Brazilian Singer Pedro Henrique Death: ब्राजीलियाई सिंगर पेड्रो हेनरिक (Pedro Henrique) का निधन हो गया है। उनका निधन 13 दिसंबर को स्टेज शो के दौरान हुआ। वो स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे और तभी अचानक से वो स्टेज पर ही गिर पड़े। लाइव इवेंट से उनका वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिंगर 30 साल के थे। पेड्रो हेनरिक के निधन के बाद फैंस और उनकी फैमिली वाले सदमे में है। इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
पेड्रो हेनरिक के निधन के बाद उनके रिकॉर्ड लेबल टोडा म्यूजिक की ओर से एक बयान जारी किया गया है। ग्रुप की ओर से इंस्टाग्राम पर पुर्तगाली भाषा में बयान जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि ‘पेड्रो एक हैप्पी यंग मैन था, सभी का दोस्त था।’
बताया जा रहा है कि हेनरिक एक धार्मिक प्रोग्राम में पहुंचे थे। यहां वो अपना हिट गाना ‘वै सेर ताओ लिंडो’ गा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ दिल दहला देने वाली ये घटना हुई। वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन, इसे कमजोर दिल वाले ना ही देखें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि सिंगर दर्शकों के साथ बातचीत कर रहे हैं। वो गाना गा रहे होते हैं। फिर अचानक से पीठ के बल गिर पड़ते हैं। सिंगर को अचानक स्टे पर गिरा देख उनके बैंड मेंबर्स और भीड़ सदमें में आ गई। इसके बाद उन्हें पास के क्लिनिक में ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हेनरिक की मौत की खबर से हर किसी का दिल दहल गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि हेनरिक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वो अपने पीछे से पत्नी, सुइलान बैरेटो और बेटी को छोड़ गए हैं। हाल ही में वो पिता भी बने थे। उनकी बेटी का जन्म 19 अक्टूबर को हुआ था।