Today’s Trending Bollywood News Updates: अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की नई रिलीज डेट सामने आई है। तरण आदर्श ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि अब ये फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। पहले इसे 14 मार्च, 2025 को रिलीज किया जाना था।

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को आपने कॉमेडी रोमांटिक अवतार में देखा है। ऐसे में अब राजकुमार राव गैंगस्टर के रोल में नजर आने वाले हैं। उनकी नई फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है। उनकी अपकमिंग फिल्म का टाइटल ‘मालिक’ है, जिसे 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। साउथ एक्टर बालकृष्ण नंदमुरी को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर एस थमन को लग्जरी कार गिफ्ट की है। एक्टर ने Porsche कार गिफ्ट की है। सिमा अवॉर्ड्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो को शेयर करके इसकी जानकारी शेयर की गई है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रच दिया था। इसने 1800 करोड़ का कलेक्शन कर कमाल ही कर दिया था। ऐसे में फिल्म के तीसरे पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन, इसी बीच खबर सामने आ रही है कि इसका तीसरा सीक्वल नहीं बनने वाला है। बॉलीवुड.मोबी की इंस्टाग्राम पोस्ट की मानें तो डायरेक्टर सुकुमार ने कहा कि वो ‘पुष्पा 3’ बनाकर इसे खींचना नहीं चाहते हैं। वो इसकी फ्रैंचाइजी से बाहर आने का प्लान कर रहे हैं। इसके साथ ही शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अभद्र टिप्पणी के बाद अपूर्वा मखीजा का नाम चर्चा में हैं। उनको लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्हें आईफा एम्बेसडर की लिस्ट से हटा दिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Live Updates
21:32 (IST) 15 Feb 2025
रणवीर इलाहाबादिया के पिता चलाते हैं स्पर्म बैंक

रणवीर अल्लाहबादिया के पिता स्पर्म बैंक चलाते हैं। उनके पिता का नाम गौतम अल्लाहबादिया है जो आईवीएफ के मामले में दुनिया के बड़े नामों में से एक हैं। इसके साथ ही उन्हें 'द मिरेकल मैन' के नाम से भी जाना जाता है।

21:24 (IST) 15 Feb 2025
नई फिल्म में सामने आया कार्तिक आर्यन का लुक

कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का लुक सामने आया है, जिसके बाद फैंस बोल रहे हैं कि ये आशिकी 3 होने वाली है। हालांकि इसका टाइटल सामने नहीं आया है।

21:21 (IST) 15 Feb 2025
लापता होने की खबर के बीच सामने आया रणवीर इलाहाबादिया का पोस्ट, बोले- मैं कहीं भाग नहीं रहा हूं

रणवीर इलाबादिया को लेकर पुलिस ने कहा था कि वो लापता हो गए हैं, उनका फोन नॉट रिचेबल है और घर पर भी ताला लगा है। इसी बीच रणवीर का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि वो कहीं भागे नहीं हैं, लोग उनकी मां को गालियां दे रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

20:13 (IST) 15 Feb 2025
India's Got Latent पर हुए विवाद पर स्वानन्द किरकिरे का बयान

नेशनल अवार्ड विजेता स्वानन्द किरकिरे ने रणवीर इलाहाबादिया को लेकर चल रहे विवाद पर कहा जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था, एक मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए था। सारी बात समझाते हुए उन्होंने कहा है कि उन्हें माफ कर देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने माफी मांग ली है।

20:10 (IST) 15 Feb 2025
रणधीर कपूर के जन्मदिन का ग्रैंड सेलिब्रेशन, करीना कपूर ने पैप्स को कहा- बच्चों की फोटो नहीं

आज कपूर परिवार ने अभिनेता और फिल्म निर्माता रणधीर कपूर का 78वां जन्मदिन मनाया, जिसमें तमाम सेलेब्स पहुंचे। देखें तस्वीरें

19:00 (IST) 15 Feb 2025
समय रैना को बयान दर्ज कराने के लिए मार्च तक का समय

समय रैना को पहले पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए 18 फरवरी तक का समय दिया था, मगर अब वो मार्च तक अपना स्टेटमेंट दर्ज करा सकते हैं।

17:21 (IST) 15 Feb 2025
अपूर्व मुखीजा को मिल रही धमकियां

अपूर्वा मुखीजा की दोस्त ने बताया है कि उनहें धमकियां मिल रही हैं, वहीं अंकिता सेघल ने भी पोस्ट किया है, जिसमें कमेंट में लोग उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....

16:00 (IST) 15 Feb 2025
Kesari Chapter 2 की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की नई रिलीज डेट सामने आई है। तरण आदर्श ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि अब ये फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। पहले इसे 14 मार्च, 2025 को रिलीज किया जाना था।

15:55 (IST) 15 Feb 2025
चुम दरांग को डेट कर रहे करणवीर मेहरा, कंफर्म किया रिश्ता?

