फूड व्लॉगर चटोरी रजनी के ऊपर 16 फरवरी को दुखों का पहाड़ टूट गया था, जब रोड एक्सीडेंट में उनके इकलौते बेटे का निधन हो गया। इसके बाद लंबे समय तक चटोरी रजनी ने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी, लेकिन अब वो लाइव आकर फैंस के साथ अपने दिल का हाल शेयर कर रही हैं। कुछ दिन पहले रजनी ने बताया था कि वो बेटे के जाने के बाद खुद भी सुसाइड करना चाहती थीं। अब उन्होंने अपने दूसरे लाइव में बताया कि उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर बेटे की चिता को मुखाग्नि दी और कंधा भी उन्होंने ही दिया।
रजनी अपने पति के साथ लाइव आईं और उन्होंने पूरी कहानी बताई कि जब बेटे का निधन हुआ तो वो कहां थीं। उन्होंने बताया कि वो अपने भाई के घर केरल गई थीं और बेटे को बहुत याद कर रही थीं। उन्होंने अपने पति से कहा था कि वो उनकी टिकट करवा दें, लेकिन क्योंकि उनकी टिकट एक दिन बाद की ही बुक थी तो उन्हें समझाया गया कि एक दिन की बात है और वो मान गईं। मगर अंदर ही अंदर वो अपने बेटे को बहुत मिस कर रही थीं।
रजनी ने बताया कि वो मॉल में थीं और उन्होंने अपने बेटे से वीडियो कॉल पर बात की थी। इसके कुछ देर बाद ही उन्हें एहसास हुआ जैसे उनके बेटे की दर्द में आह उन्हें सुनाई दी हो और कुछ देर बाद ही कॉल आया कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। रजनी ने बताया कि उन्होंने सब को कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाएं और करीब 15 मिनट बाद उन्हें बता दिया गया कि उनका बेटा तरण अब इस दुनिया में नहीं रहा।
रजनी ने बताया कि बेटे के निधन की खबर से वो टूट गई थीं और अपने घर पहुंचने के लिए पूरी रात का इंतजार करना उनके लिए बहुत भारी था। सुबह वो जिस फ्लाइट में दिल्ली वापस आईं उसके लिए उन्होंने कहा कि फ्लाइट में उन्हें बार बार हिंट मिल रहे थे कि बेटा उनके साथ है और वो ही उन्हें वापस लाया है।
रजनी ने कहा कि उनके बेटे के शव को घर में थोड़ी देर के लिए लाया गया था और उन्हें सिर्फ उसका चेहरा दिखाया गया था। उसकी अर्थी को रजनी और उनके पति ने कंथा दिया था और उन दोनों ने ही चिता को भी मुखाग्नि दी थी। अपने बेटे के बारे में बताते हुए रजनी और उनके पति काफी इमोशनल नजर आए।
सुसाइड करना चाहती थीं रजनी
रजनी ने अपने पुराने वीडियो में बताया था कि बेटे की फेयरवेल पार्टी और उनके कपड़ों, हेयरस्टाइल के लिए खूब भला बुरा भी कहा गया। इसके बारे में बात करते हुए रजनी ने बताया कि जब उनके बेटे का निधन हुआ तो वो पूरी तरह टूट गई थीं। वो मरना चाहती थीं और उन्होंने अपने पति से भी इसके बारे में कहा था कि अब दोनों के जीवन का कोई मतलब नहीं है, उन्हें कहीं जाकर आत्महत्या कर लेनी चाहिए। मगर उन्हें लगा कि ये ठीक नहीं होगा, ऐसा कर के वो नरक में जाएंगे और उनका बेटा स्वर्ग में है, वहां वो उसे मिल नहीं पाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…