Trending Bollywood Celebrity News Updates: मुनव्वर फारूकी की लाइफ में मिस्ट्री गर्ल होने की खबरें सामने आ रही थीं, इसी बीच मुनव्वर ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें हाथों में हाथ नजर आ रहे थे। कुछ देर बाद उन्होंने वो तस्वीर डिलीट कर दी। बाद में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि वो उन्हीं का हाथ था। शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने पहले दिन 6 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है। सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म ‘कागज 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। Crakk की शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर को स्लिप डिस्क की दिक्कत हो गई थी, एक्टर ने ये हाल ही में बताया है। ऑस्कर ने नया अवॉर्ड अनाउंस किया है, जो है बेस्ट कास्टिंग डायरेक्टर अवॉर्ड। मनोरंजन की और भी बड़ी खबरों के लिए बने रहिए।
हाल ही में 'बिग बॉस 17' की पार्टी होस्ट की गई थी, जिसमें लगभग सभी कंटेस्टेंट पहुंचे थे। ऐसे में अब इस पार्टी से वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि अंकिता, मुनव्वर और अन्य कंटेस्टेंट्स सॉन्ग 'बन ठण...' पर शानदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं। इनका वीडियो वायरल हो रहा है।
रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' ने ओटीटी पर शानदार परफॉर्म किया। ऐसे में इसकी सफलता के पीछे डायरेक्टर की कड़ी मेहनत थी, जिसका खुलासा एक्टर मयंक टंडन ने किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट पोस्ट शेयर की है। पढ़िए पूरी खबर...
बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें ब्लैक ड्रैस में देखा जा सकता है। इसमें उनका सिजलिंग अवतार देखने के लिए मिल रहा है। उन्हें देर रात मुंबई में स्पॉट किया गया।
यामी गौतम इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच कंगना रनौत ने उन्हें ढेरों विशेज दी है। एक्ट्रेस ने आदित्य धर की जमकर तारीफ की है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है और इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'मिस्टर धर बहुत ही ईमानदार और टेलेंटेड हैं। यामी तो हैं ही शानदार। इसमें कोई डाउट नहीं है कि ये मेरी फेवरेट बॉलीवुड जोड़ी है। आर्टिकल 370 का ट्रेलर भी अच्छा लग रहा है। मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। तुम मां बनने जा रही हो, बहुत सारा प्यार।'
नितेश तिवारी अपनी रामायण पर आधारित फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। ये मल्टीस्टारर फिल्म है। इसे लेकर अब खबर सामने आ रही है कि इसमें एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का रोल प्ले कर सकती हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए उनकी टेस्टिंग भी हो चुकी है। हालांकि, इस खबर अभी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।
अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन संग अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कपल की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है।
टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का रोल प्ले कर फेमस हुए एक्टर सुनील लहरी (Sunil Lehri) ने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान खोने का दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि काश कि जैसे राम के नाम का रामफल और सीता के नाम का सीताफल है वैसे ही लक्ष्मण के नाम का भी फल होना चाहिए था। पढ़िए पूरी खबर...
साइबर क्राइम को लेकर आजकल कई तरह की खबरें आ रही हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स इसका शिकार भी हो चुके हैं। अब साउथ स्टार महेश बाबू का परिवार भी इसका शिकार हो गया है। उनकी बेटी सितारा घट्टामनेनी के नाम पर सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाया गया है। जिसे लेकर अब महेश बाबू एक्शन ले रहे हैं। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करा दी है और साइबर क्राइम ब्रांच इसकी जांच में लगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
मिथुन को लेकर जो खबर आ रही थी कि वह अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन अब उनकी बहू मदालसा ने कंफर्म किया है कि मिथुन केवल रूटीन के लिए अस्पताल गए थे।
बिग बॉस 17 की सक्सेस पार्टी में मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, सना खान, विकी जैन, रिंकू और जिग्ना समेत कई कटेस्टेंट्स नजर आए। सभी को मस्ती करते देखा गया।
मिथुन चक्रवर्ती सीने में दर्द होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।
एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने 21 साल की उम्र में अपना घर खरीद लिया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
दलजीत कौर ने लगभग एक साल पहले एनआरआई निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी की थी। लेकिन एक साल भी पूरा नहीं हुआ दोनों के तलाक की खबरें आने लगीं। अब दलजीत ने सोशल मीडिया से पति संग शादी की सारी तस्वीरें हटा दी हैं।
हाल ही में आई रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। इस फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट, सभी कुछ हटके था। इस फिल्म में रणबीर कपूर की प्रेमिका का किरदार निभाने वाली तृप्ति डिमरी नेशनल क्रश बन चुकी हैं। वहीं एक और एक्ट्रेस जो सुर्खियों में हैं वो हैं बॉबी देओल की दूसरी पत्नी का किरदार निभाने वाली शफीना शाह। यहां पढ़ें पूरी खबर
अंकिता लोखंडे ने अपने पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर फैंस के लिए एक मैसेज दिया है।
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.5 करोड़ की ओपनिंग की है। ये एक रोमांटिक ड्रामा है जो वैलेंटाइन डे के आसपास आई है, उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म धुआंधार कमाई कर सकती है।
दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म 'कागज 2' का ट्रेलर शुक्रवार को जारी किया गया और इसे सोशल मीडिया पर प्रशंसा मिल रही है। सतीश के अलावा, 'कागज़ 2' में अनुपम खेर, दर्शन कुमार और नीना गुप्ता सहित कई अन्य कलाकार शामिल हैं। ये फिल्म 1 मार्च को रिलीज होगी।
मुनव्वर फारूकी ने शुक्रवार को जो तस्वीर शेयर की थी, वो कोई और नहीं वो खुद ही थे। मुनव्वर ने गुलाबी कुर्ता पहना था और उनका हाथ किसी लड़के ने पकड़ा था। मुनव्वर ने वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने वो कुर्ता पहना है, जो उनकी फोटो में दिख रहा था और लोग उसे लड़की का आउटफिट समझ रहे थे। कॉमेडियन ने मजेदार वीडियो शेयर कर कहा है कि वो सिंगल हैं।
