Trending Bollywood Celebrity News Updates: ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका का किरगार निभाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी गले की सर्जरी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके गले में ट्यूमर था। डॉक्टर्स ने इन्हें 15 से 20 दिनों का आराम करने बोला है। आमिर खान की बेटी आइरा और नूपुर शिखरे शुक्रवार को उदयपुर पहुंच चुके हैं और उनकी शादी का जश्न शुरू हो चुका है। शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ ने 16 दिनों में 208 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने 16वें दिन 1.65 करोड़ का बिजनेस किया है। मनोरंजन की सभी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates
19:42 (IST) 6 Jan 2024
अनुराग डोभाल ने अभिषेक कुमार को किया सपोर्ट

अनुराग डोभाल ने अभिषेक कुमार को सपोर्ट किया है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। थप्पड़ कांड के बाद अभिषेक को शो से बाहर कर दिया गया। इसी बीच तहलका के बाद अनुराग डोभाल भी उनके सपोर्ट में आए हैं।

19:40 (IST) 6 Jan 2024
माहिरा संग ब्रेकअप पर पारस छाबड़ा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

'बिग बॉस 13' में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा एक-दूसरे के करीब आए थे, जिसके बाद दोनों 4 साल तक साथ रहे और फिर इनका ब्रेकअप हो गया। अब अपने रिश्ते पर पारस ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। पढ़िए पूरी खबर...

17:23 (IST) 6 Jan 2024
उदयपुर में शुरू हुई आइरा खान और नूपुर की शादी की रस्में

आमिर खान की बेटी आइरा और नूपुर शिखरे रॉयल वेडिंग के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। वो फैमिली के साथ वहां पहुंचे हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनकी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं।

16:32 (IST) 6 Jan 2024
श्रिया पिलगांवकर की 'ताजा खबर' को हुआ एक साल

श्रिया पिलगांवकर की पॉपुलर वेब सीरीज 'ताजा खबर' की रिलीज को एक साल हो गया है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वेब सीरीज के सेट से तस्वीरें शेयर की है। इसमें वो अपने किरदार वाले लुक में बेहद ही प्यारी लग रही हैं।

15:36 (IST) 6 Jan 2024
अभिषेक के सपोर्ट में उतरे तहलका भाई

अभिषेक कुमार की टीशर्ट का गला पकड़ने पर तहलका उर्फ सनी आर्या को शो से बाहर कर दिया गया था। अब अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ मारा है, जिसके लिए उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। जिसके कारण तहलका शो से बाहर आए थे, उन्हीं के लिए वह सपोर्ट में उतरे हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि समर्थ ने अभिषेक को इतना प्रवोक किया है। अगर वह अभिषेक की जगह होते तो समर्थ को एक नहीं 10 थप्पड़ मारते।

14:11 (IST) 6 Jan 2024
Bigg Boss 17: सलमान खान ने लगाई समर्थ की क्लास

समर्थ जुरेल और ईशा के कारण अभिषेक कुमार बिग बॉस से बाहर हो गए हैं। वीकेंड का वार का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान समर्थ को जमकर फटकार लगा रहे हैं।

12:08 (IST) 6 Jan 2024
घर से बेघर हुए अभिषेक कुमार

'बिग बॉस 17' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि अभिषेक कुमार को घर से बेघर कर दिया गया है। 'बिग बॉस' घर की नई कैप्टन अंकिता लोखंडे से पूछते हैं और वो कहती हैं कि अभिषेक को घर से जाना चाहिए। उनके एविक्शन की वजह उनका समर्थ को थप्पड़ मारना है।

12:04 (IST) 6 Jan 2024
'रेड 2' की रिलीज डेट आई सामने

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'रेड 2' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसे 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ट्रे़ड एनालिस्ड तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का ऐलान किया है।

10:52 (IST) 6 Jan 2024
हॉलीवुड एक्टर क्रिश्चियन ओलिवर की प्लेन क्रैश में मौत

अमेरिकन एक्टर क्रिश्चियन ओलिवर और उनकी दो बच्चियों की प्लेन क्रैश में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उनका प्लेन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही कैरेबियन सागर में गिर गया। बता दें कि जिस प्लेन क्रैश में एक्टर की मौत हुई, वह उन्हीं का था। मछुआरे, गोताखोर और गार्ड्स तुरंत घटनास्थल पर गए, जहां चार शव बरामद किए गए।

10:15 (IST) 6 Jan 2024
15 दिनों के बाद बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी ‘सालार’, ‘डंकी’ ने किया इतना कलेक्शन

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ और प्रभास स्टारर ‘सालार’ एक साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थीं। प्रभास की फिल्म ने पहले दिन करीब 100 करोड़ का बिजनेस किया था और ‘डंकी’ ने 29 करोड़ का बिजनेस किया था। शाहरुख खान की फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी और प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट 22 दिसंबर थी। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को टक्कर दे रही थीं, लेकिन प्रभास स्टारर ने बाजी मार ली।

09:37 (IST) 6 Jan 2024
शो से जाते-जाते अभिषेक ने मांगी बिग बॉस से माफी

अभिषेक कुमार का 'बिग बॉस' का सफर खत्म हो चुका है। समर्थ पर हाथ उठाने के लिए उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जाते-जाते बिग बॉस से माफी मांगते दिख रहे हैं।

08:45 (IST) 6 Jan 2024
पत्नी के साथ हनीमून से लौटे अरबाज खान

अरबाज खान ने हाल ही में शूरा खान से शादी की है। दोनों इसके बाद हनीमून पर गए थे। अब वह वैकेशन से लौटे हैं।

08:35 (IST) 6 Jan 2024
आमिर की बेटी की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह उदयपुर एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि आमिर खान की बेटी आइरा की शादी के लिए उदयपुर गए हैं।

08:17 (IST) 6 Jan 2024
शिल्पा शेट्टी क्यों हुईं ट्रोल

रोहित शेट्टी की फिल्म 'इंडियन पुलिस' को लेकर हुए एक इवेंट में शिल्पा शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे थे। जिसके एक वीडियो में सभी खड़े हैं और शिल्पा थक कर बैठ जाती हैं। इसके लिए लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

08:08 (IST) 6 Jan 2024
उर्वशी ढोलकिया अस्पताल में भर्ती

उर्वशी ढोलकिया के गले में ट्यूमर हो गया था, जिसकी उन्होंने सर्जरी कराई है। उन्हें डॉक्टर ने 15 से 20 दिन का रेस्ट बोला है, फैंस को एक्ट्रेस की तरफ से उनकी सेहत की जानकारी दी गई है।