Trending Bollywood Celebrity News updates: शाहरुख खान (Shah rukh khan) के लिए ये साल 2023 बेहद ही खास रहा। इस साल उनकी तीन फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ रिलीज हुईं। तीनों ही फिल्मों ने शानदार कलेक्शन किया है। 21 दिसंबर को रिलीज हुई ‘डंकी’ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है। इन सबके बीच अब इस मूवी ने सिनेमा इंडस्ट्री में इतिहास रच दिया है। ये यूरोप के Le Grand Rex में रिलीज होने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है। ये यूरोप का सबसे बड़ा सिनेमाहॉल है। किंग खान की मूवी देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ वहां पहुंची। आपको बता दें कि रजनीकांत की ‘कबाली’ पहली इंडियन फिल्म थी, जो Le Grand Rex सिनेमाहॉल में रिलीज की गई थी। इसके बाद ‘बाहुबली 2’ और ‘साहो’ जैसी फिल्मों को रिलीज किया गया था। इसके साथ ही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम शिरीन सेवानी ने खुलासा किया है कि वो प्रेग्नेंट हैं। 2024 में उनके बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। उन्होंने साल 2020 में एक पायलट उदयन सचान से शादी की थी। ऐसे में शिरीन सेवानी और उनके पति उदयन सचान अपने पहले बच्चे के लिए बेहद ही एक्साइटेड हैं।

Live Updates
20:43 (IST) 31 Dec 2023
बिग बॉस 17 में होगा डबल एविक्शन

बिग बॉस 17 के नए प्रोमो के अनुसार सलमान खान ने खुलासा किया कि इस बार एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होंगे।

18:53 (IST) 31 Dec 2023
परिवार संग कश्मीर में न्यू ईयर मना रही हैं सनी लियोनी

एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों फैमिली के साथ कश्मीर में न्यू ईयर का जश्म मना रही हैं।

17:04 (IST) 31 Dec 2023
परिणिती ने खास अंदाज में मां को दी जन्मदिन की बधाई

परिणीति ने अपनी मां रीना चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने मां के साथ अपनी सगाई की एक तस्वीर भी साझा की। 

15:30 (IST) 31 Dec 2023
अरबाज खान ने घुटनों के बल बैठकर किया था शूरा खान को प्रपोज

अरबाज खान का शूरा खान के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर शूरा को फूल के बड़े गुलदस्ते के साथ उन्हें घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं।

15:27 (IST) 31 Dec 2023
न्यू ईयर 2024 सेलिब्रेशन के लिए फैमिली संग मालदीव पहुंचे अजय देवगन

न्यू ईयर 2024 सेलिब्रेशन के लिए अजय देवगन पत्नी और बच्चों के साथ वेकेशन के लिए मालदीव पहुंचे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। देखिए फोटोज...

14:17 (IST) 31 Dec 2023
प्रियंका-परिणीति चोपड़ा के सवाल पर आखिर क्यों भड़कीं बहन मीरा?

मीरा चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बहन प्रियंका और परिणीति चोपड़ा के सवाल पर भड़कते हुए नजर आ रही हैं और फिर गुस्से में शो छोड़कर चली जाती हैं। पढ़िए पूरी खबर...

13:23 (IST) 31 Dec 2023
2023 में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड में रहीं ये 9 फिल्में

साल 2023 के अंत के साथ ही आपको नेटफ्लिक्स की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनका ओटीटी पर बोलबाला रहा है। इस लिस्ट में एक नहीं बल्कि 9 फिल्में शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर...

12:40 (IST) 31 Dec 2023
'बिग बॉस 17' के वीकेंड का वार में होगा डबल एलि्मिनेशन

'बिग बॉस 17' के वीकेंड का वार एपिसोड बेहद ही खास होने वाला है। इसका एक प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि सलमान खान डबल एलिमिनेशन का ऐलान कर रहे हैं, जो काफी शॉकिंग है।

12:04 (IST) 31 Dec 2023
2023 में हसीनाओं ने भी दिखाया खूब दम

साल 2023 का अंत होने को है और नए साल 2024 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में 2023 की उन हसीनाओं के बारे में बता रहे हैं, जिनका बॉक्स ऑफिस पर दबदबा देखने के लिए मिला है। 2023 में केवल एक्टर्स ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने भी खूब दम दिखाया है और अपनी परफॉर्मेंस से खूब लाइमलाइट बटोरी है। पढ़िए पूरी खबर...

