Trending Entertainment News Updates: गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) द्वारा निर्मित फिल्म ‘मंथन’ को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसका कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया जाएगा। 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 के लिए इस फिल्म को चुना गया है। इस मूवी की निर्माण 10 लाख रुपए के बजट के साथ किया गया था। ये पहली भारतीय क्राउड-फंडेड फिल्म थी, जिसमें GCMMF के उस समय के सभी 5 लाख डेयरी किसानों ने, इसकी उत्पादन लागत को पूरा करने के लिए प्रत्येक ने 2 रुपये का योगदान दिया था। ऐसे इस मूवी का निर्माण चंदा लेकर किया था। इसके साथ ही साउथ एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का नया पोस्टर जारी किया गया है और इसके साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। फिल्म को 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके जरिए प्रभास पहली बार दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस और दर्शकों को इस तिकड़ी का बेसब्री से इंतजार है।

वहीं, सोनू सूद को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्टर का व्हाट्सअप ब्लॉक हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘What’s Up…WhatsApp? हजारों लोग मदद के लिए मैसेज कर रहे होंगे। प्लीज इसे जल्दी देखें। मेरा अकाउंट ब्लॉक हो गया है। अर्जेंट।’

Live Updates
17:45 (IST) 28 Apr 2024
वेडिंग एनिवर्सरी को लेकर कंफ्यूज कर देती हैं बिपाशा बसु, शादी को हुए 8 साल

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को 8 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपनी वेडिंग एनिवर्सरी की डेट को लेकर हमेशा ही कंफ्यूज रहती हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर पति को सालगिरह की बधाई भी दी है। पढ़िए पूरी खबर...

17:02 (IST) 28 Apr 2024
शादी के बाद पहली बार हसबैंड के साथ यूं दिखीं आरती सिंह

आरती सिंह और दीपक चौहान ने बीते दिन शादी कर ली। ऐसे में अब वेडिंग के एक दिन बाद ही कपल को साथ में पहली बार स्पॉट किया गया है। इस दौरान एक्ट्रेस साड़ी में नई-नवेली दुल्हनिया के गेटअप में बेहद ही प्यारी लगीं। उनका वीडियो भी सामने आया है।

16:56 (IST) 28 Apr 2024
कभी खाने के नहीं थे पैसे, आज 100 करोड़ की मालकिन हैं साउथ की ये एक्ट्रेस!

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनके बर्थडे के मौके पर आपको उनकी लाइफ से जुड़ी बातें बता रहे हैं। आज वो भले ही स्टार एक्ट्रेस हैं मगर एक समय था, जब उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। पढ़िए पूरी खबर...

16:28 (IST) 28 Apr 2024
बर्थडे पर सामंथा ने फैंस को दिया तोहफा

सामंथा रुथ प्रभु आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंगाराम' से फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इसमें उन्हें बंदूक लिए हुए देखा जा सकता है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस की ओर से उनके फैंस को सरप्राइज दिया गया है।

16:23 (IST) 28 Apr 2024
जब आमिर खान पर बुरी तरह भड़क गई थीं एक्स वाइफ रीना

आमिर खान ने अपनी पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता को लेकर खुलासा किया है कि एक बार वो उन पर भड़क गई थीं और एक्टर को तमाचा जड़ दिया था। साथ ही हाथ पर काट भी लिया था। पढ़िए पूरी खबर...

14:41 (IST) 28 Apr 2024
रेगिस्तान में चंद लोगों के बीच शूट हुआ था आमिर खान का न्यूड सीन

कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आमिर खान बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी ढेर सारी बातें की। इसी बीच उन्होंने अपने न्यूड सीन को शूट किए जाने पर भी बात की। पढ़िए पूरी खबर...

13:37 (IST) 28 Apr 2024
CCTV में दिल्ली की गलियों में घूमते दिखे 'सोढ़ी'

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर गुरुचरण सिंह उर्फ सोढ़ी की गुमशुदगी के केस में नया खुलासा हुआ कि वो दिल्ली के कई इलाकों में घूमते नजर आए हैं। सीसीटीवी में बैग टांगे दिखे हैं, जिसके बाद उनकी ये गुत्थी और भी उलझ गई है। पढ़िए पूरी खबर...

