Bollywood Entertainment News Highlights Updates: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। शाहरुख खान की ‘जवान’ को लेकर रेड चिली की ओर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई है। इसे शेयर करने के साथ ही जानकारी शेयर की गई है कि फिल्म ने 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा एक ही दिन में पार कर लिया है। कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन इन दिनों साउथ में डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वो रवि तेजा की फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ से डेब्यू कर रही हैं। ऐसे में इस फिल्म के पहले गाने का ऐलान कर दिया गया है, जिसे बोल ‘एक दम एक दम’ है। इसका फर्स्ट पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें गाने की रिलीज डेट 5 सिंतबर लिखी गई है। प्रभास की फिल्म ‘सालार’ (Salaar) की रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है। इस महीने में दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ये प्रभास की ‘सालार’ और शाहरुख खान की ‘जवान’ है। साउथ एक्टर की फिल्म को 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा और किंग खान को 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ‘सालार’ ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में ही शानदार कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने अमेरिका में प्रभास की फिल्म ने 4.14 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। भारत में अभी इसकी एडवांस बुकिंग नहीं शुरू की गई है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को हाल ही में स्पॉट किया गया। दोनों ने अलग-अलग एंट्री की। इस दौरान उनका स्टाइलिश लुक देखने के लिए मिला। पिछले कुछ दिनों से दोनों डेटिंग की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
राखी सावंत पिछले दिनों उमराह के लिए मक्का गई थीं, जहां से उनके लगातार वीडियोज सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने लेटेस्ट वीडियो में सलमान खान के लिए दुआ मांगी है। उन्होंने उनसे उमराह आने के लिए अनुरोध किया है।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को लंच पर स्पॉट किया गया। इस दौरान कपल बेहद ही स्टाइलिश नजर आया। वहीं, मीरा ने तो अपने स्टाइलिश लुक से कहर ही बरपा दिया।
साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है कि 31 साल की फेमस एक्ट्रेस अपर्णा नायर का निधन हो गया है। गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव घर में मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पढ़िए पूरी खबर…
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि वो इसमें आकांक्षा शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इसे अनुराग बसु द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है।
कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन इन दिनों साउथ में डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वो रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' से डेब्यू कर रही हैं। ऐसे में इस फिल्म के पहले गाने का ऐलान कर दिया गया है, जिसे बोल 'एक दम एक दम' है। इसका फर्स्ट पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें गाने की रिलीज डेट 5 सिंतबर लिखी गई है।
शाहरुख खान की 'जवान' को लेकर रेड चिली की ओर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई है। इसे शेयर करने के साथ ही जानकारी शेयर की गई है कि फिल्म ने 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा एक ही दिन में पार कर लिया है। साथ ही इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू है। फिल्म को 7 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है।
सनी देओल की मम्मी और धर्मेंद्र की पहली वाइफ आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सीन पाजी ने तस्वीरें शेयर कर बर्थडे विश किया है और इसके बाद अब करण देओल ने भी दादी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने दादा और दादी के साथ एक फोटो शेयर की है।
शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इसे 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। शाहरुख ने फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा से रिलीज किया है। इसमें एक्टर को पहली बार गंजा देखा गया है। इसी बीच उन्होंने अपने बाल्ड लुक को लेकर कहा, 'ये पहली और आखिरी बार है जब मैं गंजा हुआ हूं। इसलिए सिनेमाघरों में चले जाना वरना शायद फिर कभी भी मुझे गंजा ना देख पाओ।'
ऋतिक रोशन और Jr NTR अपकमिंग फिल्म 'वॉर-2' को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसकी शूटिंग नवंबर 2023 में शुरू की जाएगी। साथ इसकी रिलीज के लिए Republic Day 2025 के बारे में मेकर्स सोच रहे हैं। ये जूनियर एनटीआर की पहली बॉलीवुड फिल्म है।
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल-2' (Dream Girl-2) ने सातवें दिन कमाई के मामले में सनी देओल की फिल्म 'गदर-2' को पीछे छोड़ दिया है। इसे रक्षाबंधन का पूरा फायदा मिला है। पढ़िए पूरी खबर…
सनी देओल जहां इन दिनों 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्टर ने मां के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें मां प्रकाश कौर पर खूब प्यार लुटाते हुए देखा जा सकता है। फोटोज को शेयर करने के साथ ही एक्टर ने उन्हें बर्थडे भी विश किया है।
बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, मगर वो आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। इसी बीच अब विद्युत जामवाल ने दिवंगत एक्टर के बाद भी दोस्ती निभाई है। वो एक इवेंट में उनकी फैमिली के साथ दिखे हैं। इतना ही नहीं एक्टर ने सिद्धार्थ की मां के साथ पोज भी दिया है।
ब्राजील की फिटनेस इंफ्लुएंसर Larissa Borges का निधन हो गया है। उनका निधन बीते दिन ही दिल का दौरा पड़ने से हुई। बताया जा रहा है कि उन्हें डबल कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बने करोड़पति' के सीजन 15 को पहला करोड़पति मिल गया है। 21 साल के जसकरण सिंह ने एक करोड़ के सवाल का जवाब देकर इतनी बड़ी राशि अपने नाम कर ली है। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले जसकरण इस सीजन के पहले करोड़पति बने हैं।
मलाइका अरोड़ा को बीती रात बेटे के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें बेटे को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। मलाइका पिछले दिनों बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में रही हैं।
सिंगर कनिका कपूर ने एक इवेंट में शिरकत की, जिसमें उनका गॉर्जियस लुक देखने के लिए मिला है। उन्होंने लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
तमन्ना भाटिया इन दिनों विजय वर्मा को डेट करने को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस मालदीव ट्रिप से लौटी हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। उनका डैशिंग लुक भी देखने के लिए मिल रहा है।
साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा इन दिनों शाहरुख खान के साथ 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को 7 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने जुड़वां बच्चों का चेहरा दिखाया है। बेटों के जन्म के बाद ये पहली बार हुआ है।
सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने 21वें दिन ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 21वें दिन 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि ‘पठान’ ने 5.95 करोड़ का बिजनेस किया था।
प्रभास की फिल्म ‘सालार’ (Salaar) की रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है। साउथ एक्टर की फिल्म को 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा और इसने रिलीज से पहले ही यूएसए में छप्परफाड़ कमाई कर ली है। इसने 14.4 करोड़ का बिजनेस किया है।
BREAKING: Pan World Star #Prabhas' #Salaar ZOOMS past $500k[₹4.14 cr] at the USA?? box office from just pre-sales.
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) August 30, 2023
||#SalaarCeaseFire | #SalaarTrailer|| pic.twitter.com/LtsuhnxT3v