Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के डायरेक्टर और राइटर रवींद्र पीपट अब हमारे बीच नहीं रहे। कई शानदार फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके रवींद्र पीपट का हार्ट अटैक के कारण के कारण निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनको कैंसर था। इसके अलावा ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ पूरे 13 हफ्तों के बाद अपने ग्रैंड फिनाले तक पहुंच गया। इसे इस सीजन का विनर भी मिल गया। जाने-माने रैपर और सिंगर डीनो जेम्स ने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की है। आज छोटे पर्दे पर सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 का भी आगाज होने जा रहा है। शो का रात 9 बजे कलर्स टीवी पर ग्रैंड प्रीमियर टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं दूसरे शनिवार को ‘मिशन रानीगंज’ की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिशन रानीगंज’ ने 9वें दिन 2.05 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 25.05 करोड़ रुपए हो गया है। मनोरंजन से जुड़े अन्य अपडेट्स यहां पढ़ें।

Live Updates
18:10 (IST) 15 Oct 2023
रिलीज हुआ कंगना रनौत की 'तेजस' का पहला गाना 'जान दा'

कंगना रनौत इन दिनों फिल्म 'तेजस' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। इसके बोल 'जान दा' है। गाने के बोल दिल को छू जाने वाले हैं। देखिए...

18:02 (IST) 15 Oct 2023
हनी सिंह का धमाकेदार कमबैक

रैपर हनी सिंह ने धमाकेदार कमबैक किया है। उनका लेटेस्ट सॉन्ग 'कालास्टार' का वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होने के बाद ही एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसे महज 19 मिनट में एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। गाने में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कमाल के डांस मूव्स दिखाए हैं।

17:58 (IST) 15 Oct 2023
रुबिना दिलैक का नो-मेकअप लुक वायरल

टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपना नो-मेकअप लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। देखिए...

17:20 (IST) 15 Oct 2023
'Hi Nanna' की रिलीज का हुआ ऐलान, मृणाल ठाकुर ने शेयर किया पोस्टर

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग साउथ फिल्म 'हाय नन्ना' का पोस्टर शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने जनकारी दी कि इसे 7 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसमें एक्ट्रेस साउथ स्टार नानी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली हैं।

16:39 (IST) 15 Oct 2023
ईरानी निर्देशक दारिउश मेहरजुई और पत्नी की घर में घुसकर हत्या

मशहूर ईरानी फिल्म निर्देशक दारिउश मेहरजुई और उनकी पत्नी की अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर कथित रूप से हत्या कर दी है।

15:57 (IST) 15 Oct 2023
नहीं रहे आर्ट डायरेक्टर मिलन

साउथ इंडस्ट्री के आर्ट डायरेक्टर मिलन का निधन हो गया है। तमिल के सुपरस्टारर अजित कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है।

14:37 (IST) 15 Oct 2023
प्रभास का इंस्‍टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ डिलीट

प्रभास का इंस्‍टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रभास का इंस्‍टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। हालांकि यूजर्स का मानना है कि उन्होंने खुद अपना अकाउंट डिलीट किया है।

14:35 (IST) 15 Oct 2023
सुगंधा मिश्रा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

सिंगर और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा शादी के 2 साल बाद मां बनने वाली हैं। सुगंधा मिश्रा ने हसबैंड संकेत भोसले के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए खुशखबरी सुनाई।

12:23 (IST) 15 Oct 2023
सिंघम दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक हुआ आउट

रोहित शेट्टी ने फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर कॉप यूनिवर्स में उनका स्वागत किया है।

11:03 (IST) 15 Oct 2023
वर्ल्ड कप मैच के दौरान अरिजीत सिंह ने क्लिक की अनुष्का शर्मा की तस्वीरें

अनुष्का शर्मा और अरिजीत सिंह कल 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत Vs पाकिस्तान मैच में शामिल हुए. इस दौरान सिंगर ने एक्ट्रेस की कई फोटो क्लिक की।

10:35 (IST) 15 Oct 2023
नवरात्रि‍ पर रिलीज हुआ पीएम मोदी का लिखा 'गरबो' सॉन्ग

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक गरबा सॉन्ग लिखा है, जिसे अब ध्वनि भानुशाली ने गाया है और तनिष्क बागची ने कम्पोज किया है। इस सॉन्ग को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने सिंगर्स समेत अन्य का शुक्रिया अदा किया है।

10:04 (IST) 15 Oct 2023
अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज ने 9वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई

दूसरे शनिवार को ‘मिशन रानीगंज’ की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिशन रानीगंज’ ने 9वें दिन 2.05 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 25.05 करोड़ रुपए हो गया है।

10:03 (IST) 15 Oct 2023
बिग बॉस 17 का कुछ ही देर में होगा आगाज

आज छोटे पर्दे पर सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 का भी आगाज होने जा रहा है। शो का रात 9 बजे कलर्स टीवी पर ग्रैंड प्रीमियर टेलीकास्ट किया जाएगा।

10:02 (IST) 15 Oct 2023
डिनो जेम्स बने ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के विनर

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ पूरे 13 हफ्तों के बाद अपने ग्रैंड फिनाले तक पहुंच गया। इसे इस सीजन का विनर भी मिल गया। जाने-माने रैपर और सिंगर डीनो जेम्स ने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की है।

10:02 (IST) 15 Oct 2023
मशहूर लेखक-निर्देशक रवींद्र पीपट का हुआ निधन

बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के डायरेक्टर और राइटर रवींद्र पीपट अब हमारे बीच नहीं रहे। कई शानदार फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके रवींद्र पीपट का हार्ट अटैक के कारण के कारण निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनको कैंसर था।