मशहूर बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को लंदन में निधन हो गया था। संजय पोलो खेल रहे थे और उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक खेल के दौरान उन्होंने एक मधुमक्खी निकल ली थी, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। लंदन में सभी औपचारिकताएं पूरी हो गईं और पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया गया है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे लोधी क्रेमेशन ग्राउंड में हुआ।

कपूर परिवार ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब का एक श्लोक लिखा था और प्रार्थना सभा की जानकारी शेयर की थी। संजय कपूर की प्रेयर मीट रविवार, 22 जून को शाम 4-5 बजे के बीच दिल्ली के 5 स्टार होटल ताज पैलेस में होगी। जो रविवार, 22 जून को दोपहर 4 से 5 बजे के बीच ताज पैलेस, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

संजय कपूर के अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली पहुंचीं। एक्स हस्बैंड को अंतिम विदाई देते हुए उनकी तस्वीर सामने आई है। करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर भी अपने पति सैफ अली खान के नजर आईं।

‘साइकोलॉजिकल रूप से बहुत मुश्किल शो’, जैस्मिन भसीन ने ‘द ट्रेटर्स’ की शूटिंग को बताया बेहद कठिन, बोलीं- कुछ चीजें मेरे लिए…

संजय और करिश्मा की शादी साल 2003 में हुई थी और 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

कंपनी ने भी जताया शोक

संजय कपूर ने साल 1995 में ऑटोमोबाइल कंपनी Sona Comstar की स्थापना की थी, कंपनी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कंपनी ने यह भी साफ किया कि नए चेयरमैन की नियुक्ति जल्द की जाएगी।

यहां क्लिक करके जानें संजय कपूर अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़कर गए हैं।