छठ (Chhath Puja 2023) का पर्व आने वाला है। इसे 17 नवंबर से 20 नवंबर तक इस त्योहार की धूम देखने के लिए मिलने वाली है। त्योहार कोई भी बिना भोजपुरी गानों को वो अधूरा सा लगता है। इसी कड़ी में इंडस्ट्री में छठ गीतों की बहार है। खेसारी लाल, पवन सिंह और अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) जैसे स्टार्स एक के बाद एक अपने म्यूजिक वीडियोज रिलीज कर रहे हैं। उन गानों को दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन, क्या आपको पता छठ के मौके पर सोनू निगम जैसे बॉलीवुड स्टार्स भोजपुरी में डेब्यू कर चुके हैं और अपने छठ गीत से धमाल मचा चुके हैं। ऐसे में चलिए इस अवसर पर आपको उन सितारों और उनके गानों के बारे में बताते हैं…
सोनू निगम
सोनू निगम (Sonu Nigam) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। उनकी गायिकी का बॉलीवुड फैन है। लेकिन, उनके बारे में इस बात को बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि वो भोजपुरी में भी हाथ आजमा चुके हैं। सिंगर ने छठ के मौके पर एक धमाकेदार गाना पवन सिंह के लिए गाया था, जिसके बोल ‘जय छठी मइया’ है। इसमें उन्होंने भोजपुरी पावरस्टार के बड़े भाई का रोल प्ले किया था।
आपको बता दें कि भोजपुरी छठ गीत (Chhath Geet 2023) ‘जय छठी मइया’ (Jai Chhathi Maiya) को सोनू निगम के साथ पवन सिंह और खुशबू जैन ने गाया था। इस तिकड़ी को काफी पसंद किया गया था। वीडियो को सोनू निगम, एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा और पवन सिंह पर फिल्माया गया था।
पूजा बनर्जी
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) को सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती के रोल के लिए जाना जाता है। अपने इस टीवी शो से वो घर-घर में फेसम हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के अलावा भोजपुरी में भी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने पिछले साल छठ के मौके पर पवन सिंह के गाने से भोजपुरी में डेब्यू किया था।
अब अगर पूजा बनर्जी के भोजपुरी छठ गीत (Chhath Song 2022) की बात की जाए तो इसके बोल ‘उगी सुरुज देव’ (Ugi Suruj Dev) है। इस छठ गीत को 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसमें एक्ट्रेस के साथ पवन सिंह थे। आपको बता दें कि इस गाने को एक बार फिर से ‘आदित्य गोसइया’ के नाम से रिलीज किया गया है, जिसे दो मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।