'बिग बॉस 18' के विजेता करणवीर मेहरा और चुम दरांग की डेटिंग की काफी खबरें रही हैं। ऐसे में अब एक्टर ने चुम दरांग संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। उन्होंने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्ट्रेस को प्रपोज किया है, जिसका वीडियो चुम ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पढ़िए पूरी खबर...

13:57 (IST) 15 Feb 2025
बालकृष्ण नंदमुरी ने म्यूजिक डायरेक्टर एस थमन को गिफ्ट की लग्जरी कार

साउथ एक्टर बालकृष्ण नंदमुरी को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर एस थमन को लग्जरी कार गिफ्ट की है। एक्टर ने Porsche कार गिफ्ट की है। सिमा अवॉर्ड्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो को शेयर करके इसकी जानकारी शेयर की गई है।

12:40 (IST) 15 Feb 2025
5 वजह जो बनाती हैं विक्की की छावा को Must Watch

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई। ये फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। ऐसे में आपको फिल्म की 5 वजहों के बारे में बता रहे हैं, जो इसे मस्ट वॉच बनाती हैं। पढ़िए पूरी खबर।

12:00 (IST) 15 Feb 2025
गैंगस्टर बने राजकुमार राव, जारी हुआ नई फिल्म का पोस्टर

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को आपने कॉमेडी रोमांटिक अवतार में देखा है। ऐसे में अब राजकुमार राव गैंगस्टर के रोल में नजर आने वाले हैं। उनकी नई फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है। उनकी अपकमिंग फिल्म का टाइटल 'मालिक' है, जिसे 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

10:59 (IST) 15 Feb 2025
फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं कटरीना कैफ

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की स्क्रीनिंग में कटरीना कैफ का लुक काफी चर्चा में रहा। उन्होंने कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस ने फ्लोरल प्रिटेंड साड़ी में वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं।

10:05 (IST) 15 Feb 2025
भारती सिंह ने की समय रैना की तारीफ

कॉमेडियन भारती सिंह ने समय रैना की तारीफ की है। वो पति के साथ समय रैना के शो में जा चुकी हैं। भारती ने पैपराजी से कहा कि वो शो ही ऐसा है लेकिन, जरूरी नहीं कि आप वही बोलो जो शो की जरूरत है। आपकी मर्जी है बोलो या ना बोलो। भारती ने समय को सपोर्ट करते हुए कहा कि वो नहीं कहते हैं कि बोलो। वो समय रैना की तारीफ करती हैं और कहती हैं कि टैलेंटेड भी हैं। भारती कहती हैं कि अगर उनके शो में जाओगे तो उसके फैन हो जाओगे। ये काफी अच्छा है।

09:44 (IST) 15 Feb 2025
सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट,

महाठग सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर से जैकलीन फर्नांडिस को लैटर लिखने की वजह से चर्चा में है। उसने वैलेंटाइन डे मौके पर एक्ट्रेस को प्राइवेट जेट दिया है। साथ ही प्यार का इजहार भी किया है। कमेंट बॉक्स में देखें लिंक।

08:56 (IST) 15 Feb 2025
प्रतीक बब्बर की दूसरी शादी पर सौतेले भाई ने कसा तंज

प्रतीक बब्बर ने वैलेंटाइन डे 2025 के मौके पर प्रिया बनर्जी से शादी करके फैंस को सरप्राइज्ड कर दिया है। इस शादी के बाद उनके परिवार में दरार पड़ गई है। इसी बीच अब उनके भाई आर्य बब्बर ने इस पर कटाक्ष किया है। उन्होंने दो बार शादी करने पर मजाक उड़ाया है। पढ़िए पूरी खबर।

07:34 (IST) 15 Feb 2025
2025 की बड़ी ओपनर बनी 'छावा'

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। 14 फरवरी, 2025 को रिलीज हुई ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। वरिंदर चावला की पोस्ट की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 33.1 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

07:16 (IST) 15 Feb 2025
IIFA एम्बेसडर की लिस्ट से बाहर हुईं अपूर्वा मखीजा

शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अभद्र टिप्पणी के बाद अपूर्वा मखीजा का नाम चर्चा में हैं। उनको लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्हें आईफा एम्बेसडर की लिस्ट से हटा दिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

07:16 (IST) 15 Feb 2025
सुकुमार ने बताया नहीं बनेगी ‘पुष्पा 3’

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रच दिया था। इसने 1800 करोड़ का कलेक्शन कर कमाल ही कर दिया था। ऐसे में फिल्म के तीसरे पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन, इसी बीच खबर सामने आ रही है कि इसका तीसरा सीक्वल नहीं बनने वाला है। बॉलीवुड.मोबी की इंस्टाग्राम पोस्ट की मानें तो डायरेक्टर सुकुमार ने कहा कि वो ‘पुष्पा 3’ बनाकर इसे खींचना नहीं चाहते हैं। वो इसकी फ्रैंचाइजी से बाहर आने का प्लान कर रहे हैं।