छठ पूजा का पर्व बेहद करीब आ चुका है। 25 अक्टूबर से यह त्योहार शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति 28 अक्टूबर को होगी। आमतौर पर ज्यादातर पर्व का जश्न मनाने के लिए गाने सुने जाते हैं। छठ पूजा के दौरान सभी की जुबां पर भोजपूरी गाने होते हैं। छठी मैया की तैयारी में जुटे लोग कुछ पॉपुलर भोजपुरी गीतों को अपनी प्लेलिस्ट का हिस्सा पहले ही बना सकते हैं, जिससे इस त्योहार की रौनक और ज्यादा बढ़ जाएगी। इसके लिए हम आपके साथ मशहूर सितारों के हिट गानों की लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जो छठ पूजा के लिए बनाए गए हैं।
इस पर्व में छठी माता और सूर्य देव की पूजा की जाती है। पर्व के दौरान गानों का आनंद हर घर में लिया जाता है। पवन सिंह जैसे सितारों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने छठ पूजा के लिए गाए हैं और पर्व के दौरान उनकी खूब धूम देखने को मिलती है।
भोजपुरी इंडस्ट्री के गायक हमेशा से अपने कुछ खास पर्व के लिए गाने गाते आए हैं। छठ पूजा का पर्व शुरू होने से पहले ही हर साल पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अंकुश राजा, प्रियंका सिंह के छठ गीत सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। इतना ही नहीं, कुछ कलाकार छठ से पहले हर साल अपना छठ मैया स्पेशल गीत लेकर आते हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में भोजपुरी कलाकारों का जलवा, भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल ये 4 सुपरस्टार
छठ पूजा के गाने
जोड़े जोड़े फलवा सुरुज देव- पवन सिंह
छठी मैया के दुआ मिली – पवन सिंह
छठ घाट पे आइल बानी – खेसारी लाल यादव
छठ घाट चले- खेसारी लाल यादव
हे छठी मैया सुन ल – प्रियंका सिंह
आ गईल छठी मैया – शिल्पी राज
छठ पूजा के गीत – अंकुश राजा
केलवा के पात पर उग ये सूरज देव- शारदा सिन्हा
जय छठी मैया- सोनू निगम और पवन सिंह
वैसे तो छठ पूजा के सॉन्ग भोजपुरी के ज्यादातर पॉपुलर गायक गा चुके हैं, लेकिन शारदा सिन्हा ने छठ पूजा के गीतों को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया है। हालांकि 5 नवंबर 2024 को मशहूर गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया, लेकिन उनके छठ पूजा गीत आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। भोजपुरी सॉन्ग लवर्स जानते हैं कि छठ मैया की पूजा करने के दौरान का जश्न उनके गानों के बिना अधूरा माना जाता है।