Trending Bollywood Celebrity News updates: रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ (Animal Success Party) का डंका देश में ही नहीं विदेशों में भी खूब बजा है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इसने 850 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में बीते शाम मेकर्स ने फिल्म की सक्सेस पार्टी ऑर्गेनाइज की, जिसमें स्टारकास्ट का ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिला। इसमें रकुल प्रीत सिंह जैसे स्टार्स ने भी शिरकत की। इस दौरान तृप्ति डिमरी और रश्मिका के बीच कमाल की बॉन्डिंग भी देखने के लिए मिली। इसके साथ ही सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। मूवी को प्राइम वीडियो से स्ट्रीम किया जा रहा है। सलमान की फिल्म को सिनेमाघरों में दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई की थी।
पूर्व शिव सेना नेता रमेश सोलंकी ने हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की फिल्म ‘अन्नपूर्णानी’ के निर्माताओं के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सिंडी मॉर्गन का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने 69 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
जावेद अख्तर ने हाल ही में ‘एनिमल’ की सफलता को खतरनाक बताया था, जिस पर अब फिल्म के मेकर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Writer of your calibre cannot understand the betrayal of a lover (Between Zoya & Ranvijay) then all your art form is big FALSE ? & If a woman (betrayed and fooled by a man in the name of love) would have said "lick my shoe" then you guys would have celebrated it by calling it…
— Animal The Film (@AnimalTheFilm) January 7, 2024
आमिर खान की बेटी आयरा खान इन दिनों फैमिली और फ्रेंड्स के साथ उदयपुर के ताज लेक पैलेस में हैं। जहां उनकी शादी की रश्में चल रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपनी किरण राव को साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पति निक जोनस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ वेकेशन पर देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस का सिजलिंग अवतार भी देखने के लिए मिला है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
शिल्पा शेट्टी को ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के प्रमोशन के दौरान व्हाइट ड्रेस में स्पॉट किया गया। इस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत दिखी हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है, जो कि वायरल हो रहा है।
आइरा खान की रॉयल वेडिंग की तैयारी जयपुर में जोर-शोर से चल रही है। प्री-वेडिंग फंक्शन से आमिर की लाडली की दुल्हन के गेटअप में पहली झलक सामने आई है।
90 के दशक की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस तबू ‘बिग बॉस 17’ के घर में इस वीकेंड का वार में आने वाली हैं। शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस घरवालों के लिए नए साल के मौके पर पकवानों की सौगात लेकर आई हैं। इस दौरान वो समर्थ और ईशा मालवीय से अंकिता-विक्की जैन की मिमिक्री भी करवाती हैं।
Naye saal mein aa rahi hai Tabu in the house lekar kayi pakwaano ki saugaat. ?
— ColorsTV (@ColorsTV) January 7, 2024
Dekhiye #BiggBoss17, Mon-Fri 10PM & Sat-Sun 9:30PM sirf #Colors aur @JioCinema par.#BB17 #BiggBoss@BeingSalmanKhan #Tabu pic.twitter.com/szyQnCSBf2
‘खतरों के खिलाड़ी’ फेम शीजान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया कि वो पिछले 7 दिनों से अस्पताल में एडमिट थे। 20 दिनों से उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। उन्होंने बताया कि इतनी बुरी तरह से वो पहले कभी बीमार नहीं पड़े थे। एक्टर ने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं।
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान उन्हें रेड कलर के आउटफिट में देखा गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिल रहा है।
‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में मानुषी छिल्लर ने भी शिरकत की। उन्होंने पार्टी में ब्लैक कलर की ड्रेस में शिरकत की। इस दौरान वो बेहद ही खूबसूरत और स्टनिंग दिखीं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने ‘एनिमल’ (Animal) की सक्सेस को खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मर्द, महिला को अपने जूते चाटने के लिए कहता है और ऐसी फिल्म सफल होती है तो ये खतरनाक है। पढ़िए पूरी खबर…
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। अब ये तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है और देश भर में राममय माहौल हो गया है। इस मौके पर अब पीएम मोदी ने गुजराती सिंगर के राम भजन की तारीफ की है। उन्होंने इसे शेयर किया है। पढ़िए पूरी खबर…
‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में ‘भाभी-2’ यानी कि तृप्ति डिमरी का लुक काफी चर्चा में रहा। एक्ट्रेस ने इस दौरान ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया था। इसमें वो बेहद ही ग्लैमरस दिखीं।
‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में रणबीर कपूर के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी शिरकत की। एक्टर ने उनका पार्टी में स्वागत किया। वो इस दौरान उन्होंने वेलकम Kiss कर एक्ट्रेस का स्वागत किया। दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिली। ‘पुष्पा’ एक्ट्रेस को पार्टी में ब्लैक कलर के आउटफिट में देखा गया था।
‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में तमन्ना भाटिया ने सारी लाइमलाइट ही चुरा ली। सोशल मीडिया पर सिर्फ उनके ही लुक की चर्चा हो रही है। इस दौरान एक्ट्रेस को डीपनेक में देखा गया। इस दौरान उनका बोल्ड और सिजलिंग अवतार काफी चर्चा में रहा। पार्टी में एक्ट्रेस का लुक तो देखते ही बन रहा था।
‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने कपल गोल्स दिया, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इनका वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस को वेस्टर्न आउटफिट में देखा गया।
‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में खुशाली कुमार ने भी शिरकत की। इस दौरान उनका बोल्ड अंदाज देखने के लिए मिला। उनके सिजलिंग अवतार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पार्टी में वो बेहद ही खूबसूरत लगीं।
बीते दिन ‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी रखी गई थी, जिसमें तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। फिल्म में तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना ने भाभी-1 और भाभी-2 का रोल प्ले किया था। सक्सेस पार्टी में दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिली। इनका वीडियो भी सामने आया है।
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ (Animal Success Party) का डंका देश में ही नहीं विदेशों में भी खूब बजा है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इसने 850 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में बीते शाम मेकर्स ने फिल्म की सक्सेस पार्टी ऑर्गेनाइज की, जिसमें स्टारकास्ट का ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिला। इसमें रकुल प्रीत सिंह जैसे स्टार्स ने भी शिरकत की।
सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। मूवी को प्राइम वीडियो से स्ट्रीम किया जा रहा है। सलमान की फिल्म को सिनेमाघरों में दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई की थी।