Bridal Mehndi Designs of Bollywood Actresses: हिना खान ने हाल ही में रॉकी जायसवाल से शादी करके चौंका दिया। इस दौरान उनके लुक के साथ ही मेहंदी की भी काफी तारीफ हुई। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट सिंपल ग्रीन और पिंक पेस्टल साड़ी कैरी की। लाइट मेकअप के साथ ही वह बेहद खूबसूरत लगीं। इस दौरान जिस चीज ने सभी का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा वो थी उनकी ब्राइडल मेहंदी डिजाइन्स। मिनिमल मेहंदी डिजाइन्स ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। उनकी सादगी ने सभी का दिल जीत लिया। ऐसे में अगर आप भी मेहंदी शौकीन हैं और दुल्हन बनने वाली हैं और ब्राइडल मेहंदी की तलाश में हैं तो आप एक्ट्रेसेस की मेहंदी डिजाइन को फॉलो कर सकती हैं, जिससे हीरोइन से कम नहीं लगेंगी।

Hina khan Bridal Mehndi Design

हिना खान का ब्राइडल मेहंदी डिजाइन

हिना खान ने अपनी शादी में ब्राइडल लुक को खास बनाने के लिए हाथ और पैर में खास मेहंदी लगवाई थी, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिया था। एक्ट्रेस ने अपने हाथ पर एक कमल का फील बनवाया था और उंगलियों पर कुछ डिजाइन्स बनवाए थे। वहीं, पैरों के लिए मिनिमल मेहंदी डिजाइन को चुना था। उनके पैरों के तले में भी मेहंदी के डिजाइन्स बनाए गए थे। उन्होंने अपनी शादी में इसे खूब फ्लॉन्ट भी किया था। इस दौरान उनका लुक देखते ही बन रहा था।

Katrina Kaif Bridal Mehndi Design

कटरीना कैफ की फुल हैंड हैवी मेहंदी डिजाइन

कटरीना कैफ ने विक्की कौशल से 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। उन्होंने वेडिंग के लिए वेन्यू राजस्थान के सवाई माधोपुर को चुना था। अपनी वेडिंग के लिए एक्ट्रेस ब्राइडल लुक को खास बनाने के लिए फुल हैंड हैवी मेहंदी डिजाइन्स को फॉलो किया था। एक्ट्रेस का हाथ मेहंदी से पूरी तरह से भरा था, जो मुख्यतः राजस्थान की शादियों में देखा जाता है। कटरीना की मेहंदी डिजाइन का पैटर्न काफी सिंपल था, जिसे घर में आसानी से ट्राई किया जा सकता है।

Alia Bhatt Bridal Mehndi Design

आलिया भट्ट की मिनिमल मेहंदी

आलिया भट्ट का वेडिंग लुक भी काफी चर्चा में था। उन्होंने मनीष मल्होत्रा के डिजानिंग लहंगे को कैरी किया था। उनके लुक में जिस चीज ने चार चांद लगाया था वो थी मेहंदी डिजाइन। उनका ब्राइडल मेहंदी डिजाइन काफी सिंपल था। उन्होंने सर्कल मेहंदी डिजाइन को फॉलो किया था। इसमें हाथ की हथेली के फ्रंट और बैक पर सर्कल वाला डिजाइन बनाया गया था। वहीं, उंगलियों के लिए भी सिंपल पैटर्न को फॉलो किया था। एक्ट्रेस की मेहंदी उनके लुक के साथ मैच कर रही थी।

Parineeti Chopra Bridal Mehndi Design

परिणीति चोपड़ा की वी-शेप वाली मेहंदी

परिणीति चोपड़ा की शादी में उनका लुक भी काफी चर्चा में रहा था। वह भी मनीष मल्होत्रा के डिजाइनिंग लहंगे में नजर आई थीं। इस दौरान उनका काफी सिंपल लुक देखने के लिए मिला था। वहीं, लुक के साथ ही मेहंदी डिजाइन भी सिंपल ही रखा था। उन्होंने हाथों में वी-शेप वाली मेहंदी डिजाइन को फॉलो किया था। उनके हाथ पैरों में लगी सिंपल मेहंदी डिजाइन से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं और इसे ट्राई कर सकती हैं।

Mouni Roy Bridal Mehndi Design

मौनी रॉय ने कोहनी तक लगवाई थी मेहंदी

इसके साथ ही मौनी रॉय ने शादी के लिए ब्राइडल मेहंदी कोहनी तक लगवाई थी। उन्होंने डिजाइनर मेहंदी को फॉलो किया था, जिसमें दूल्हा और दुल्हन का नाम भी यूनीक तरह से लिखा गया था। इसे लोगों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में आप भी इस डिजाइनर मेहंदी को ट्राई कर सकती हैं।

Kiara Advani Bridal Mehndi Design

कियारा आडवाणी का ब्राइडल मेहंदी डिजाइन

कियारा आडवाणी ने शादी के लिए मिनिमल ब्राइडल मेहंदी डिजाइन कैरी किया था, जो कि उनके लुक के साथ काफी जंच रहा था। उन्होंने बेहद ही सिंपल तरीके से हाथ की हथेली और बैक पर फूल का डिजाइन बनवाया था। उंगलियों को मेहंदी से ज्यादा ना रचते हुए सिंपल जाली वाला डिजाइन ही फॉलो किया था, जो कि उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। उनका ब्राइडल मेहंदी डिजाइन परफेक्ट लुक दे रहा था।

‘जमीन से जुड़ी परवरिश मिली’, रश्मिका मंदाना को धनुष संग कूड़े के ढेर में बिताने पड़े थे 7 घंटे