बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा आए दिन अपने रिश्ते की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। जहां दोनों ने बीते दिनों एक दूसरे की जमकर आलोचना की थी। तो वहीं हाल ही में एक साथ शादी में डांस करते भी नजर आए थे।
जिसके बाद फैंस अक्सर इनके रिश्ते को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में चारू ने खुलासा किया था कि उन्हें मुंबई में एक घर मिलने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वो एक एक्ट्रेस हैं और सिंगल मदर भी इसलिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा था।
हालांकि अब उनकी तलाश खत्म हो गई है। बहुत मुश्किल से उन्हें मुंबई में नया घर मिल गया। उन्होंने इसकी झलक भी दिखाई है। इससे पहले उन्होंने बताया था कि सिंगल मदर होने की वजह से घर नहीं मिल रहा था।
चारू असोपा को मिला नया घर
चारू असोपा ने अपने नए ब्लॉग में बताया है कि उन्होंने मुंबई में नया घर खरीद लिया है और इसकी एक झलक भी दिखाई। वीडियो में एक्ट्रेस अपने पुराने घर में नजर आ रही हैं, जहां उनका सारा सामान पैक हो रहा है। इसके बाद वो बेटी जियाना संग नए घर में प्रवेश करती हैं। पूरे विधि-विधान से पूजा करती हैं। हर कमरे की झलक दिखाती हैं। इसके साथ ही चारु असोपा ने ये भी गुड न्यूज दी है कि वो बुआ बन गई हैं। वो जल्द ही भाई और भाभी से मिलने भी जाएंगी।
इस वजह से नहीं मिल रहा था एक्ट्रेस को घर
अभिनेत्री चारू असोपा ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि रेंट पर घर ढ़ूढने में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। सिंगल पेरेंट होने के कारण उन्हें घर देने से मना कर दिया गया था। एक्ट्रेस बताया था कि ‘एक घर खोजने से लेकर मुंबई शिफ्ट होने तक, यह आसान नहीं है। मैं घरों की तलाश कर रही थी और यहां बहुत गर्म थी। हर दिन मैं बाहर जा रही थी और एक घर की तलाश कर रही थी। घर खोजने की राह आसान नहीं थी क्योंकि वो एक एक्ट्रेस हैं और अब एक सिंगल मदर भी हैं जो कि एक प्रॉब्लम है।
तलाक ले रहे हैं राजीव और चारू
बता दें कि चारू असोपा और राजीव सेन तलाक ले रहे हैं। दोनों तलाक की अर्जी कोर्ट में डाल चुके हैं। कपल ने साल 2019 में शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। साल 2021 में दोनों ने अपनी बेटी जियाना का स्वागत किया था, लेकिन 2022 में फिर से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और वे अपने बनते-बिगड़ते रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे। आखिरकार अब दोनों अलग होने जा रहे हैं।