CAA Protest, Citizenship Amendment Act (CAA) 2019, Bollywood Protest: देशभर में सिटीजन अमेंडमेंड एक्ट के प्रति विरोध के बाद से कई नामी हस्तियों ने भी इसपर रिएक्ट किया। तो कई सेलेब्स तो प्रदर्शन में शामिल भी हुए। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी सीएए (CAA) और इसको लेकर जताए जा रहे विरोध पर टिप्पणी की है। अनुपम का कहना है कि CAA का सच बिना जाने इसके खिलाफ कुछ न बोलें। इससे देश को नुकसान पहुंच सकता है। कुछ बुद्धिजीवी, कलाकार और पत्रकार इस बारे में बोल रहे हैं वह अल्पसंख्यकों या छात्रों के हमदर्द नहीं हैं। वह सिर्फ जलती आग में अपनी रोटियां सेक रहे हैं।

ट्विटर पर अनुपम ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह अपने फैंस तक CAA को लेकर संदेश पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा पिछले कुछ दिनों से देश के ऐसे हालात देख कर उन्हें बहुत दुख हो रहा है। अनुपम खेर वीडियो में कहते देखे-  ‘कुछ दिनों से देश की हालत देख कर मन में अजीब सी बेचैनी चल रही है। जो तस्वीरे टीवी और सोशलमीडिया पर आरही हैं उससे मन विचलित हो रहा है। हम सभी अपनी लाइफ में कभी न कभी स्टूडेंट रहे हैं। हमने आंदोलनों में भाग भी लिया। हमने आंदोलन एशटेबलेशमेंट के लिए किए गए हैं। नाराजगी और रोष प्रकट करने के लिए। मैं स्टूडेंट्स को कुछ नहीं कहूंगा। बल्कि ये भी कहूंगा कि यह उनका स्वतंत्र अधिकार है।’

अनुपम खेर ने आगे कहा- ‘लेकिन जब ऐसे तत्व, जो देश को हानि पहुंचाना चाहते हैं, वह छात्रों के आंदोलन में भाग लेना शुरू करें। अपने स्वार्थ के लिए देश को नुकसान पहुंचाएं। तो ये सब आगे चल कर हमारे भविष्य के लिए, हमारे देश के भविष्य के लिए, छात्रों के भविष्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।’

अनुपम ने आगे कहा- ‘जो देश की संपत्ति को बसों को आग लगा रहे हैं, वो देश के दुश्मन हैं। जो पुलिसवालों को पत्थर मार रहे हैं वह ऐसे तत्व हैं। और जो महान हस्तियांजैसे कलाकार, पत्रकार हैं या बुद्धिजीवी हैं वह छात्रों के या अल्पसंख्यक वर्ग के हमदर्द बिलकुल नही हैं। ये वो वीजुअल सस्पेक्ट हैं जो देश को नुकसान पहुंचाने वाली स्थितियों में रोटियां सेकने चले आते हैं। इन चेहरों को गौर से देखें और उनके इतिहास पर जाइए। आपको मेरी बातों में यथार्थ नजर आएगा। CAA के बारे में, इसका सच जाने बगैर टिप्पणियां न करें। आपगा रिएक्शन देश को नुकसान पहुंचा सकता है।’

बता दें, नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर देशभर में गुस्सा है। ऐसे में आगजनी तोड़फोड़ कर पब्लिक प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। छात्र आंदोलन में बैठे हैं। पुलिस के साथ भी मारा मारी की जा रही है। ऐसे में कई नामी शख्सियतों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

तो वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी इस पर रिएक्ट किया है। फरहान अख्तर, परिणीति चोपड़ा, सुशांत सिंह आदि स्टार्स भी इसके खिलाफ नजर आए। सावधान इंडिया के एंकर रह चुके सुशांत सिंह और बॉलीवुड एक्टर फरहान अखतर तो इस प्रोटेस्ट में भी शामिल हुए। और अपना विरोध प्रकट किया।