Trending Bollywood News Highlights: साउथ सिनेमा से एक दुखभरी खबर सामने आई है कि तेलुगु और कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा जयराम का निधन हो गया है। उनका निधन सड़क हादसे में हुआ है। एक्ट्रेस की मौत से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। ये घटना आंध्र प्रदेश के महबूबनगर के पास हुआ। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन भी कार में सवार थीं। इसके साथ ही टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस झील मेहता उर्फ सोनू को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वो लंबे समय से आदित्य दुबे को डेट कर रही हैं। झील ने बीते दिन ही बॉयफ्रेंड को समंदर के किनारे प्रपोज कर दिया, जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन फोटोज के सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वहीं, राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ ने पहला वीकेंड पार कर लिया है। ऐसे में तीसरे दिन यानी कि रविवार को भी फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन किया है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने 5.50 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 11.95 करोड़ पहुंच गया है।
राशि खन्ना की पिछले कुछ समय से तूती बोल रही है। एक्ट्रेस जिस भी फिल्म में काम कर रही हैं वो हिट हो जा रही है। ऐसे में अब उन्हें तमिल की गोल्डन गर्ल का टैग मिला है। उन्होंने तमिल में लगातार तीन हिट्स दी हैं। पढ़िए पूरी खबर...
प्रोड्यूसर सिद्धार्थ जैन को फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें ये अवॉर्ड वेब सीरीज Trial by Fire के लिए दिया गया है। उनकी इस सीरीज को फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट सीरीज की कैटेगरी में मिला है।
अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म 'शोले' को कौन भुला सकता है। ऐसे में क्या आपको पता है कि जब धर्मेंद्र को शूटिंग में लेट हो जाता था तो वो घर नहीं जाते थे। इस किस्से के बारे में उन्होंने खुद एक बार बताया था। पढ़िए पूरी खबर...
The Garfield Movie सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये इंडिया में एक हफ्ते पहले ही रिलीज की जा रही है। फिल्म में एक्टर Chris Pratt की आवाज बने हैं।
कॉमेडियन भारती सिंह को बीते दिनों ही दोबारा से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी पथरी का ऑपरेशन हुआ। ऐसे में अब उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है और कॉमेडियन ने पथरी की फोटो दिखाई है, जिसकी वजह से वो दर्द से कराह रही थीं।
मराठी एक्टर सतीश जोशी को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है कि उनका निधन हो गया है। वो आखिरी सांस तक काम करते रहे थे। लास्ट शो के दौरान उन्हें काफी उत्साहित देखा गया था। उन्होंने मराठी फिल्मों के अलावा स्टेज शोज और सीरियल्स में भी काम किया है।
कन्नड़ एक्टर चेतन चंद्रा को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन पर जानलेवा हमला हुआ है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो कन्नड़ एक्टर पर 20 लोगों की गैंग ने हमला किया है। ये घटना उस दौरान की है जब वो मदर्स डे के मौके पर मां के साथ घर लौट रहे थे। इस घटना के बाद चेतन इंस्टाग्राम पर लाइव आए और उन्होंने इसके बारे में जानकारी शेयर की।
टीवी और फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में प्रीति जिंटा के बॉयफ्रेंड को छीनने पर सफाई दी है। पढ़िए पूरी खबर...
प्रियंका चोपड़ा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो बेटी मालती को कंधे पर उठाकर वर्कआउट करते हुए नजर आ रही हैं। इसमें उन्हें काफी मस्ती के मूड में देखा जा सकता है।
अभिषेक कुमार और आयशा खान को बीते दिन Global Excellence Awards के इवेंट में साथ में देखा गया। दोनों ने एक साथ एक ही फ्रेम में पैपराजी को पोज भी दिया। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फैमिली एक ही फ्रेम में नजर आई है। उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें उन्हें फैमिली गोल्स देते हुए देखा जा सकता है।
राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ ने पहला वीकेंड पार कर लिया है। ऐसे में तीसरे दिन यानी कि रविवार को भी फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन किया है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने 5.50 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 11.95 करोड़ पहुंच गया है।
साउथ सिनेमा से एक दुखभरी खबर सामने आई है कि तेलुगु और कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा जयराम का निधन हो गया है। उनका निधन सड़क हादसे में हुआ है। एक्ट्रेस की मौत से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। ये घटना आंध्र प्रदेश के महबूबनगर के पास हुआ। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन भी कार में सवार थीं।
टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस झील मेहता उर्फ सोनू को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वो लंबे समय से आदित्य दुबे को डेट कर रही हैं। झील ने बीते दिन ही बॉयफ्रेंड को समंदर के किनारे प्रपोज कर दिया, जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन फोटोज के सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।