Bollywood News Highlights: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को वैलेंटाइन्स वीक में 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसकी रिलीज को एक हफ्ता हो गया है और इसने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है। शुरुआती आंकड़ों में बताया जा रहा है कि फिल्म 7 दिनों में 50 करोड़ के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसने पहले सप्ताह में 44.60 करोड़ का बिजनेस किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने गुरुवार यानी कि सातवें दिन 3.25 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फोर्ब्स की ओर से साल 2024 की 30 अंडर 30 की लिस्ट जारी की गई है। इसमें बॉलीवुड की तीन हसीनाओं ने अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना, राधिका मदान और डॉट यानी अदिति सहगल का नाम शामिल है। वहीं, अजय देवगन ने डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि और किसानों के कल्याण में उनका योगदान अद्वितीय है, वो वास्तव में ये डिजर्व करते हैं।
जॉनी लीवर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने बचपन के बारे में बात की। उन्होंने कहा,"मुझे बचपन में चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मुझे अपने परिवार की देखभाल करनी थी. काम करूंगा तो ही खाना मिलेगा. मेरे पिताजी शराब पीते थे और उन्हें पता नहीं होता था कि वह क्या कर रहे हैं। वह उपद्रव करता था। कई बार तो मैंने उसके हथियार फेंक दिये थे।"
महाभारत फेम नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी स्मिता घाटे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और उनके फिल्ममेकर पति आदित्य धर ने उनकी अपकमिंग फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के ट्रेलर लॉन्च पर प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। यामी ने बताया कि जब उनकी मां को उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था, उस वक्त ‘आर्टिकल 370’ का शूट काफी ज्यादा बचा हुआ था। यामी ने हाल ही में शोशा को दिए इंटरव्यू में इसके बारे में बात की। यामी ने कहा,”जब हमें पता चला तो हमारा फिल्म का कुछ हिस्सा शूट करना बाकी था। सौभाग्य से, सारी ट्रेनिंग और हार्ड पार्ट पहले ही शूट कर लिए गए थे। मेरी मां ने कहा, ‘यामी, यह अच्छी बात है कि कड़ी मेहनत की भावना आपके बच्चे में भी आ जाएगी।’ तो, ऐसी मेहनती मां बनो।’ हम सभी ने अपनी माताओं को ऐसा करते देखा है, शायद अधिक चुनौतीपूर्ण समय में। सारी ताकत हमारे अंदर है। हमें ज़्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। हमें बस खुश रहना चाहिए।”
दिव्या अग्रवाल और उनके बॉयफ्रेंड इसी महीने की 20 तारीख को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
गोविंदा की भांजी आरती सिंह अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनकी दूसरी भांजी ने शादी रचा ली है। पति के साथ रोमांटिक तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पढ़िए पूरी खबर...
बॉलीवुड और साउथ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्हें ब्लैक ड्रेस में पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसमें वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं।
करण जौहर की हिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से रिलीज किया गया है। ये नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। ये रोम-कॉम की लिस्ट में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज अपनी लेटेस्ट पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें उनका सादगी भरा लुक देखने के लिए मिला था। इसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। वो ब्लैक ड्रेस में बेहद ही प्यारी दिखी हैं।
सलमान खान की को-एक्ट्रेस आयशा टाकिया को फिल्म 'वांटेड' के लिए जाना जाता है। ऐसे में अब उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें शरारा स्टाइल ड्रेस में देखा जा सकता है।
केंद्रिय मंत्री नीतिन गडकरी ने 'छत्रपति शिवाजी महाराज' का फर्स्ट पोस्टर लॉन्च किया है। इसे जारी किए जाने के साथ ही फिल्म को लेकर ऐलान किया गया है। इसकी रिलीज डेट भी शेयर की गई है, जो 23 जनवरी, 2026 है।
रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ एक्ट्रेस 21 फरवरी को शादी करने वाली हैं। इस मौके पर आपको उन कपल्स के बारे में बता रहे हैं, जो जल्द ही शादी करने वाले हैं। देखिए...
पंजाबी एक्टर और सिंगर गुरु रंधावा फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' को लेकर चर्चा में हैं। मूवी के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ पर कुछ खुलासे किए हैं। वो कभी एकतरफा प्यार में थे और दौलत-शोहरत ना होने की वजह से वो उन्हें छोड़कर चली गई थी। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा। पढ़िए पूरी खबर...
2023 बॉलीवुड के लिए काफी बहेतरीन रहा। वहीं, साउथ मूवीज के लिए कुछ खास नहीं रहा। लेकिन, माना जा रहा है कि 2024 साउथ इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। इस साल 5 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनकी आंधी में माना जा रहा है कि हिंदी मूवीज पस्त हो सकती हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में...
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में हैं। इसे ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब मूवी के टाइटल ट्रैक की रिलीज का ऐलान किया गया है। इसे 19 फरवरी को जारी किया जाएगा।
स्वरा भास्कर की शादी को एक साल का वक्त हो चुका है। उन्होंने 16 फरवरी, 2023 को धर्म की दीवार लांघकर फहाद का हाथ थामा था। इस मौक पर एक्ट्रेस की ओर से एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी गई है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।
फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' की स्क्रिनिंग में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। इसमें गुरु रंधावा, सई मांजरेकर से लेकर कपिल शर्मा, नुसरत भरूचा, जरीन खान, सोनल चौहान, महेश मांजरेकर और माहिरा शर्मा जैसे स्टार्स के नाम शामिल है। इस मूवी के जरिए गुरु रंधावा और सई मांजरेकर की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आने वाली है।
कन्नड़ एक्टर दर्शन 47 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बता रहे हैं। पर्दे पर तो हिट रहे ही हैं साथ ही अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के लिए भी एक्टर जाने जाते हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में...
अजय देवगन ने डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि और किसानों के कल्याण में उनका योगदान अद्वितीय है, वो वास्तव में ये डिजर्व करते हैं।
फोर्ब्स की ओर से साल 2024 की 30 अंडर 30 की लिस्ट जारी की गई है। इसमें बॉलीवुड की तीन हसीनाओं ने अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना, राधिका मदान और डॉट यानी अदिति सहगल का नाम शामिल है।
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को वैलेंटाइन्स वीक में 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसकी रिलीज को एक हफ्ता हो गया है और इसने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है। शुरुआती आंकड़ों में बताया जा रहा है कि फिल्म 7 दिनों में 50 करोड़ के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसने पहले सप्ताह में 44.60 करोड़ का बिजनेस किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने गुरुवार यानी कि सातवें दिन 3.25 करोड़ की कमाई की है।