11:11 (IST) 31 Dec 2023
फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन कर रहे संजय दत्त

न्यू ईयर 2024 के सेलिब्रेशन के मौके पर संजय दत्त की सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आई है, जिसमें उन्हें फैमिली के साथ एक ही फ्रेम में देखा जा सकता है। इसमें उनकी पहली वाइफ की बेटी भी साथ में दिखाई दीं।

11:05 (IST) 31 Dec 2023
पति विक्की जैन को अंकिता लोखंडे ने दी धमकी

'बिग बॉस 17' में इन दिनों अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच आए दिन बहस होती दिख रही है। वहीं, विक्की को दूसरी एक्ट्रेसेस के ज्यादा करीब देखा जा रहा है। इसी बीच अब एक्ट्रेस वाइफ ने तलाक की धमकी दे दी है। पढ़िए पूरी खबर...

11:05 (IST) 31 Dec 2023
2023 के आखिरी शनिवार को ‘डंकी’ और ‘सालार’ ने की इतनी कमाई

'डंकी' और 'सालार' ने 2023 के आखिरी शनिवार को अच्छा खासा कलेक्शन किया है। ऐसे में चलिए बताते है इस दिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों में से कौन किससे आगे निकला। पढ़िए पूरी खबर...

08:56 (IST) 31 Dec 2023
अभिषेक बच्चन ने दिखाई फुटबॉल स्किल

अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर अपनी फुटबॉल स्किल्स भी दिखा रहे हैं। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

08:55 (IST) 31 Dec 2023
कादर खान की पुण्यतिथि आज

कादर खान आज भले ही दुनिया में नहीं हैं मगर, उनकी एक्टिंग आज भी लोगों के जहन में हैं। उन्होंने सिनेमा जगत को अपनी जिंदगी के 45 साल दिए हैं। इस बीच उन्होंने ना केवल एक्टिंग बल्कि फिल्मों के लिए राइटिंग और डायरेक्शन का भी काम किया है। एक्टर ने काफी मुश्किलों को पार कर ये मुकाम हासिल किया था। कादर खान की पुण्यतिथि पर पढ़िए इंटरेस्टिंग बातें...

08:50 (IST) 31 Dec 2023
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मुंबई से वेकेशन पर रवाना हुए विक्की कौशल और कटरीना कैफ

विक्की कौशल और कटरीना कैफ का मुंबई एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया है। दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट पर कपल को कूल अंदाज में देखा गया।

08:02 (IST) 31 Dec 2023
अंकिता लोखंडे ने दी पति को तलाक की धमकी

'बिग बॉस 17' में इन दिनों अंकिता लोखंडे और पति विक्की जैन के बीच हर दिन किसी ना किसी बात को लेकर बहस हो ही जाती है। ऐसे में अब हाल ही में एक टास्क के दौरान अंकिता ने विक्की को तलाक की धमकी दे दी। इसके बाद इनके तलाक की खबरों को और भी हवा मिल गई है।

07:57 (IST) 31 Dec 2023
मां बनने वाली हैं ‘ये रिश्ता…’ की एक्ट्रेस

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम शिरीन सेवानी ने खुलासा किया है कि वो प्रेग्नेंट हैं। 2024 में उनके बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। उन्होंने साल 2020 में एक पायलट उदयन सचान से शादी की थी। ऐसे में शिरीन सेवानी और उनके पति उदयन सचान अपने पहले बच्चे के लिए बेहद ही एक्साइटेड हैं।

07:57 (IST) 31 Dec 2023
‘डंकी’ बनी यूरोप के Le Grand Rex में रिलीज होने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म

शाहरुख खान (Shah rukh khan) के लिए ये साल 2023 बेहद ही खास रहा। इस साल उनकी तीन फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ रिलीज हुईं। तीनों ही फिल्मों ने शानदार कलेक्शन किया है। 21 दिसंबर को रिलीज हुई ‘डंकी’ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है। इन सबके बीच अब इस मूवी ने सिनेमा इंडस्ट्री में इतिहास रच दिया है। ये यूरोप के Le Grand Rex में रिलीज होने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है। ये यूरोप का सबसे बड़ा सिनेमाहॉल है। किंग खान की मूवी देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ वहां पहुंची। आपको बता दें कि रजनीकांत की ‘कबाली’ पहली इंडियन फिल्म थी, जो Le Grand Rex सिनेमाहॉल में रिलीज की गई थी।