हिंदी सिनेमा के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर का जीवन काफी दिलचस्प रहा है। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ चर्चा विषय रही है। दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन बावजूद इसके ऋषि कपूर के अफेयर भी हुआ करते थे। ये बात खुद नीतू कपूर ने बताई है। पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से नीतू को दिक्कत नहीं थी, क्योंकि वह जानती थीं कि इन सबसे जरूरी ऋषि के लिए उनका परिवार था। नीतू कपूर ने पूरे दिल से इस रिश्ते को निभाया है, ऋषि कपूर भले ही इस दुनिया में न हों, आज भी नीतू उन्हें याद कर इमोशनल होती हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने पति को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि उन्होंने ऋषि को एक बार नहीं बल्कि कई बार दूसरी औरतों के साथ फ्लर्ट करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। उन्हें ऋषि के अफेयर के बारे में पता चल जाता था। नीतू ने ऋषि कपूर के अफेयर को लेकर कहा था, “ये सब केवल वन नाइट स्टैंड होते थे।”

(इस न्यूजपेपर की कटिंग की पुष्टि जनसत्ता नहीं करता है।)
इसके साथ ही नीतू ने बताया था कि उन्होंने ऋषि की इन आदतों के कारण कई सालों तक उनसे खूब झगड़े किए, लेकिन बाद में उन्होंने मूव ऑन कर लिया। वह ये देखना चाहती थीं कि उनके पति कब तक ये सब करेंगे। फिर वक्त ऐसा आया कि दोनों को एक दूसरे को लेकर कॉन्फिडेंट हो गए। नीतू ने मान लिया कि उनको फ्लर्ट करने की आदत है और उन्हें ऐसा करने से कोई रोक नहीं सकता। नीतू एक बार अपने इंटरव्यू में ये भी कह चुकी हैं कि एक समय ऐसा आया था कि उन्हें लगा था ऋषि कपूर को छोड़ देना चाहिए। हालांकि वो ऐसा नहीं कर सकती थीं।
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादीशुदा लाइफ काफी झगड़ों से भरी रही है और इस बात का खुलासा रणबीर कपूर कर चुके हैं। उन्होंने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि रोज रात को उनके माता-पिता आपस में झगड़ते थे और वह सीढ़ियों पर बैठे रहते थे। हाल ही में रणबीर ने बताया है वह ऋषि कपूर से बहुत डरते थे और जब उनका निधन हुआ था तो उन्हें रोना नहीं आया था।