Bollywood Scandal: हिंदी सिनेमा जगत में हमेशा से ही प्यार के चर्चे होते आए हैं। अमिताभ बच्चन और रेखा की लव स्टोरी की तरह जीनत अमान और संजय खान का प्यार भी काफी मशहूर हुआ था। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था, लेकिन उस वक्त संजय पहले से ही शादीशुदा और बच्चों के पिता थे। जीनत संग संजय के प्यार के साथ-साथ उनके झगड़े भी काफी मशहूर हुए। फैंस के साथ जीनत ने कुछ समय पहले ही अपनी आंख की सर्जरी की बात शेयर की थी, वो आंख जिसमें 40 साल पहले चोट लगी थी और उसका कारण संजय खान को बताया गया था।
सालों पहले ये खबर मीडिया पर छाई हुई थी कि संजय खान ने जीनत अमान को झगड़े में थप्पड़ मारा था, जिसके कारण उनकी आंख में गंभीर चोट आई थी। हालांकि संजय खान ने इसे पीआर स्टंट बताकर टाल दिया था। जीनत की तरफ से कहा गया था कि संजय ने एक पार्टी में उनपर हाथ उठाया था। अपने एक इंटरव्यू में संजय ने इस आरोप को गलत बताते हुए कहा था, “मैंने कभी उन्हें थप्पड़ नहीं मारा।” संजय ने कहा था कि जीनत के साथ जो हुआ वो आनुवंशिक(हेरीडेटरी) है। उनकी मां की आंखें भी थोड़ी तिरछी हैं।
संजय खान ने कहा था कि 1981 से लेकर 1984 तक जीनत ने कई फिल्में की, जिनमें उनकी आंखें बिल्कुल ठीक थी। बाद में जीनत को ये दिक्कत आई क्योंकि उनकी मां के साथ भी ये ही परेशानी थी।
संजय खान पर थे मारने पीटने के आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक जीनत ने खुद कहा था कि संजय खान उन्हें लात-घूसों से मारते थे। एक बार जीनत लोनावला में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और संजय उनसे मिलने गए थे। वो चाहते थे वो मुंबई आ जाएं और जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने जीनत की खूब पिटाई की थी।
जीनत अमान की हुई आंखों की सर्जरी
जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को बताया था कि उनकी आंख में तकलीफ है जिसकी उन्होंने सर्जरी करवाई है। उन्होंने बताया था कि उनकी आंख में 40 साल पहले चोट लगी थी, जिससे आंख के पास की मांसपेशियों में चोट आई थी और इससे उनकी पलक झुक गई। अब उन्होंने मेडिकल ट्रीटमेंट लिया और इससे उनकी आंखें ठीक हो गईं।