Trending Bollywood Celebrity News Highlights updates: विजय सेतुपति और कटरीना कैफ पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) को लेकर चर्चा में थे। मूवी को 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में मुंबई में बीती शाम फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इसमें मृणाल ठाकुर, फरदीन खान, अनन्या पांडे, वेदांग रैना और अगस्त्या नंदा जैसे स्टार्स पहुंचे थे। इस दौरान विक्की कौशल और कटरीना कैफ की केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही है। इसके साथ ही आमिर खान की बेटी आइरा खान और नूपुर शिखरे की शादी पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। ऐसे में कपल ने बीते दिन उदयपुर में ना हिंदू, ना मुस्लिम बल्कि क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ शादी की है। कपल ने 10 जनवरी 2024 को उदयपुर के अरावली हिल होटल में मैरिज की है। इनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को एक बार फिर से साथ में स्पॉट किया गया। दोनों ‘मैरी क्रिसमस’ की स्क्रिनिंग में पहुंचे थे, जिसके बाद एक बार फिर से इनकी रिलेशनशिप की खबरों को हवा मिल गई।

Live Updates
20:16 (IST) 11 Jan 2024
राम मंदिर को लेकर क्या बोले संजय दत्त

संजय दत्त ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए नजर आए इस दौरान उन्होंने अयोद्धा में बन रहे राम मंदिर को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि "ये अच्छी बात है...मैं निश्चित रूप से वहां पर जाऊंगा...”

20:12 (IST) 11 Jan 2024
बिहार के गया में संजय दत्त ने पितरों का किया पिंडदान

संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जो बिहार के गया का है। यहां पहुंचकर एक्टर ने अपने पितरों के लिए पिंडदान किया।

20:07 (IST) 11 Jan 2024
शादी के बंधन में बंधे गायक सनम पुरी

सनम पूरी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सिंगर ने अपनी गर्लफ्रेंड ज़ुचोबेनी तुंगो को साथ नगालैंड में शादी रचा ली है।

20:04 (IST) 11 Jan 2024
'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज डेट टली

भूषण कुमार और निर्देशक अनुराग बसु की अगली फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो चुका था, लेकिन अब डेट टल गई है। निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे सितारे शामिल होंगे।

14:32 (IST) 11 Jan 2024
आइरा खान की वेडिंग फोटोज आईं सामने

आमिर खान की बेटी आइरा खान (Ira khan) शादी के बंधन में बंध गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग की इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें आमिर दुल्हन बनी अपनी लाडली को खुद सजाते नजर आ रहे हैं। देखिए...

13:12 (IST) 11 Jan 2024
इस भोजपुरी स्टार की क्रश हैं आम्रपाली दुबे

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का 37वां जन्मदिन हैं। उनके बर्थडे के मौके पर भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की स्टार ने उनसे दिल की बात कही है। उन्होंने उन्हें अपना क्रश बताया है। पढ़िए पूरी खबर...

12:30 (IST) 11 Jan 2024
मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट फोटोशूट चर्चा में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस बेहद ही ग्लैमरस लग रही हैं। इसमें एक्ट्रेस का लुक देखते ही बन रहा है।

12:28 (IST) 11 Jan 2024
सिनेमाघरों में रिलीज हुई प्रशांत वर्मा की 'हनुमान'

साउथ के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की 'हनुमान' चर्चित फिल्मों में से एक रही है। इसे सिनेमाघरों में आज यानी कि 11 जनवरी को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने मूवी को 5 में से 3.5 स्टार दिए हैं।

12:27 (IST) 11 Jan 2024
मोनालिसा ने अपनी अदाओं से फैंस को बनाया कायल

भोजपुरी से लेकर टीवी और बॉलीवुड तक सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो इंस्टाग्राम पर खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। इसमें उनकी सिजलिंग अदाएं देख फैंस दीवाने हो गए हैं।

12:06 (IST) 11 Jan 2024
आयशा खान ने मुनव्वर फारुकी पर लगाया आरोप

मुनव्वर फारुकी और आयशा खान के साथ एक बार फिर से तीखी बहस देखने के लिए मिली है। उन्होंने कॉमेडियन को कहा कि वो शो से जाते-जाते चीतड़े उड़ाकर जाएंगे। अब उन्होंने मुनव्वर पर एक्स वाइफ को भी देखा देना का आरोप लगाया है। पढ़िए पूरी खबर...

