Mika Singh: मशहूर बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह का इस वक्त एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल मीका स‍िंह पाकिस्तान के कराची शहर में एक खास इवेंट में अपनी परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे। इसी कंसर्ट को लेकर लोग सोशल मीडिया पर मीका सिंह पर काफी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। पाकिस्तान की जानी मानी जर्नलिस्ट नायला इनायत ने मीका सिंह के वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, मैं खुश हूं कि जनरल मुशर्रफ के रिश्तेदार के यहां मेहंदी रस्म में सिंगर मीका सिंह कराची में परफॉर्म करते नजर आए।

पाकिस्तानी पत्रकार के ऐसे ट्वीट पर लोग काफी भड़ गए और मीका सिंह को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- भारतीयों को मीका सिंह का बहिष्कार करना चाहिए।

वहीं मीका सिंह के बड़े भाई दलेर मेहंदी को टैग करते हुए एक यूजर ने लिखा- दलेर मेहंदी आपका भाई गद्दार है। जो पैसे की खातिर मुशर्रफ के एक रिश्तेदार की मेहंदी मनाने कराची गया। एक जानवर जिसने भारत को पीछे धकेलने और युवा सैन्य अधिकारियों और जवानों की हत्या के लिए जिम्मेदार था।

इसके साथ ही एक और यूजर ने मीका सिंह पर शर्मिंदगी जताते हुए लिखा – आप पर शर्म है मीका सिंह।

एक यूजर ने मीका सिंह को टैग करते हुए लिखा, भाई आदमी का टाइम खराब हो सकता है, मैं समझती हूं। लेकिन इतनी खराब जो भिखारियों के यहां परफॉर्म करने चले जाओ।

वहीं एक और यूजर ने ट्वीट किया- पाजी आप भी गद्दार निकले। इतना कुछ दिया है देश की मिट्टी ने। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मीका सिंह तीन दिन के पाकिस्तान के टूर पर हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच इन दिनों 370 को लेकर तनाव काफी बढ़ गया है। भारत के बैन लगाने के बाद पाकिस्तान ने भी इंडियन आर्ट‍िस्ट पर बैन लगा दिया है। ऐसे में सिंगर मीका सिंह का कराची जाकर कंसर्ट करना चर्चा में बना हुआ है।