Bollywood News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता. कॉम पढ़ रहे हैं। एआर रहमान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट और रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सलाम’ को लेकर खास अपडेट शेयर की है। इस फिल्म से एआर रहमान दिवंगत गायकों की आवाज आपको सुनाने वाले हैं। उन्होंने एआई की मदद से दिवंगत सिंगरों की आवाज क्रिएट की है। इसके अलावा महेश बाबू जल्द ही एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म में अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम ‘एसएसएमबी 29’ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने इस फिल्म के लिए फीस नहीं ली है। वहीं ‘फाइटर’ का पांचवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने पांचवें दिन कुछ खास कमाई नहीं की है। ‘फाइटर’ ने पांचवें दिन सिर्फ 8 करोड़ का कलेक्शन किया है। मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। मनोरंजन जगत की तमाम खबरों केन लिए पढ़ें। फिल्मों की रिलीज डेट से लेकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक यहां जानें।

Live Updates
19:07 (IST) 30 Jan 2024
शाहिद कपूर का मजेदार वीडियो आया सामने

शाहिद कपूर अपने फन फेक्टर के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शॉल को सिर पर डालकर 'तू मोटा किन्ना हो गया' पर एक्ट कर रहे हैं।

19:06 (IST) 30 Jan 2024
बिग बॉस के बाद अंकिता लोखंडे का विकी ने यूं किया घर में स्वागत

'बिग बॉस 17' में विकी जैन और अंकिता लोखंडे के रिश्ते की खूब धज्जियां उड़ी। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कई बार सफाई दी। अब शो खत्म होते ही दोनों एक बार फिर प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। विकी ने अंकिता का ग्रैंड वेलकम किया है।

17:19 (IST) 30 Jan 2024
थलापति विजय की हुई राजनीति में एंट्री

फिल्मों के बाद अभिनेता थलापति विजय जल्द ही राजनीति में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। विजय लंबे समय से अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। खबरों की मानें तो अभिनेता ने राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

17:17 (IST) 30 Jan 2024
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने की गुपचुप सगाई

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का रिश्ता अक्सर चर्चा में आ जाता है। अब पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा को लेकर खबर आ रही है दोनों ने सगाई कर ली है।

17:15 (IST) 30 Jan 2024
मंडे टेस्ट में पास हुई फाइटर

ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' की कमाई के पांचवे दिन के आंकड़े सामने आए हैं। फिल्म 'फाइटर' ने पांच दिनों में 130.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

17:14 (IST) 30 Jan 2024
दुल्हन के जोड़े में नरगिस फाखरी ने दिए पोज

एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने अभी हाल में अपना एक ब्राइडल लुक फोटोशूट शेयर किया है।

14:35 (IST) 30 Jan 2024
शाहरुख खान का फैन संग वीडियो वायरल

शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैन किंग खान से मिलते ही कांपने लगा तो एक्टर ने उसे गले लगा लिया और फोटो खिंचवाई।

12:51 (IST) 30 Jan 2024
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का हुआ रोका

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा के रोके की खबर सामने आ रही है। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कपल के हाथ में रिंग नजर आ रही है।

12:28 (IST) 30 Jan 2024
निक जोनस को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया

निक जोनस सोमवार को तब सुर्खियों में आए जब एक वायरल वीडियो में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने रोका।

12:26 (IST) 30 Jan 2024
शाहरुख खान को देखकर हैरान रह गया फैन

शाहरुख खान हाल ही 'डंकी' की फैन मीट में फैंस से मिलने पहुंचे और एक फैन रोने लगा। फैन शाहरुख से मिलते ही कांपने लगा तो एक्टर ने उसे गले लगा लिया और फोटो खिंचवाई।

09:01 (IST) 30 Jan 2024
ढोल-नगाड़ों पर भांगड़ा करते दिखे अभिषेक कुमार

'उडारियां' एक्टर अभिषेक कुमार 'बिग बॉस 17' रनर अप आकर भी वह लाखों दिलों पर छा गए। वह अब इस का जश्न दोस्तों और परिवारवालों के साथ मना रहे हैं। इसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

08:58 (IST) 30 Jan 2024
'लक्ष्मण' सुनील लहरी को अयोध्या से तोहफे में मिला सुंदर राम मंदिर

'लक्ष्मण' सुनील लहरी को हाल ही अयोध्या से गिफ्ट में बहुत ही खूबसूरत राम मंदिर मिला है। सुनील लहरी को यह खूबसूरत तोहफा हरिद्वार के गायत्री परिवार के चिन्मय पंड्या से मिला।

08:50 (IST) 30 Jan 2024
एसएसएमबी 29 के लिए महेश बाबू ने नहीं ली फीस

महेश बाबू जल्द ही एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म में अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम ‘एसएसएमबी 29’ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने इस फिल्म के लिए फीस नहीं ली है।

08:49 (IST) 30 Jan 2024
एआर रहमान ने एआई की मदद से दिवंगत गायकों की आवाज की क्रिएट

एआर रहमान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट और रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सलाम’ को लेकर खास अपडेट शेयर की है। इस फिल्म से एआर रहमान दिवंगत गायकों की आवाज आपको सुनाने वाले हैं। उन्होंने एआई की मदद से दिवंगत सिंगरों की आवाज क्रिएट की है।