Entertainment News Updates: राखी सावंत अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें वह बेसुध नजर आ रही थीं। इसे लोग पब्लिसिटी स्टंट बता रहे थे। अब इसपर उनके एक्स हस्बेंड रितेश सिंह का बयान आया है, उन्होंने कहा था कि राखी की हालत सच में ठीक नहीं है। बुधवार को कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ का पहला लुक सामने आया था और अब इसका ट्रेलर रिलीज होने वाला है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी जानकारी दी है, उन्होंने बताया है कि 18 मई को फिल्म का ट्रेलर ग्रैंड तरीके से लॉन्च होने वाला है। कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए ऐश्वर्या राय हाथ में प्लास्टर के साथ रवाना हो चुकी हैं। कियारा आडवाणी इस बार डेब्यू करने वाली हैं और वो भी रवाना हो चुकी हैं। जैकी श्रॉफ ने हाल ही में अपने नाम, आवाज, तस्वीरों के दुरुपयोग पर व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी लगाई थी। जिसके बाद उनकी मिमिक्री करने वाले कृष्णा अभिषेक से लोग काफी सवाल कर रहे थे कि अब वह क्या करेंगे। इसपर कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह का रिएक्शन सामने आया है।
कॉमेडियन भारती सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें बेटे गोला के साथ देखा जा सकता है। वीडियो में वो पैपराजी को बाय कहते हुए नजर आ रहे हैं।
भूमि पेडनेकर को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस का कैजुअल लुक देखने के लिए मिला। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ के ताजदार साहब तो याद होंगे। भला उनको कैसे भुलाया जा सकता है। सीरीज में इस किरदार को काफी पसंद किया गया। ना केवल एक्टिंग बल्कि लुक्स की वजह से भी खूब चर्चा में रहे। लेकिन आपको पता कि यही लुक उनके करियर का रोड़ा बन गया। चलिए बताते हैं कैसे और एक्टर के बारे में…
मनीषा रानी ने ‘हीरामंडी’ के गाने पर शानदार डांस मूव्स दिखाए हैं। उन्होंने ‘चांद कोई ढलता है…’ पर कमाल की अदाएं दिखाई हैं। इसमें उन्हें ‘हीरामंडी’ के अटायर में ही देखा जा सकता है। इसे शेयर कर लिखा जा रहा है कि वो मनीषा जान बन गई हैं।
कान्स 2024 का आगाज हो गया है। इसमें बॉलीवुड से कई सितारे पहुंचे हैं। ऐसे में राजपाल यादव ने कान्स 2024 में डेब्यू किया है। उनकी तस्वीर सामने आई है।
‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’, ‘स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी’ की सफलता के बाद अब हंसल मेहता ने ‘स्कैम 2010 – द सुब्रत रॉय’ का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज की कहानी पुस्तक – ‘सहारा: द अनटोल्ड स्टोरी बाय तमल बंद्योपाध्याय’ पर आधारित है। इसका फर्स्ट पोस्टर भी शेयर कर दिया गया है।
कंटेंट क्रिएटर अंकुश बहुगुणा ने इस साल कान्स में डेब्यू किया है। उनका लुक काफी कलरफुल और खूबसूरत है।
सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरेैं शेयर की हैं, जिनमें वह ‘डांस दीवाने’ के क्यूट कंटेस्टेंट युवराज और युवांश के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।
विक्की कौशल का आज जन्मदिन है और इस मौके पर उनके भाई सनी कौशल ने बेहद खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है।
आदिल दुर्रानी ने राखी सावंत की बीमारी को लेकर सवार किए हैं, साथ ही कहा है कि ये राखी की कोर्ट से बचने की चाल हो सकती है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 का आगाज हो चुका है और इंडियन एक्टर्स के साथ-साथ इस ग्रैंड इवेंट में हमेशा ही इंडियन फिल्मों का भी बोलबाला रहता है। इस साल भी Cannes Film Festival में भारत की फिल्मों का प्रीमियर होने वाला है। एक या दो नहीं पूरी 7 इंडियन फिल्में इस फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी, इनमें राधिका आप्टे की ‘सिस्टर मिडनाइट’ से लेकर संध्या सूरी की डेब्यू फिल्म ‘संतोष’ शामिल है। यहां पढ़ें पूरी खबर
कान्स फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला का जलवा देखने को मिला। वह पिंक कलर की रफल्ड ड्रेस में नजर आईं।
ऐश्वर्या राय कान्स 2024 में शिरकत करने के लिए तैयार हैं और वह अपनी बेटी के साथ रवाना हो चुकी हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान उनके हाथ पर प्लास्टर दिखा।
कियारा आडवाणी कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस साल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं और वह वहां के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनका एयरपोर्ट का वीडियो सामने आया है।
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने नामांकन दर्ज कराया और इसके लिए मां दुर्गा का शुक्रिया करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।
राखी सावंत अस्पताल में भर्ती हैं और उनके पूर्व पति रितेश की मानें तो उनकी हालत खराब है और उन्होंने राखी के फैंस को उनके लिए दुआ करने को कहा है।
‘चंदू चैंपियन’ का पोस्टर आ चुका है और अब जल्द इसका ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। 18 मई को फिल्म के ट्रेलर को ग्रैंड तरीके से लॉन्च किया जाएगा।