Entertainment News Updates: ‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दू रोजिक ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया है कि वो शादी करने वाले हैं। 7 जुलाई को वो अपनी पसंद की लड़की के साथ शादी करेंगे। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरुचरण सिंह बीते कई दिनों से लापता हैं। अब उन्हें लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, गुरुचरण ने 10 बैंक खाते और अलग-अलग क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) ने दिवंगत अभिनेत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के एक जंक्शन का नाम श्रीदेवी कपूर चौक रखा है। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का अपकमिंग एपिसोड बेहद खास होने वाला है क्योंकि इसमें ‘हीरामंडी’ की स्टारकास्ट पहुंचने वाली है। कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के कारण जैकलीन फर्नांडिस आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। अब सुकेश ने लोगों के सामने एक ऑफर रखा है, अगर कोई जैकलीन का गाना देखेगा उसे आईफोन मिलेगा।सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और अब बड़ी खबर ये है कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं।

Live Updates
19:22 (IST) 10 May 2024
बेबिका धुर्वे की भविष्यवाणी हुई सच

'बिग बॉस' फेम बेबिका धुर्वे ने बताया कि उन्होंने अब्दु रोजिक की शादी को लेकर शो में ही भविष्यवाणी कर दी थी, जो कि अब सच हो रही है। इसे सुनकर अब वो काफी खुश हैं।

19:18 (IST) 10 May 2024
अंगद बेदी और नेहा धूपिया की शादी को हुए 6 साल

अंगद बेदी और नेहा धूपिया की शादी को 6 साल पूरे हो गए हैं। एनीवर्सरी के मौके पर एक्ट्रेस ने हसबैंड संग अपनी वेडिंग की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इसे शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'हे भगवान... बचा ले मैनू। सालगिरह मुबारक हो।'

19:13 (IST) 10 May 2024
करण जौहर ने 'ए दिल है मुश्किल' को लेकर शेयर किया अनुभव

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने कहा कि ये फिल्म हमेशा ही उनके दिल के करीब रहेगी। इसके साथ ही फिल्ममेकर ने ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया है।

19:10 (IST) 10 May 2024
कमबैक को लेकर बोलीं ज्योतिका

साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका इन दिनों अपने कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने 27 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की। उन्होंने कमबैक पर दर्द बयां किया और कहा कि किसी ने हिंदी फिल्म ऑफर ही नहीं की। पढ़िए पूरी खबर...

15:39 (IST) 10 May 2024
रणबीर कपूर का नया लुक

रणबीर कपूर इस वक्त नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं और अब उन्होंने अपना हेयरस्टाइल भी बदल लिया है। इस लुक में वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।

13:45 (IST) 10 May 2024
विक्रांत मैसी ने कैब ड्राइवर के साथ फाइट वाली वीडियो का बताया सच

विक्रांत मैसी का कैब ड्राइवर के साथ झगड़ते हुए एक वीडियो सामने आया था, जिसकी सच्चाई अब खुद विक्रांत मैसी ने बताई है। देखे वीडियो...

12:04 (IST) 10 May 2024
रणवीर सिंह ने शेयर किया अपना फोटोशूट

रणवीर सिंह ने अपना फोटोशूट शेयर किया है, जो दो दिन पहले हुए इवेंट का है। इस लुक को लेकर वह इस वक्त काफी चर्चा में हैं।

11:02 (IST) 10 May 2024
Border 2 की रिलीज डेट आई सामने

'बॉर्डर 2' को लेकर अपडेट सामने आया है, रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म 23, जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। यहां पढ़ें पूरी डिटेल

09:16 (IST) 10 May 2024
निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन सिंह

पवन सिंह के चुनावी मैदान में उतरने की खबर कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। अब पवन सिंह ने बताया है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

08:33 (IST) 10 May 2024
जिस सड़क से निकली थी उनकी अंतिम यात्रा, अब उस जगह का नाम पड़ा श्रीदेवी कपूर चौक!

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएमसी ने दिवंगत अभिनेत्री के सम्मान ने इस जंक्शन का नाम बदलकर श्रीदेवी कपूर चौक रखा है। बता दें कि श्रीदेवी इस जगह ही रहा करती थीं। दरअसल श्रीदेवी ग्रीन एकर्स टावर में रहती थीं जो इसी रोड पर है और उनका अंतिम यात्रा भी इसी रोड से होकर निकली थी। बताया जा रहा है कि वहां के लोग और नगर निगम ने इस रोड का नाम श्रीदेवी के नाम पर रखने की अपील की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

07:36 (IST) 10 May 2024
कपिल के शो में जमेगी महफिल

कपिल शर्मा के शो में 'हीरामंडी' की स्टारकास्ट पहुंचने वाली है। आने वाले एपिसोड का प्रोमो अदिति राव हैदरी ने शेयर किया है। सभी लोग ढेर सारी मस्ती को मजाक करते दिख रहे हैं।

07:35 (IST) 10 May 2024
डायरेक्टर संगीत सिवान के अंतिम संस्कार का वीडियो आया सामने

डायरेक्टर संगीत सिवान का 8 मई को निधन हो गया। उनके परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। 9 मई को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसका वीडियो सामने आया है। उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

07:34 (IST) 10 May 2024
'हीरामंडी' के लिए मिल रहे प्यार पर सोनाक्षी ने किया धन्यवाद

सोनाक्षी सिन्हा ने उनकी वेब सीरीज 'हीरामंडी' को मिल रहे प्यार के लिए फैंस को धन्यवाद कहा है।

07:33 (IST) 10 May 2024
अब्दू रोजिक करने जा रहे हैं शादी

बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक ने इंस्टाग्राम पर फैंस को गुड न्यूज दी है। उन्होंने बताया है कि वो शादी करने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सगाई की अंगूठी भी दिखाई।