12:35 (IST) 28 Apr 2024
भोजपुरी एक्ट्रेस की लटकी मिली लाश

भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि शनिवार को एक्ट्रेस अमृता पांडे का निधन हो गया है। घर में उनकी लाश लटकती हुई मिली है। उनकी आखिरी पोस्ट भी चर्चा में आ गई है। पढ़िए पूरी खबर...

11:34 (IST) 28 Apr 2024
एयरलाइन्स सर्विस से परेशान हुईं अदिति राव हैदरी तो मैनेजमेंट पर भड़कीं एक्ट्रेस

अदिति राव हैदरी इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच वो अपनी एक पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने एयरलाइन्स पर गुस्सा निकाला है। पढ़िए पूरी खबर...

11:10 (IST) 28 Apr 2024
तृप्ति डिमरी ने लेटेस्ट फोटोज से बढ़ाया पारा

'एनिमल' से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी आज नेशनल क्रश बन चुकी हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट का पारा ही बढ़ा दिया है। इसमें उनका सिजलिंग अवतार देखते ही बन रहा है।

11:08 (IST) 28 Apr 2024
सीढ़ियों से गिरत-गिरते बचे रणबीर कपूर

'एनिमल' एक्टर रणबीर कपूर को बीते दिन एक इवेंट में शिरकत करते हुए देखा गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इवेंट अटेंड करने के बाद एक्टर बाहर निकले तो सीढ़ियों से गिरते-गिरते बच गए। उनका वीडियो भी सामने आया है।

11:07 (IST) 28 Apr 2024
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर को रविवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस का एयरपोर्ट लुक देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस को जीन्स और शर्ट में देखा गया। साथ ही रेड लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था।

10:57 (IST) 28 Apr 2024
दिलजीत दोसांझ को पहले से जानती थीं अमर सिंह चमकीला की पत्नी

दिलजीत दोसांझ को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'चमकीला' में देखा गया था। इसमें वो एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ दिखाई दिए थे। ये फिल्म अमर सिंह चमकीला पर आधारित थी। ऐसे में चमकीला की वाइफ का कहना है कि वो दिलजीत को काफी पहले से जानती थीं। पढ़िए पूरी खबर...

09:43 (IST) 28 Apr 2024
सोनू सूद का व्हाट्सअप अकाउंट ब्लॉक

सोनू सूद को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्टर का व्हाट्सअप ब्लॉक हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘What’s Up…WhatsApp? हजारों लोग मदद के लिए मैसेज कर रहे होंगे। प्लीज इसे जल्दी देखें। मेरा अकाउंट ब्लॉक हो गया है। अर्जेंट।’

09:42 (IST) 28 Apr 2024
प्रभास की ‘कल्कि’ का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट हुई कंफर्म

साउथ एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का नया पोस्टर जारी किया गया है और इसके साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। फिल्म को 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके जरिए प्रभास पहली बार दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस और दर्शकों को इस तिकड़ी का बेसब्री से इंतजार है।

09:42 (IST) 28 Apr 2024
चंदा लेकर बनी फिल्म का कान्स में होगा प्रीमियर

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) द्वारा निर्मित फिल्म ‘मंथन’ को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसका कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया जाएगा। 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 के लिए इस फिल्म को चुना गया है। इस मूवी की निर्माण 10 लाख रुपए के बजट के साथ किया गया था। ये पहली भारतीय क्राउड-फंडेड फिल्म थी, जिसमें GCMMF के उस समय के सभी 5 लाख डेयरी किसानों ने, इसकी उत्पादन लागत को पूरा करने के लिए प्रत्येक ने 2 रुपये का योगदान दिया था। ऐसे इस मूवी का निर्माण चंदा लेकर किया था।

09:42 (IST) 28 Apr 2024
महादेव बेटिंग ऐप केस में साहिल खान हुए गिरफ्तार

महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें छत्तीसगढ़ में हिरासत में लिया गया है और मुंबई लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस केस में उनका बड़ा और अहम रोल है। पढ़िए पूरी खबर...