Bollywood Entertainment News Highlights: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) को लेकर चर्चा में हैं। इस साल उन्होंने ‘पठान’ और ‘जवान’ दोनों से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। अब उनकी फिल्म ‘डंकी’ से लोगों को काफी उम्मीदे हैं। ऐसे में फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। मूवी को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। इसका रनटाइम 2 घंटे 41 मिनट होगा। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। वहीं, इमरान हाशमी की फिल्म ‘डिब्बुक: द कर्स इज रीयल’ में ‘नोरा’ का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस दर्शना बानिक ने शादी कर ली है। उन्होंने सौरव दास से शादी की है। दोनों बंगाली इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं। वो लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल ने 15 दिसंबर, 2023 को ड्रीमी वेडिंग की थी। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इसके साथ ही ‘बिग बॉस 17’ से खानजादी उर्फ फिरोजा खान का एविक्शन हो गया है। उनके घर से बेघर होने के बाद अभिषेक कुमार फूट-फूटकर रोए हैं।
मनोरंजन की खबरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो आफ्टर नून वॉक करती दिख रही हैं। इसमें वो अपने भाई के साथ नजर आ रही हैं। इसमें उन्हों शॉर्ट्स में देखा जा सकता है।
पंकज त्रिपाठी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैं हूं अटल' को लेकर ऐलान किया है कि इसका ट्रेलर 20 दिसंबर, 2023 को रिलीज किया जाएगा और मूवी 19 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।
भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने पति यश कुमार के साथ गृह प्रवेश की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...
सैफ अली खान को करीना कपूर और दोनों बेटों तैमूर-जेह के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्टर फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए वेकेशन पर मुंबई से निकले हैं।
'एनिमल' फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो ओरी के साथ पोज दे रही हैं। इसमें उन्हें रेड कलर के आउटफिट में सिजलिंग देखा जा सकता है।
रणदीप हुड्डा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी की है। अब उन्हें अपनी नई-नवेली दुल्हनिया के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दोनों को कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया।
'बिग बॉस 17' के घर में एक्ट्रेस आयशा खान की एंट्री हो चुकी है। मुनव्वर फारुकी से अब उनका सामना हो गया है। इसका प्रोमो भी सामने आया है। इसमें देख सकते हैं कि कॉमेडियन की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई है। पढ़िए पूरी खबर...
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के घर खुशियां आई है। उन्होंने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। हालांकि, अभी इसकी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है। एक्ट्रेस ने इस साल सितंबर महीने में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। पढ़िए पूरी खबर...
'डंकी' और 'सालार' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। 24 घंटे के टिकट बुकिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं। दोनों फिल्मों को 21 और 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर...
साउथ की 'केजीएफ' और 'कांतारा' के मेकर्स अब 'बघीरा' को लेकर चर्चा में है। इस अपकमिंग कन्नड़ फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसे डॉ सूरी ने निर्देशित किया है। ये एक्शन से भरपूर है। इसमें एक्टर श्री मुरली ने लीड रोल प्ले किया है।
'एनिमल' फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो धमाकेदार डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने डांस मूव्स से डांस फ्लोर पर आग ही लगा दी है। देखिए...
करीना कपूर और सैफ अली खान को एयरपोर्ट पर दोनों बेटों के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों भाइयों में काफी प्यार देखने के लिए मिला है। वीडियो में देख सकते हैं जेह बड़े भाई तैमूर के लिए जिद्द करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों छोटी उम्र में ही ब्रदर गोल्स देते दिखाई दे रहे हैं।
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने आदित्य ठाकरे पर हमला बोला है। पढ़िए पूरी खबर...
श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आए और अस्पताल में एडमिट हुए दो दिन का वक्त हो चुका है। ऐसे में फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि उन्हें कब डिस्चार्ज किया जाएगा और वो कब तक ठीक होंगे? पढ़िए पूरी खबर...
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भाभी मीरा राजपूत की केयरिंग करते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि वो भाभी को घर के लिए ड्रॉप करते नजर आ रहे हैं।
मनीषा रानी की सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो वीकेंड पर फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। इसमें उनका एकदम चिल अंदाज देखने के लिए मिल रहा है।
‘बिग बॉस 17’ से खानजादी उर्फ फिरोजा खान का एविक्शन हो गया है। उनके घर से बेघर होने के बाद अभिषेक कुमार फूट-फूटकर रोए हैं। घर से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस ने अभिषेक के लिए दिल की बात भी कही है।
इमरान हाशमी की फिल्म ‘डिब्बुक: द कर्स इज रीयल’ में ‘नोरा’ का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस दर्शना बानिक ने शादी कर ली है। उन्होंने सौरव दास से शादी की है। दोनों बंगाली इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं। वो लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल ने 15 दिसंबर, 2023 को ड्रीमी वेडिंग की थी। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) को लेकर चर्चा में हैं। इस साल उन्होंने ‘पठान’ और ‘जवान’ दोनों से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। अब उनकी फिल्म ‘डंकी’ से लोगों को काफी उम्मीदे हैं। ऐसे में फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। मूवी को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। इसका रनटाइम 2 घंटे 41 मिनट होगा। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
मनोरंजन की खबरें
