Trending Bollywood Celebrity News Highlights: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की साल 2023 की तीसरी फिल्म डंकी को रिलीज होने में महज एक ही दिन बाकी है। फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी अच्छी है। शाहरुख खान फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले जहां दुबई के बुर्ज खलीफा में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था तो वहीं अब ड्रोन शो हुआ है। इसके अलावा ‘डंकी’ को यूएई के बॉक्स सिनेमाज में आयोजित सेंसर बोर्ड स्क्रीनिंग के दौरान स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। वहीं रश्मिका के डीपफेक प्रोफाइल मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों का पता लगाया है। हालांकि, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश अभी जारी है। दूसरी ओर सलमान खान को अपने परिवार के सदस्यों के साथ 19 दिसंबर को भाई सोहेल का 53वां जन्मदिन मनाते हुए देखा गया। जिसके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मनोरंजन जगत की खबर पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates
18:03 (IST) 20 Dec 2023
कटरीना कैफ की 'मैरी क्रिसमस' का ट्रेलर हुआ रिलीज

विजय सेतुपति और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'मैरी क्रिसमस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

https://youtu.be/UUKdUNMgk7Q

17:21 (IST) 20 Dec 2023
बेटी और पत्नी के साथ महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे राम चरण

साउथ एक्टर राम चरण हाल ही में अपनी पत्नी उपासना और बेटी कलिन कारा के साथ महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

16:23 (IST) 20 Dec 2023
वैष्णोदेवी पहुंचे एल्विश यादव

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।

14:23 (IST) 20 Dec 2023
शाहरुख खान सहित कई बड़े सितारों ने राजकुमार हिरानी की इंडस्ट्री में पूरे 20 साल होने पर दी बधाई

डंकी डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर आमिर खान, शाहरुख खान सहित कई सितारों ने बधाई दी है।

13:57 (IST) 20 Dec 2023
अपर्णा सेन पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'रॉटरडैम फिल्म फेस्टिवल' में होगी प्रदर्शित

बांग्ला एक्ट्रेस अपर्णा सेन पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'रॉटरडैम फिल्म फेस्टिवल' में होगी प्रदर्शित होगी। इसे निर्देशक सुमन घोष ने बनाया है। इसमें अपर्णा की जिंदगी और फिल्मों को केंद्र में रखा गया है।

12:33 (IST) 20 Dec 2023
शाहरुख खान ने शेयर किए डंकी के नए पोस्टर

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म की रिलीज के ठीक पहले डंकी का नया पोस्ट जारी किया है।

12:32 (IST) 20 Dec 2023
शाहरुख खान ने शेयर किया मजेदार वीडियो

डंकी की रिलीज के ठीक पहले शाहरुख खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी मजेदार है।

11:19 (IST) 20 Dec 2023
जैस्मिन भसीन के साथ नजर आए अली गोनी

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और अली गोनी साथ में नजर आए हैं। दोनों इस दौरान काफी अच्छे लग रहे थे।

11:17 (IST) 20 Dec 2023
सोहेल खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी मां के साथ भाई सोहेल खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे।

11:14 (IST) 20 Dec 2023
रश्मिका डीपफेक मामले में आया नया अपडेट

रश्मिका के डीपफेक प्रोफाइल मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों का पता लगाया है। हालांकि, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश अभी जारी है।

11:13 (IST) 20 Dec 2023
दुबई में दिखी शाहरुख खान की फिल्म की दीवानगी

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की साल 2023 की तीसरी फिल्म डंकी को रिलीज होने में महज एक ही दिन बाकी है। फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी अच्छी है। शाहरुख खान फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले जहां दुबई के बुर्ज खलीफा में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था तो वहीं अब ड्रोन शो हुआ है।

11:12 (IST) 20 Dec 2023
‘डंकी’ को सेंसर बोर्ड के सदस्यों से मिला स्टैंडिंग ओवेशन

‘डंकी’ को यूएई के बॉक्स सिनेमाज में आयोजित सेंसर बोर्ड स्क्रीनिंग के दौरान स्टैंडिंग ओवेशन मिला है।