बॉलीवुड से साउथ तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके एक्टर प्रकाश राज को कौन नहीं जानता। एक्टर अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आते हैं।

वह बीजेपी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कई बार एक्टर को अपने बयान के कारण मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। वहीं एक बार फिर एक्टर का एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल एक्टर ने पूर्व इसरो प्रमुख के सिवान का मजाक उड़ाया है, और चंद्रयान 3 पर भी तंज कसा है। अब एक्टर को उनके इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक की यूजर्स उन्हें देशद्रोही तक कह रहे हैं।

प्रकाश राज ने ट्वीट में क्या लिखा

दरअसल अभिनेता प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाते हुए पूर्व इसरो के प्रमुख के सिवान का कार्टून शेयर किया है, जिसमें वो शर्ट और लुंगी पहने एक मग से चाय दूसरे मग में डालते नजर आ रहे हैं। इस कार्टून को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा है कि ‘ब्रेकिंग न्यूज! चंद्रमा से पहली तस्वीर #विक्रमलैंडर।’ इस ट्वीट के सामने आते ही एक्टर को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

प्रकाश राज के ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘आप ऐसा करके किसी विशेष पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश को अपमानित कर रहे हैं।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘देशद्रोही हो क्या? यहीं का खाते हो और यहीं का बुरा सोचते हो। चंद्रयान-3 सफल होगा। हर भारतीय इसकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है। आप जैसे अर्बन नक्सलियों और देश विरोधियों की दुआ कबूल नहीं होगी।’

एक अन्य यूजर ने लिखा कि तकलीफ इसी बात की है कि एक चायवाला ये सब कर रहा है। एक यूजर ने लिखा कि ‘आपको इलाज की जरूरत है, लेकिन डॉ. भी आपकी बीमार के बारे में सोचकर इलाज नहीं कर पायेगा।’ एक और यूजर ने लिखा कि ‘शर्म आनी चाहिए आपको।’ बता दें कि चंद्रयान-3 अपने अंतिम पड़ाव पर है। रिपोर्ट के मुताबिक 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिग कर सकता है।