CAA : कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने अब महेश भट्ट के ऊपर निशाना साधा है। महेश भट्ट ने ट्वीट कर Citizenship Amendment Act के खिलाफ आवाज उठाई थी। इस पर रंगोली चंदेल कूद पड़ीं और उन्होंने महेश भट्ट को लेकर एक ट्वीट कर डाला। रंगोली ने पर्सनल लेवल पर जाकर महेश भट्ट के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया।

कंगना की बहन रंगोली ने लिखा- ‘भट्ट साहब किताबें पढ़ लेने से हम सिर्फ बाड़ी बीतें सीखते हैं। बड़े बन नहीं सकते। जवान लड़की को जांघ पे बैठाकर ऐसे किस करके फोटो खिचवाते हो। इंसान अपने कर्मों से बड़ा बनता है। क्या किया है आपने देश के लिए। ये सब फर्जी’ लिब्रलपन अब नहीं चलेगा।’

रंगोली ने महेश भट्ट पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि उन्होंने देश के लिए क्या कर लिया है या क्या योगदान दिया है? रंगोली ने महेश भट्ट और बेटी पूजा भट्ट की वह पुरानी तस्वीर भी ट्वीट की जिसमें वह लिप टु लिप किस कर रहे हैं। इस तस्वीर पर पहले भी काफी कॉन्ट्रोवर्सी हो चुकी है। कई लोगों को ये तस्वीर जरा भी पसंद नहीं आई थी और महेश भट्ट की काफी ऑलोचना की गई थी।

रंगोली के इस ट्वीट पर यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने रंगोली का साथ दिया और कहा कि ‘वाह मैम आपने क्या सही बात की।’ इस बीच देखते ही देखते यूजर्स महेश भट्ट को ट्रोल करते देखे जाने लगे।

एक यूजर ने लिखा- ‘इन लोगों के यहां कुछ भी चलता है जी।’ किसी ने कहा- अरे ये तस्वीर तो फैमिली शो में दिखाने लायक है भाई। एक यूजर मस्ती लेते हुए लिखता- आहा धो डाला, वॉशिंग पाउडर निरमा। तो किसी ने कहा- ‘रंगोली पहली बार तेरी कोई बात अच्छी लगी।’ तो किसी ने कहा- मैडम आपने बिलकुल सही कहा।