भारत के लिए 14 जुलाई 2023 बेहद खास है। हमारे देश के महान साइंटिस्ट चंद्रयान-3 को लॉन्च कर चुके हैं। पूरे देश की निगाहें इतिहास रचता देखने के लिए बेताब है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग लॉन्चिंग को लेकर वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी इसे लेकर ट्वीट करते हुए साइंटिस्ट्स को अपना बताते हुए बधाई दी है। जिसके बाद फिल्म एक्टर और क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने उन्हें याद दिलाया है कि वह भारत के नहीं बल्कि कनाडा के हैं।

अक्षय कुमार का ट्वीट

अक्षय कुमार ने एक ट्वीट में लिखा,”प्रयोग के बिना कोई विज्ञान नहीं है…कभी-कभी हम सफल होते हैं, कभी-कभी हम सीखते हैं। @isro के प्रतिभाशाली दिमागों को सलाम, हमें गर्व और विश्वास है कि #Chandrayaan2 जल्द ही #Chandrayaan3 के लिए रास्ता बनाएगा। हम फिर उठ खड़े होंगे।” अन्य ट्वीट में अक्षय ने लिखा,”और उठने का समय आ गया है! हमारे सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। @isro #चंद्रयान3 के लिए एक अरब दिल आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”

केआरके ने किया कटाक्ष

केआरके ने अक्षय कुमार के ट्वीट को री-शेयर करते हुए लिखा,”हमारे वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इसरो को सभी भारतीय लोगों की ओर से शुभकामनाएं। लेकिन अक्षय कुमार सर, आप इन्हें अपना वैज्ञानिक क्यों कह रहे हैं? वे आपके वैज्ञानिक नहीं हैं। आपके वैज्ञानिक आपके देश कनाडा में हैं।”

आपको बता दें कि इससे पहले भारत ने चंद्रयान 2 साल 2019 में लॉन्च किया गया था। ठीक 3 साल 11 महीने और 23 दिन बाद अब भारत चंद्रयान 3 लॉन्च कर रहै है। 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3-M4 रॉकेट के माध्यम से चंद्रयान को स्पेस भेजा गया।

नरेंद्र मोदी ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है,”जहां तक ​​भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा।”