इस आरोप को आदित्य पंचोली ने स्वीकार किया था। आदित्य ने कहा था कि कंगना उन्हें धोखा दे रही थीं। दोनों अच्छे से एक साथ रहते थे, लेकिन कंगना ने उन्हें कहा कि कोई लड़का उन्हें परेशान कर रहा है, जब उन्होंने कंगना का फोन बिल देखा तो उसमें कंगना ने उस लड़के से कई बार बात की हुई थी। तब उन्होंने इस बात को अनदेखा किया, लेकिन ‘शाकालाका बूम बूम’ की शूटिंग के लिए कंगना साउथ अफ्रीका से जब लौटीं तो उनकी नजदीकियां अपने को-एक्टर के साथ बढ़ गई थीं और ये बात उन्हें बर्दाश्त नहीं हुई।

आदित्य ने कहा था, “वो साउथ अफ्रीका से लौटी तो मैंने उसके मैसेज पढ़े, जो उसने दूसरे एक्टर को भेजे थे। उस वक्त कंगना सो रही थी, उसके मैसेज ठीक नहीं थे। मुझे याद है कि उसने उस एक्टर के लिए वही शब्द इस्तेमाल किए थे, जो वह मेरे लिए साउथ अफ्रीका से फोन करते वक्त यूज करती थी। तब पहली बार मैंने उसकी पिटाई की थी।” आदित्य का कहना था कि वो पहली नजर में ही कंगना से प्यार करने लगे थे और उनके लिए सब कुछ करते थे, चाहे वो उनकी बहन पर हुए एसिड अटैक का बुरा दौर हो या फिल्मी करियर, उन्होंने एक्ट्रेस की हर संभव मदद करने की कोशिश की थी।