Boney Kapoor Weight Loss Journey: फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपनी किसी फिल्म या फिर नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में नहीं हैं। बल्कि वो अपने लुक की वजह से हेडलाइन्स में आ गए हैं। बोनी कपूर ने अपनी फिटनेस से सभी को हैरान कर दिया है। उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें उनका हैरान कर देने वाला लुक देखने के लिए मिल रहा है। बोनी कपूर 69 साल के हैं और इस उम्र में उन्होंने 26 किलो वजन बिना जिम जाए घटाकर सभी को शॉक्ड कर दिया है। उन्होंने डाइट और लाइफस्टाइल पर फोकस किया, जिसके बाद कमाल की फिटनेस वो पा सके।
हिंदुस्तान में छपी रिपोर्ट के अनुसार, बोनी कपूर की इस फिटनेस के राज को लेकर बताया जा रहा है कि उन्होंने बढ़े वजन पर काफी मेहनत की तब जाकर उनका वजन घट पाया है। उन्होंने लाइफस्टाइल के साथ ही डाइट और खानपान पर कंट्रोल किया। बोनी कपूर ने पूरी तरह से डिनर छोड़ दिया था। वो सोने से पहले सिर्फ सूप पीते थे।
इतना ही नहीं, बोनी कपूर ने ब्रेकफास्ट में भी खाने का विशेष ध्यान रखा। उन्होंने ब्रेकफास्ट में फ्रूट और जूस के साथ ज्वार की रोटी शामिल की। इस तरह खान-पीन का विशेष ध्यान रखकर बोनी कपूर ने बिना जिम गए वजन घटा लिया। उन्होंने केवल क्लीन ईटिंग की मदद से ही अपना वेट लॉस किया है।
पिछले साल से वेट लॉस पर काम कर रहे बोनी कपूर
बताया जा रहा है कि बोनी कपूर वेट लॉस पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। वो साल 2024 से ही वजन कम करने पर फोकस कर रहे हैं। एबीपी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो श्रीदेवी को दिए प्रॉमिस को पूरा कर रहे हैं। बोनी ने बताया था कि वो कहती थीं कि अगर वो अपने बालों के साथ कुछ करना चाहते हैं तो उससे पहले अपना वजन कम करें। इसलिए फिल्ममेकर ने सबसे पहले अपना वजन घटाया। दिसंबर 2024 में दिए इंटरव्यू में बोनी ने बताया था कि वो अब तक करीब 14-15 किलो वजन घटा चुके थे।
