छठ पूजा का त्योहार 17 नवंबर से शुरू हो गया है। यह त्योहार को सबसे ज्यादा झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मनाया जाता है। इस त्योहार पर कई लोकप्रिय गीत बने हैं, जिनके बना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है।
छठ का नाम लेते ही शारदा सिन्हा का ख्याल मन में सबसे पहले आता है, क्योंकि उनके छठ गीतों को सुनकर ही कई पीढ़ियों ने अर्घ दिया है. शारदा सिन्हा के अलावा कल्पना, अनुराधा पौडवाल, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ जैसे गायकों का गाना सबसे ज्यादा बजता है।
भोजपुरी के सुपरस्टार और हिट मशीन के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव का 2023 में छठ पर नया गीत आया है जो यूट्यूब पर नंबर दो पर ट्रेंड कर रहा है। आज छठ के मौके पर हम आपको ऐसे 5 गीतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बिना छठ पूजा अधूरी है।
हे छठी मईया
यह शारदा सिन्हा का यह सबसे चर्चित गाना है। यह गीत बीते 11 सालों से लोकप्रिय है। इस गाने को अबतक 19 मिलियन लोगों ने देखा है।
उगा है सूरज देव
इस गाने को अनुराधा पौडवाल ने गाया है। यह गाना 5 साल पहले टी सीरीज भक्ती सागर के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। आज तक इसको 197 मिलियन लोगों ने देखा है।
पहिले पहिल हम कईनी छठी मईया
इस गाने को भी शारदा सिन्हा ने गाया है। यह बीते सात सालों से काफी लोकप्रिय है। इस गाने में नई पीढ़ी की बहू को अपने ससुराल की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए छठ पूजा करते हुए फिल्माया गया है। यह गीतचंपारण टॉकीज के यूट्यूब चैनल से जारी हुआ था।
केलवा के पात पर उग ये सूरज देव
इस गाने को भी शारदा सिन्हा ने गाया है। इस गाने को 5 साल पहले टी सीरीज ने यूट्यूब पर अपलोड किया था और अबतक 60 मिलियन लोगों ने सुना है।
छपरा में छठ मनाएंगे
इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया था। जो खूब वायरल हुआ था। जिसके बोल है- ‘नून रोटी खाएंगे, छपरा में छठ मनाएंगे, ठीक है।’