Bollywood News Highlights: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को वैलेंटाइन्स वीक में 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसकी रिलीज को एक हफ्ता हो गया है और इसने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है। शुरुआती आंकड़ों में बताया जा रहा है कि फिल्म 7 दिनों में 50 करोड़ के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसने पहले सप्ताह में 44.60 करोड़ का बिजनेस किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने गुरुवार यानी कि सातवें दिन 3.25 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फोर्ब्स की ओर से साल 2024 की 30 अंडर 30 की लिस्ट जारी की गई है। इसमें बॉलीवुड की तीन हसीनाओं ने अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना, राधिका मदान और डॉट यानी अदिति सहगल का नाम शामिल है। वहीं, अजय देवगन ने डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि और किसानों के कल्याण में उनका योगदान अद्वितीय है, वो वास्तव में ये डिजर्व करते हैं।

Live Updates
19:12 (IST) 16 Feb 2024
ऐसा था जॉनी लीवर का बचपन, रोज देखते थे मर्डर

जॉनी लीवर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने बचपन के बारे में बात की। उन्होंने कहा,”मुझे बचपन में चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मुझे अपने परिवार की देखभाल करनी थी. काम करूंगा तो ही खाना मिलेगा. मेरे पिताजी शराब पीते थे और उन्हें पता नहीं होता था कि वह क्या कर रहे हैं। वह उपद्रव करता था। कई बार तो मैंने उसके हथियार फेंक दिये थे।”

17:44 (IST) 16 Feb 2024
महाभारत फेम नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई FIR

महाभारत फेम नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी स्मिता घाटे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

17:28 (IST) 16 Feb 2024
यामी गौतम ने प्रेग्नेंसी में पूरी की ‘आर्टिकल 370’ की शूटिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और उनके फिल्ममेकर पति आदित्य धर ने उनकी अपकमिंग फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के ट्रेलर लॉन्च पर प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। यामी ने बताया कि जब उनकी मां को उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था, उस वक्त ‘आर्टिकल 370’ का शूट काफी ज्यादा बचा हुआ था। यामी ने हाल ही में शोशा को दिए इंटरव्यू में इसके बारे में बात की। यामी ने कहा,”जब हमें पता चला तो हमारा फिल्म का कुछ हिस्सा शूट करना बाकी था। सौभाग्य से, सारी ट्रेनिंग और हार्ड पार्ट पहले ही शूट कर लिए गए थे। मेरी मां ने कहा, ‘यामी, यह अच्छी बात है कि कड़ी मेहनत की भावना आपके बच्चे में भी आ जाएगी।’ तो, ऐसी मेहनती मां बनो।’ हम सभी ने अपनी माताओं को ऐसा करते देखा है, शायद अधिक चुनौतीपूर्ण समय में। सारी ताकत हमारे अंदर है। हमें ज़्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। हमें बस खुश रहना चाहिए।”

16:53 (IST) 16 Feb 2024
20 फरवरी को शादी करेंगी दिव्या अग्रवाल

दिव्या अग्रवाल और उनके बॉयफ्रेंड इसी महीने की 20 तारीख को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

16:37 (IST) 16 Feb 2024
शादी के बंधन में बंधी गोविंदा की भांजी

गोविंदा की भांजी आरती सिंह अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनकी दूसरी भांजी ने शादी रचा ली है। पति के साथ रोमांटिक तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पढ़िए पूरी खबर…

16:11 (IST) 16 Feb 2024
ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं काजल अग्रवाल

बॉलीवुड और साउथ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्हें ब्लैक ड्रेस में पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसमें वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं।

16:01 (IST) 16 Feb 2024
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’

करण जौहर की हिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से रिलीज किया गया है। ये नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। ये रोम-कॉम की लिस्ट में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है।

15:57 (IST) 16 Feb 2024
जैकलीन की सादगी पर आया फैंस का दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज अपनी लेटेस्ट पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें उनका सादगी भरा लुक देखने के लिए मिला था। इसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। वो ब्लैक ड्रेस में बेहद ही प्यारी दिखी हैं।

15:54 (IST) 16 Feb 2024
आयशा टाकिया का एयरपोर्ट लुक वायरल

सलमान खान की को-एक्ट्रेस आयशा टाकिया को फिल्म ‘वांटेड’ के लिए जाना जाता है। ऐसे में अब उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें शरारा स्टाइल ड्रेस में देखा जा सकता है।

15:03 (IST) 16 Feb 2024
नीतिन गडकरी ने जारी किया ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ का फर्स्ट पोस्टर

केंद्रिय मंत्री नीतिन गडकरी ने ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ का फर्स्ट पोस्टर लॉन्च किया है। इसे जारी किए जाने के साथ ही फिल्म को लेकर ऐलान किया गया है। इसकी रिलीज डेट भी शेयर की गई है, जो 23 जनवरी, 2026 है।

14:59 (IST) 16 Feb 2024
रकुल प्रीत ही नहीं, ये 5 कपल्स भी करने जा रहे शादी!

रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ एक्ट्रेस 21 फरवरी को शादी करने वाली हैं। इस मौके पर आपको उन कपल्स के बारे में बता रहे हैं, जो जल्द ही शादी करने वाले हैं। देखिए…

12:57 (IST) 16 Feb 2024
लव लाइफ को लेकर बोले गुरु रंधावा

पंजाबी एक्टर और सिंगर गुरु रंधावा फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ को लेकर चर्चा में हैं। मूवी के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ पर कुछ खुलासे किए हैं। वो कभी एकतरफा प्यार में थे और दौलत-शोहरत ना होने की वजह से वो उन्हें छोड़कर चली गई थी। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा। पढ़िए पूरी खबर…

12:06 (IST) 16 Feb 2024
साउथ की 5 फिल्में, जो बॉलीवुड को चटाएंगी धूल!

2023 बॉलीवुड के लिए काफी बहेतरीन रहा। वहीं, साउथ मूवीज के लिए कुछ खास नहीं रहा। लेकिन, माना जा रहा है कि 2024 साउथ इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। इस साल 5 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनकी आंधी में माना जा रहा है कि हिंदी मूवीज पस्त हो सकती हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में…

11:02 (IST) 16 Feb 2024
इस दिन रिलीज होगा ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टाइटल ट्रैक

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब मूवी के टाइटल ट्रैक की रिलीज का ऐलान किया गया है। इसे 19 फरवरी को जारी किया जाएगा।

10:51 (IST) 16 Feb 2024
पहली सालगिरह पर स्वरा भास्कर ने लिखी पोस्ट

स्वरा भास्कर की शादी को एक साल का वक्त हो चुका है। उन्होंने 16 फरवरी, 2023 को धर्म की दीवार लांघकर फहाद का हाथ थामा था। इस मौक पर एक्ट्रेस की ओर से एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी गई है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

09:56 (IST) 16 Feb 2024
‘कुछ खट्टा हो जाए’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स

फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ की स्क्रिनिंग में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। इसमें गुरु रंधावा, सई मांजरेकर से लेकर कपिल शर्मा, नुसरत भरूचा, जरीन खान, सोनल चौहान, महेश मांजरेकर और माहिरा शर्मा जैसे स्टार्स के नाम शामिल है। इस मूवी के जरिए गुरु रंधावा और सई मांजरेकर की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आने वाली है।

08:41 (IST) 16 Feb 2024
साउथ के फेमस एक्टर का विवादों से रहा पुराना नाता

कन्नड़ एक्टर दर्शन 47 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बता रहे हैं। पर्दे पर तो हिट रहे ही हैं साथ ही अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के लिए भी एक्टर जाने जाते हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में…

08:10 (IST) 16 Feb 2024
स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने पर अजय देवगन ने जताई खुशी

अजय देवगन ने डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि और किसानों के कल्याण में उनका योगदान अद्वितीय है, वो वास्तव में ये डिजर्व करते हैं।

08:09 (IST) 16 Feb 2024
फोर्ब्स ने जारी की 2024 की अंडर 30 की लिस्ट

फोर्ब्स की ओर से साल 2024 की 30 अंडर 30 की लिस्ट जारी की गई है। इसमें बॉलीवुड की तीन हसीनाओं ने अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना, राधिका मदान और डॉट यानी अदिति सहगल का नाम शामिल है।

08:08 (IST) 16 Feb 2024
50 करोड़ के करीब पहुंची शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को वैलेंटाइन्स वीक में 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसकी रिलीज को एक हफ्ता हो गया है और इसने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है। शुरुआती आंकड़ों में बताया जा रहा है कि फिल्म 7 दिनों में 50 करोड़ के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसने पहले सप्ताह में 44.60 करोड़ का बिजनेस किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने गुरुवार यानी कि सातवें दिन 3.25 करोड़ की कमाई की है।