बॉलीवुड से लेकर साउथ और टीवी इंडस्ट्री तक में कास्टिंग काउच का मुद्दा काफी चर्चा में रहा है। इसका सामना अक्सर आउटसाइडर्स से होता है फिर चाहे वो मेल हो या फीमेल। फीमेल के केसेस ज्यादा हैं। इसमें कई बार कोई खुलकर अपनी आपबीती बताता है तो कोई छुपा ले जाता है। ऐसे में मीटू कैंपेन के बाद इंडस्ट्री से कई राज खुले थे। इसमें कई बड़े चेहरों का नाम हैरसमेंट में सामने आया था। इसी में एक मामला आज हम आपको बॉलीवुड स्कैंडल में बता रहे हैं। इसमें भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर पर गंभीर आरोप लगाया था। चलिए बताते हैं इस घटना के बारे में…

दरअसल, हैरसमेंट जैसा गंभीर आरोप किसी और ने नहीं बल्कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने लगाए थे। वो भोजपुरी के साथ-साथ ओटीटी पर भी एक्टिंग का दम खम दिखा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 2022 में आज तक से बातचीत में फिल्ममेकर साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने इस घटना का जिक्र तब किया था जब साजिद के ‘बिग बॉस 16’ में जाने का विरोध किया जा रहा था। इस बीच रानी ने अपनी आपबीती बताई था। उन्होंने कहा था कि उनकी और साजिद की पहली मुलाकात फिल्म ‘हिम्मतवाला’ के दौरान हुई थी। उस समय एक्ट्रेस ने साजिद की टीम के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया था। उस समय फिल्ममेकर से उनकी फोन पर बात हुई थी।

रानी चटर्जी ने बताया था कि फोन पर बात करने के दौरान साजिद ने उन्हें अपने घर पर बुलाया था और कहा था कि ये फॉर्मल मीटिंग है तो इसके लिए वो किसी मैनेजर या फिर पीआर को साथ लेकर ना आएं।

जब घर पहुंचीं तो क्या हुआ?

इतना ही नहीं, रानी चटर्जी ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया था कि जब वो साजिद के घर पहुचीं तो इस दौरान उन्होंने बताया कि वो रानी को ‘धोखा धोखा’ गाने में कास्ट करने वाले हैं और इसमें उन्हें छोटा लहंगा पहनना होगा। रानी ने बताया कि साजिद ने उन्हें घुटने दिखाने के लिए कहा था। इस बीच वेब सीरीज ‘मस्तराम’ की एक्ट्रेस को लगा कि शायद ऐसा ही होता होगा तो उन्होंने घुटनों तक अपने पैर दिखा दिए। इसके बाद साजिद ने उन्हें ब्रेस्ट का साइज भी बताने के लिए कह दिया और शरमाने से मना किया। ये सब सुनकर वो घबरा गई थीं और वहां से निकल गई थीं।

गलत तरीके से छूने की कोशिश का भी लगाया था आरोप

यही नहीं, रानी चटर्जी ने साजिद खान पर गलत तरीके से छूने की कोशिश का भी आरोप लगाया था। आपको बता दें कि साल 2018 में मीटू कैंपेन के दौरान साजिद पर 10 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन एसोसिएशन ने साजिद को एक साल के लिए बैन कर दिया था। फिर उन्होंने ‘बिग बॉस 16’ से वापसी की थी। जहां उनका सभी ने विरोध किया था।

बहरहाल, अगर रानी चटर्जी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों लगातार भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। वो ‘दीदी नंबर 1’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके पहले एक्ट्रेस को ‘बड़की बहू छोटकी बहू’ में देखा गया था। इसमें वो काजल राघवानी के साथ नजर आई थीं। फिल्म हिट रही थी।