बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला और उनके पति जय मेहता के खिलाफ रांची में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। मामला जयेश सिन्हा ने दर्ज कराया है। सिन्हा का कहना है कि उनके साथ एक कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के लिए आठ लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई।
Read Also: जूही चावला की यादें: कभी यूनिट के साथ खाना खाते थे शाहरुख, आमिर खान से 6 साल नहीं हुई बात
जयेश सिन्हा प्राइवेट स्कूलों के लिए एजुकेशनल प्रोग्राम तैयार करने वाली कंपनी ‘आइक्यू लॉजिक इंडिया’ चलाते हैं। उनका कहना है कि उनके साथ मुंबई की अबकूल फ्यूचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की फ्रेंचाइजी देने की बात कही गई थी। सिन्हा ने फ्रेंचाइजी के लिए पैसे भी जमा करा दिए थे, लेकिन ना तो उसे फ्रेंचाइजी दी गई और ना ही वह रकम वापस लौटाई गई।
Read Also: मिस यूनिवर्स के बाद मॉडलिंग, फिर बॉलीवुड में ऐसे छाई खूबसूरत जूही
इस कंपनी के फाउंडर जूही चावला के पति जय मेहता हैं। साथ ही कंपनी से जूही चावला भी जुड़ी हुई हैं। सिन्हा का कहना है कि कंपनी के अधिकारियों ने कहा था कि जूही उनकी पब्लिसिटी एंबेसडर है और वह रांची में तीन दिनों के लिए कैंपेन करने आएंगी। लेकिन वे नहीं आईं। इसके बाद सिन्हा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जूही और उनके पति सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।