Bollywood News Updates In Hindi: कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने ऐतिहासिक ऐलान किया है। उन्होंने बुर्ज खलीफा से फिल्म की एडवांस बुकिंग का ऐलान किया है। इसकी एडवांस बुकिंग 9 जून से शुरू हो चुकी है। फिल्म को 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से जहीर इकबाल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस को लेकर खबर सामने आ रही है वो जहीर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी करेंगे। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

इसके साथ ही अली फजल और पंकज त्रिपाठी की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज डेट भी सामने आई है लेकिन, ये एक पहेली के साथ शेयर की गई है। वेब शो का एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसे शेयर किए जाने के साथ ही लिखा गया है कि इसमें ‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज डेट छुपी हुई है ढूंढ सकते हो तो ढूंढो। इसके बाद लोग कयास लगाने लगे हैं कि इसे 3 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। फैंस इस वेब शो के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Live Updates
19:27 (IST) 10 Jun 2024
नूर मालबिका दास ने मौत से पहले मुंडवाया था सिर

नूर मालबिका दास सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। उन्होंने 19 मई को अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने सिर के बाल मुंडवा रही थीं।

19:24 (IST) 10 Jun 2024
‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का दमदार ट्रेलर हो चुका है।

https://youtu.be/y1-w1kUGuz8

15:59 (IST) 10 Jun 2024
'बिग बॉस ओटीटी 3' का नया टीजर रिलीज, अनिल कपूर बोले- 'सब बदलेगा'

अनिल कपूर इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लेकर चर्चा में हैं। इसे 21 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। ऐसे में अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक्टर कह रहे हैं, 'अब सब बदलेगा।'

15:55 (IST) 10 Jun 2024
एक्टिंग में आने से पहले एयर होस्टेस थीं नूर मालाबिका दास! अब मिली लाश

काजोल के साथ वेब सीरीज 'द ट्रायल' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस नूर मालाबिका दास का निधन हो गया है। उनके मुंबई के घर में उन्हें मृत पाया गया। पुलिस का कहना है कि उन्होंने सुसाइड किया है। ऐसे में चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं। पढ़िए पूरी खबर...

15:23 (IST) 10 Jun 2024
सितंबर नहीं, पहले ही रिलीज होगी 'मिर्जापुर 3'

पंकज त्रिपाठी का प्राइम वीडियो की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें एक्टर ने बताया कि 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन के लिए सितंबर तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। इससे एक बाद साफ हो गई है कि ये सीरीज जल्द ही लोगों के बीच होगी।

14:03 (IST) 10 Jun 2024
'मुंज्या' ने तीसरे दिन कमाए 8.43 करोड़

एक्ट्रेस शरवरी वाघ की फिल्म 'मुंज्या' की रिलीज को तीन हो चुके हैं और इसने तीसरे दिन यानी कि रविवार को फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया। मूवी ने 8.43 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 20.04 करोड़ तक पहुंच गया है।

13:44 (IST) 10 Jun 2024
कौन हैं 'पंचायत 3' के जगमोहन?

प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत 3' की खूब चर्चा हो रही है। इसके सभी किरदारों ने फैंस का दिल जीत लिया है। पॉपुलर कैरेक्टर्स में से एक जगमोहन का भी रोल है, जिसे विशाल यादव ने निभाया है। ऐसे में चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं। पढ़िए पूरी खबर...

13:13 (IST) 10 Jun 2024
जल्द रिलीज होगा 'किल' का ट्रेलर

करण जौहर ने अपकमिंग फिल्म 'किल' के ट्रेलर का ऐलान किया है। उन्होंने पोस्टर शेयर करने के साथ ही इसे इंडिया की सबसे वॉयलेंट फिल्म बताया और कहा कि जल्द ही इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। फिल्म 5 जुलाई को रिलीज होगी।

13:10 (IST) 10 Jun 2024
आर्यन खान के ड्रग्स केस के बाद मीडिया से अपसेट हो गए थे शाहरुख खान

शाहरुख खान को लेकर पैपराजी वरिंदर चावला ने खुलासा किया है कि एक्टर मीडिया से काफी अपसेट हो गए थे। उन्होंने बताया कि बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस के बाद किंग खान मीडिया से अपसेट हो गए थे और वो उसे नजरअंदाज करने लगे थे।

12:16 (IST) 10 Jun 2024
अस्पताल में एडमिट हुईं संभावना सेठ, करानी पड़ी सर्जरी

भोजपुरी की आइटम क्वीन संभावना सेठ ने एक बार फिर से पर्दे पर वापसी की है और और अपने कमबैक गाने 'कमरिया का झटका' से बवाल ही मचा दिया है। लेकिन, इसी बीच एक्ट्रेस को अस्पताल में एडमिट भी कराना पड़ा है। उन्होंने इमरजेंसी में सर्जरी कराई है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने व्लॉग में शेयर की है। पढ़िए पूरी खबर...

11:13 (IST) 10 Jun 2024
सड़क हादसे में 4 यूट्यूबर्स की मौत और 2 घायल

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक कार एक्सीडेंट में 4 यूट्यूबर्स की मौत हो गई है और हादसे में 2 घायल हो गए हैं। घटना देर रात हसनपुर गजरौला रोड की बताई जा रही है। घायलों को बेहतर इलाज तके लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मरने वालों की पहचान यूट्यूबर्स के रूप में हुई है।

11:06 (IST) 10 Jun 2024
जब फिरोज खान के कहने पर मुमताज ने पहनी बिकिनी

70 के दशक में स्क्रीन पर बिकिनी पहनना बड़ी बात हुआ करती थी। ये किसी चैलेंज से कम नहीं होता था। ऐसे में अपने जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) ने सालों पुराना एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने पहली बार बिकिनी पहनने का किस्सा सुनाया था। पढ़िए पूरी खबर...

09:08 (IST) 10 Jun 2024
छोटे बेटे जेह के साथ दिखीं करीना कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें छोटे बेटे जेह के साथ देखा जा सकता है। इसमें जेह पैपराजी को काफी गुस्से में घूरते हुए जाते नजर आए।

08:14 (IST) 10 Jun 2024
‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज डेट आई सामने

अली फजल और पंकज त्रिपाठी की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज डेट भी सामने आई है लेकिन, ये एक पहेली के साथ शेयर की गई है। वेब शो का एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसे शेयर किए जाने के साथ ही लिखा गया है कि इसमें ‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज डेट छुपी हुई है ढूंढ सकते हो तो ढूंढो। इसके बाद लोग कयास लगाने लगे हैं कि इसे 3 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। फैंस इस वेब शो के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

08:12 (IST) 10 Jun 2024
जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधेंगी सोनाक्षी सिन्हा?

सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से जहीर इकबाल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस को लेकर खबर सामने आ रही है वो जहीर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी करेंगे। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

08:12 (IST) 10 Jun 2024
कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ की एडवांस बुकिंग शुरू

कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने ऐतिहासिक ऐलान किया है। उन्होंने बुर्ज खलीफा से फिल्म की एडवांस बुकिंग का ऐलान किया है। इसकी एडवांस बुकिंग 9 जून से शुरू हो चुकी है। फिल्म को 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।