अमेरिकी पॉप सिंगर और सॉन्ग राइटर ब्रिटनी स्पीयर्स ने 9 जून को अपने बॉयफ्रेंड सैम असघरी से शादी की है। लेकिन वो अपनी शादी को लेकर नहीं बल्कि मैडोना के साथ लिप किस को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दोनों एक दूसरे को लिप टू लिप किस करती नजर आ रही हैं। मैडोना ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ये तस्वीर ब्रिटनी स्पीयर्स और सैम की वेडिंग पार्टी की है।
पहले भी दोनों कर चुकी हैं लिपलॉक: मैडोना और ब्रिटनी ने पहली बार ऐसा नहीं किया है, इससे पहले भी दोनों लिपलॉक कर चुकी हैं। साल 2003 में हजारों लोगों के सामने स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान दोनों ने एक दूसरे को लिप किस किया था। इंटरनेट पर साल 2003 और 2022 की तस्वीर का कोलाज वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि कुछ महीनों पहने मैडोना ने कहा था कि वो ब्रिटनी के साथ अपनी किस को रिक्रिएट करना चाहती हैं। इंस्टाग्राम लाइव पर उनसे वर्ल्ड टूर के बारे में पूछा गया था तो इसपर भी उन्होंने कहा था कि वो ब्रिटनी के साथ जाना चाहेंगी।
बता दें कि दोनों की तस्वीरें वायरल होते ही यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन देना शुरू कर दिया। यूजर्स कह रहे हैं कि ये दोनों कुछ भी कर सकती हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि सालों बाद मैडोना और ब्रिटनी ने अपने किसिंग सीन को फिर से दोहरा दिया और सबको हैरान कर दिया है।
छ साल तक साथ रहने के बाद ब्रिटनी ने बीते गुरुवार को अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। सिंगर ने साल 2021 सितंबर में सैम संग सगाई की घोषणा की थी। करीब 9 महीने बाद पेरिस दोनों ने हिल्टन, सेलेना गोमेज़, ड्रू बैरीमोर और अन्य सहित अपने परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी की।
मां बनने वाली थीं ब्रिटनी: अप्रैल में ब्रिटनी ने जानकारी दी थी कि वो और असगरी माता-पिता बनने वाले हैं। एक महीने बाद ही सिंगर ने बताया कि उनका मिसकैरेज हो गया। ये ब्रिटनी की तीसरी शादी है।
तीसरी बार की शादी: सबसे पहले उन्होंने साल 2004 में गुपचुप तरीके से अपने बचपन के दोस्त जैसन एलेग्जेंडर से शादी की थी। उनकी ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों अलग हो गए। 9 महीने बाद ब्रिटनी ने डांसर केविन फेडरलाइन से शादी की। जिसके साथ उनके दो बच्चे भी हैं। दोनों का साल 2007 में तलाक हो गया था।
