रणवीर सिंह ने फिल्म ‘धुरंधर‘ में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया है। उन्होंने इस फिल्म में हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है, जो एक अंडरकवर एजेंट है और पाकिस्तान में एक आतंकवादी नेटवर्क को तोड़ने के लिए काम करता है। रणवीर सिंह की एक्टिंग को क्रिटिक्स ने सराहा है। ये उनके फिल्मी करियर की सबसे बेहतरीन एक्टिंग बताई जा रही है। इसकी तुलना रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से भी हो रही है। जैसे ये फिल्म रणबीर के करियर में बेस्ट साबित हुई, वैसे ही उम्मीद की जा रही है कि ‘धुरंधर‘ रणवीर के लिए सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनेगी।

रणवीर सिंह ने अपनी भूमिका के लिए बहुत मेहनत की है, जिसमें उन्होंने अपने शरीर को बदलने के लिए वजन बढ़ाया और लंबे बाल और दाढ़ी रखी। उनकी एक्टिंग ने दर्शकों को आकर्षित किया है और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाया है। ये फिल्म 5 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी और पांच ही दिनों में इसने 153.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म 200 करोड़ में एंट्री कर चुकी है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार करेगा है।

‘एनिमल’ से हो रही तुलना

‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। साल 2023 में रिलीज हुई भारतीय फिल्म ‘एनिमल’ की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई दुनियाभर में 917 करोड़ रुपये से अधिक थी। ये फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। अब रणवीर की फिल्म की तुलना रणबीर की फिल्म से हो रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि ‘धुरंधर’ और ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर एक सा प्रदर्शन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: ‘तैयार रहिए’ कपिल शर्मा ने की ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की वापसी की घोषणा, प्रियंका चोपड़ा होंगी खास मेहमान

‘एनिमल’ को टक्कर दे पाएगी ‘धुरंधर’?

एनिमल ने पहले हफ्ते में 337.58 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। हालांकि ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 5 दिन ही हुए हैं, लेकिन जिस हिसाब से इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो रहा है, ये फिल्म ‘एनिमल’ के पहले हफ्ते के कलेक्शन को टक्कर नहीं दे पाएगी।

अपनी इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

रणवीर सिंह के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म ‘सिम्बा’ रही। ‘सिम्बा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की, इसने भारत में लगभग ₹240 करोड़ का नेट कलेक्शन और दुनिया भर में कुल मिलाकर ₹400 करोड़ के करीब कलेक्शन किया। ‘एनिमल’ को ना सही, लेकिन अपनी इस फिल्म को रणवीर पक्का पीछे छोड़ने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: ‘औरत पे जोर दिखाए ये कैसा मर्दाना..?’ खुद के खिलाफ FIR को लेकर नेहा सिंह राठौर ने बनाया नया गीत, किसे कसा तंज?

इसके अलावा रणवीर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में ‘पद्मावत’ शामिल है, जिसने कुल 302 करोड़ का बिजनेस किया था। ‘बाजीराव मस्तानी’ ने 184.2 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके अलावा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 153.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।