‘सड़क 2’ एक्ट्रेस क्रिसैन पेरीरा जिन्हें कथित तौर पर अप्रैल में ड्रग्स मामले में फंसाया गया था। शारजाह में जेल बंद थीं। वह करीब चार महीने बाद गुरुवार को मुंबई लौटी हैं। क्रिसैन 1 अप्रैल से शारजाह में थीं। तीन सप्ताह से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद, उन्हें जमानत दे दी गई और बाद में बरी कर दिया गया। लेकिन कानूनी प्रक्रियाओं के कारण वह मुंबई नहीं लौट सकीं। अब जब वह मुंबई आईं तो उनके परिवार ने राहत की सांस ली।
क्रिसैन पेरीरा ने 27 दिनों तक जेल में रहने के बाद बरी होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्रिसैन का कहना है कि वह बेगुनाह थीं और इसी बात ने उन्हें जेल में रहते पॉजिटिव रहने में मदद की। लेकिन क्रिसैन का कहना है कि जिस तरह का अनुभव उन्हें हुआ है, वह नहीं चाहतीं कोई भी ऐसे वक्त से गुजरे।
इंटरनेट पर क्रिसैन का मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनका परिवार उन्हें देख रोते हुए उन्हें गले लगाते नजर आ रहा है। खलीज टाइम्स से बात करते हुए एक्ट्रेस के कानूनी सलाहकार ने बताया कि उन्हें भारत लौटने में इतना समय क्यों लगा।
वकील ने कहा कि उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है लेकिन इमिग्रेशन कंसर्न के चिंता के कारण वह देश नहीं छोड़ पा रही थीं। 12 जून को उसे आरोपों से मुक्त कर दिया गया और वह अपने परिवार के पास आने के लिए अपना पासपोर्ट वापस मिलने का इंतजार कर रही थीं।
इससे पहले, उसका पासपोर्ट स्थानीय अधिकारियों द्वारा जब्त कर लिया गया था और उसका नाम ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया था। उनके यूएई से बाहर निकलने पर भी रोक लगाई गई थी।