11:12 (IST) 11 Jan 2024
2024 में होगा बड़ा क्लैश

साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने के लिए मिलने वाला है। जानकारी सामने आ रही है कि 15 अगस्त के मौके पर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) बॉलीवुड स्टार अजय देवगन से टक्कर लेने वाले हैं। चलिए बताते हैं माजरा...

10:17 (IST) 11 Jan 2024
'पुष्पा 2' से जारी हुआ अल्लू अर्जुन का खतरनाक लुक

अल्लू अर्जुन अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो खतरनाक अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पहले ही आउट हो चुका है। ऐसे में अब उनका नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें वो एकदम ही खतरनाक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। मूवी को 15 अगस्त, 2024 को रिलीज किया जाएगा और बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अजय देवगन की 'सिंघम 3' से होने वाली है।

10:08 (IST) 11 Jan 2024
नीतू कपूर का खुलासा, इस वजह से रहती है बहू आलिया भट्ट से तकरार

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' (Koffee With Karan 8) में खुलासा किया है कि घर में अक्सर उनके और बहु आलिया भट्ट के साथ-साथ समधन सोनी राजदान के भी झगड़ा हो जाता है। इसकी वजह भी काफी दिलचस्प है। पढ़िए पूरी खबर...

08:14 (IST) 11 Jan 2024
'मैरी क्रिसमस' की स्क्रीनिंग में स्टनिंग दिखीं मृणाल ठाकुर

'सीता रामम' फेम एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर 'मैरी क्रिसमस' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। इस दौरान वो ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। इवेंट में एक्ट्रेस का लुक काफी चर्चा में रहा। वो स्टनिंग दिखीं। उनकी क्यूट स्माइल पर फैंस फिदा दिखे।

08:13 (IST) 11 Jan 2024
नूपुर शिखरे ने आइरा खान के लिए गाया गाना

नूपुर शिखरे और आइरा खान अपनी वेडिंग को लेकर चर्चा में हैं। दोनों क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसी बीच उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नूपुर अपनी दुल्हनिया के लिए गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

08:11 (IST) 11 Jan 2024
'मैरी क्रिसमस' की स्क्रीनिंग में वेदांग संग दिखीं खुशी कपूर

खुशी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच उन्हें एक बार फिर से वेदांग के साथ स्पॉट किया गया है। वो 'मैरी क्रिसमस' की स्क्रीनिंग में रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची थीं। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

08:09 (IST) 11 Jan 2024
चर्चा में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की केमिस्ट्री

विक्की कौशल और कटरीना कैफ बीती शाम 'मैरी क्रिसमस' की स्क्रिनिंग में पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली। विक्की ने वाइफ को हग किया और Kiss किया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

08:08 (IST) 11 Jan 2024
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर फिर हुए स्पॉट

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को एक बार फिर से साथ में स्पॉट किया गया। दोनों ‘मैरी क्रिसमस’ की स्क्रिनिंग में पहुंचे थे, जिसके बाद एक बार फिर से इनकी रिलेशनशिप की खबरों को हवा मिल गई।

08:07 (IST) 11 Jan 2024
क्रिश्चियन रीति-रिवाज से आयरा खान और नूपुर शिखरे ने की शादी

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही है। इसके साथ ही आमिर खान की बेटी आइरा खान और नूपुर शिखरे की शादी पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। ऐसे में कपल ने बीते दिन उदयपुर में ना हिंदू, ना मुस्लिम बल्कि क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ शादी की है। कपल ने 10 जनवरी 2024 को उदयपुर के अरावली हिल होटल में मैरिज की है। इनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

08:06 (IST) 11 Jan 2024
‘मैरी क्रिसमस’ की स्क्रिनिंग में बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा

विजय सेतुपति और कटरीना कैफ पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) को लेकर चर्चा में थे। मूवी को 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में मुंबई में बीती शाम फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इसमें मृणाल ठाकुर, फरदीन खान, अनन्या पांडे, वेदांग रैना और अगस्त्या नंदा जैसे स्टार्स पहुंचे थे।