Bollywood Entertainment News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के लिए सारी तैयारियां पूरे जोरों पर है। परिणीति चोपड़ा का घर लाइट से बिल्कुल दुल्हन की तरह सजने लगा है। परिणीति के घर की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। वहीं दिल्ली में राघव चड्ढा के घर भी प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तैयारियां देखने को मिल रही हैं। बता दें कि परिणीति और राघव की शादी उदयपुर में होनेवाली है। 23 और 24 सितंबर को हो रही है। इसके अलावा शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति अभिनीत एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘जवान’ को फिल्म के निर्देशक एटली ने ऑस्कर में भेजने की बात कही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर जवान के एक फैन का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख था फैन जवान को वेंटिलेटर पर रहते हुए सिनेमाघरों में देखा गया था। इस वीडियो को शाहरुख खान ने शेयर करते हुए आभार व्यक्त किया है। और जवान के 12वें दिन के कलेक्श की बात करें तो फिल्म ने मंडे को 16 करोड़ का कलेक्शन किया है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
18:59 (IST) 19 Sep 2023
करीना कपूर के साथ रोमांटिक सीन शूट करते हुए छूट गए थे विजय वर्मा के पसीने

करीना कपूर की ओटीटी डेब्यू फिल्म ‘जाने जान’ का ग्रैंड प्रीमियर 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर होने वाला है। फिल्म में करीना कपूर के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। ये एक सस्पेंस थ्रिलर है और इसमें करीना को दोनों स्टार्स के साथ रोमांस करते दिखाया गया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विजय वर्मा ने करीना संग अपने रोमांटिक सीन पर खुलासा किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

18:57 (IST) 19 Sep 2023
शिल्पा शेट्टी के घर गणपति दर्शन करने पहुंची मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शिल्पा शेट्टी के घर गणपति के दर्शन करने पहुंच रही हैं। एक्ट्रेस ने ऑरेंज रंग के काफतान कुर्ते के साथ मैचिंग पजामा पहना है।

18:53 (IST) 19 Sep 2023
अनन्या पांडे ने गणपति किए स्थापित

गणेत चतुर्थी पर तमाम एक्टर्स अपने घर पर गणपति लाए हैं। जिनमें शिल्पा शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, अर्पिता शर्मा खान समेत कई लोग शामिल हैं। अनन्या पांडे के घर भी गणपति आए हैं और एक्ट्रेस ने उनकी तस्वीर शेयर की है।

17:49 (IST) 19 Sep 2023
Dev Anand Bunglow: बिक रहा है देव आनंद का 73 साल पुराना बंगला

दिवंगत एक्टर देव आनंद ने जिस खूबसूरत बंगले में अपना जीवन बिताया था, वह अब बिकने वाला है। जी हां! देव आनंद का 73 साल पुराना जुहू स्थित बंगला बिकने वाला है। देव आनंद ने अपनी पत्नी कल्पना कार्तिक और बच्चों सुनील आनंद व देविना आनद के साथ 40 साल इस घर में गुजारे थे। लेकिन सूत्रों की मानें तो अब अभिनेता का वो आशियाना बिक रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

17:49 (IST) 19 Sep 2023
अमिताभ बच्चन की बात सुनकर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में दर्शकों ने लगाये ‘भारत माता की जय’ के नारे

इंडियन टेलीविजन के सबसे बड़े क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन चल रहा है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला ये शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस सीजन को पहला करोड़पति भी मिल चुका है। हमेशा की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन ही इस शो को होस्ट कर रहे हैं। वह कंटेस्टेंट और दर्शकों के साथ अच्छी-अच्छी बातें साझा करते रहते हैं। हालिया एपिसोड में भी बिग बी ने कुछ ऐसा कहा कि वहां बैठे दर्शकों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा दिए। यहां पढ़ें पूरी खबर

14:23 (IST) 19 Sep 2023
लंबे समय से बीमार चल रही हैं कंगना रनौत, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी ये जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की तबीयत लंबे समय से ठीक नहीं चल रही है। सोमवार को कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को इसकी जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने बताया इस एक साल में वह कई बार बीमार पड़ गईं। इसी के साथ उन्होंने त्योहारों की भी बधाई दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

14:23 (IST) 19 Sep 2023
शुरू हुई परिणीति चोपडा-राघव चड्ढा की शादी की तैयारियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी हफ्ते ये जोड़ा उदयपुर में शादी करने वाला है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। परिणीति चोपड़ा का मुंबई स्थित घर पूरी तरह सजाया जा चुका है। रोशनी से जगमगाते हुए एक्ट्रेस के घर का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। पैपराजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्ट्रेस के घर का वीडियो शेयर किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

11:41 (IST) 19 Sep 2023
एसएस राजामौली ने की नई फिल्म 'मेड इन इंडिया' की घोषणा

साउथ फिल्ममेकर एसएस राजामौली भारतीय सिनेमा पर बायोपिक ला रहे हैं, जिसका नाम 'मेड इन इंडिया' है। फिल्म में 'फादर ऑफ सिनेमा' के संघर्ष और सिनेमा की शुरुआत की कहानी को दिखाया जाएगा।

10:23 (IST) 19 Sep 2023
साउथ एक्टर विजय एंटनी की बेटी का हुआ निधन

विजय एंटनी की बेटी मीरा की मंगलवार, 19 सितंबर की सुबह चेन्नई में आत्महत्या से मृत्यु हो गई। वह महज 16 साल की थीं और 12वीं में पढ़ती थीं

09:25 (IST) 19 Sep 2023
शाहरुख खान की जवान ने 12वें दिन की कितनी कमाई

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 14 करोड़ का कलेक्शन किया है।

09:23 (IST) 19 Sep 2023
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तैयारियां हुई शुरू

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के लिए सारी तैयारियां पूरे जोरों पर है। परिणीति चोपड़ा का घर लाइट से बिल्कुल दुल्हन की तरह सजने लगा है। परिणीति के घर की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। वहीं दिल्ली में राघव चड्ढा के घर भी प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तैयारियां देखने को मिल रही हैं। बता दें कि परिणीति और राघव की शादी उदयपुर में होनेवाली है। 23 और 24 सितंबर को हो रही है।

09:22 (IST) 19 Sep 2023
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ जाएगी ऑस्कर्स

शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति अभिनीत एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘जवान’ को फिल्म के निर्देशक एटली ने ऑस्कर में भेजने की बात कही है।