बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और पूर्व भाजपा सांसद विनोद खन्ना का निधन हो गया है। 70 साल की उम्र में विनोद खन्ना ने दुनिया से विदा ले लिया। विनोद खन्ना ने मुंबई के अस्पताल में अपनी आखिरी सांसें ली। विनोद खन्ना का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली में गुरुवार (27 अप्रैल) को किया गया। इस मौके पर सदी के महानायक अमिताब बच्चन समेत कई नामी गिरामी हस्तियां पहुंचीं। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। हाल ही मे उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसमे वो अस्पताल में काफी कमजोर स्थिति में नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ ये खबरें भी आ रही थीं कि विनोद खन्ना कैंसर से जूझ रहे हैं। लेकिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे के लगभग उनहोंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। विनोद खन्ना के निधन पर हेमा मालिनी ने दुख जताते हुए कहा है कि उनहें उम्मीद थी कि वो जलद स्वस्थ्य हो जाएंगे लेकिन ऐसा ना हो सका। आपको बता दें कि सिनेमा जगत के सुपरस्टार होने के साथ ही वो पंजाब के गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी रह चुके हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वो राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।
करियर की शुरुआत 1968 में एक खलनायक के तौर पर की थी। अपने फिल्मी करियर में विनोद खन्ना ने 140 फिल्मों में अभिनय किया। पहली ही फिल्म के बाद उन्होंने एक साथ 15 फिल्में साइन की थीं। उनका स्टारडम एक समय अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा था लेकिन शादी के बाद ओशो से प्रभावित होकर 4 साल तक परिवार और करियर से दूर रहे। इस दौरान वो अमेरिका में ओशो के आश्रम में माली का काम कर रहे थे।
विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर, 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद विनोद खन्ना का परिवार मुंबई आ गया था। विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर,1946 को पेशावर में हुआ था। उनका परिवार अगले साल 1947 में हुए विभाजन के बाद पेशावर से मुंबई आ गया था। उनके माता-पिता का नाम कमला और किशनचंद खन्ना था।
https://www.youtube.com/watch?v=ldi-7LHPt4M
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनोद खन्ना के पिता किशनचंद खन्ना नहीं चाहते थे कि वह फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाएं। आखिर में विनोद खन्ना के रिक्वेस्ट करने के बाद उनके पिता ने उन्हें 2 साल वक्त दिया जिसमें उन्होंने अपनी पहचान बनाई।
