35 Years Of Chandni: 90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्मों को रिलीज किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया। इन मूवीज को आज भी याद किया जाता है फिर चाहे वो ‘वीर जारा’ हो या फिर ‘दिल तो पागल है’। इसमें कई फिल्में रही हैं, जिनका निर्माण यश राज के प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया। यश चोपड़ा ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इसी में से एक ‘चांदनी’ (Chandni) भी थी, जिसने यशराज फिल्म्स की डूबती नैया को बचाया था। इसमें एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) ने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ लीड रोल प्ले किया था। फिल्म के गाने तक खूब पॉपुलर हुए थे। ऐसे में चलिए आज आपको इस मूवी के बारे में दिलचस्प बातें बताते हैं।
दरअसल, फिल्म ‘चांदनी’ की रिलीज को 35 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म को 14 सितंबर, 1989 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मूवी ने उस साल ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। फिलम ने अपनी कमाई के आंकड़ों से हैरान कर दिया था। उस समय 8-10 करोड़ कमाना बहुत बड़ी बात होती थी। ये फिल्म यश चोपड़ा के लिए एक नई शुरुआत लेकर आई थी। इसके बाद उन्होंने आदित्य चोपड़ा के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया था। इसलिए कहा जाता है कि ‘चांदनी’ ने यश चोपड़ा की डूबती नैया बचाई थी।
‘चांदनी’ को सबने ठुकराया तो श्रीदेवी ने अपनी शर्तों पर किया काम
IMDB के फैक्ट्स के अनुसार, 90 के दशक की हिट फिल्म ‘चांदनी’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद श्रीदेवी नहीं थीं। इसके लिए पहले रेखा को अप्रोच किया गया था। लेकिन, किन्हीं कारणों की वजह से उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। इसके बाद ये जूही चावला और माधुरी दीक्षित जैसी एक्ट्रेस को भी ऑफर हुई लेकिन, उन्होंने भी इसे ठुकरा दिया था, जिसका बाद फिल्म श्रीदेवी की झोली में आ गिरी।
यश चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में शाहरुख खान से एक बात और शेयर की थी, जो कि फिल्म ‘चांदनी’ में श्रीदेवी से ही जुड़ी थी। उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी इस फिल्म को करने के लिए मान तो गई थीं लेकिन, उन्होंने शर्त रखी थी कि अगर ये फिल्म हिट होगी तो ही वो इसके लिए फीस लेंगी वरना काम फ्री में करेंगी। हालांकि, फिल्म हिट रही और श्रीदेवी को हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में पहचान मिली।