Trending Bollywood Celebrity News updates: रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ (Animal Success Party) का डंका देश में ही नहीं विदेशों में भी खूब बजा है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इसने 850 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में बीते शाम मेकर्स ने फिल्म की सक्सेस पार्टी ऑर्गेनाइज की, जिसमें स्टारकास्ट का ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिला। इसमें रकुल प्रीत सिंह जैसे स्टार्स ने भी शिरकत की। इस दौरान तृप्ति डिमरी और रश्मिका के बीच कमाल की बॉन्डिंग भी देखने के लिए मिली। इसके साथ ही सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। मूवी को प्राइम वीडियो से स्ट्रीम किया जा रहा है। सलमान की फिल्म को सिनेमाघरों में दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई की थी।

Live Updates
20:03 (IST) 7 Jan 2024
नयनतारा की 'अन्नपूर्णानी' के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

पूर्व शिव सेना नेता रमेश सोलंकी ने हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की फिल्म 'अन्नपूर्णानी' के निर्माताओं के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।

20:02 (IST) 7 Jan 2024
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सिंडी मॉर्गन का निधन

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सिंडी मॉर्गन का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने 69 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

20:01 (IST) 7 Jan 2024
जावेद अख्तर की टिप्पणी पर भड़के एनिमल के निर्माता

जावेद अख्तर ने हाल ही में 'एनिमल' की सफलता को खतरनाक बताया था, जिस पर अब फिल्म के मेकर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

18:14 (IST) 7 Jan 2024
बेटी की शादी में राजस्थानी ट्रेडिशनल डांस करते दिखे आमिर खान

आमिर खान की बेटी आयरा खान इन दिनों फैमिली और फ्रेंड्स के साथ उदयपुर के ताज लेक पैलेस में हैं। जहां उनकी शादी की रश्में चल रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपनी किरण राव को साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

16:23 (IST) 7 Jan 2024
न्यू ईयर ट्रिप से प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पति के साथ फोटोज

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पति निक जोनस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ वेकेशन पर देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस का सिजलिंग अवतार भी देखने के लिए मिला है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

16:22 (IST) 7 Jan 2024
व्हाइट ड्रेस में खूबसूरत दिखीं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी को 'इंडियन पुलिस फोर्स' के प्रमोशन के दौरान व्हाइट ड्रेस में स्पॉट किया गया। इस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत दिखी हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है, जो कि वायरल हो रहा है।

16:20 (IST) 7 Jan 2024
प्री-वेडिंग फंक्शन से सामने आई आमिर खान की लाडली की पहली झलक

आइरा खान की रॉयल वेडिंग की तैयारी जयपुर में जोर-शोर से चल रही है। प्री-वेडिंग फंक्शन से आमिर की लाडली की दुल्हन के गेटअप में पहली झलक सामने आई है।

13:34 (IST) 7 Jan 2024
'बिग बॉस 17' में पकवानों की सौगात लेकर पहुंचीं तबू

90 के दशक की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस तबू 'बिग बॉस 17' के घर में इस वीकेंड का वार में आने वाली हैं। शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस घरवालों के लिए नए साल के मौके पर पकवानों की सौगात लेकर आई हैं। इस दौरान वो समर्थ और ईशा मालवीय से अंकिता-विक्की जैन की मिमिक्री भी करवाती हैं।

12:57 (IST) 7 Jan 2024
हॉस्पिटल से 7 दिन बाद घर लौटे शीजान खान

'खतरों के खिलाड़ी' फेम शीजान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया कि वो पिछले 7 दिनों से अस्पताल में एडमिट थे। 20 दिनों से उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। उन्होंने बताया कि इतनी बुरी तरह से वो पहले कभी बीमार नहीं पड़े थे। एक्टर ने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं।

11:24 (IST) 7 Jan 2024
रेड ड्रेस में राशा थडानी ने काटा बवाल

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी 'एनिमल' की सक्सेस पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान उन्हें रेड कलर के आउटफिट में देखा गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिल रहा है।

11:21 (IST) 7 Jan 2024
ब्लैक ड्रेस में मानुषी छिल्लर का ग्लैमरस अवतार

'एनिमल' की सक्सेस पार्टी में मानुषी छिल्लर ने भी शिरकत की। उन्होंने पार्टी में ब्लैक कलर की ड्रेस में शिरकत की। इस दौरान वो बेहद ही खूबसूरत और स्टनिंग दिखीं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

11:17 (IST) 7 Jan 2024
Animal की सक्सेस को जावेद अख्तर ने क्यों बता दिया खतरनाक?

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने 'एनिमल' (Animal) की सक्सेस को खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मर्द, महिला को अपने जूते चाटने के लिए कहता है और ऐसी फिल्म सफल होती है तो ये खतरनाक है। पढ़िए पूरी खबर...

11:17 (IST) 7 Jan 2024
गुजराती सिंगर के राम भजन के मुरीद हुए पीएम मोदी

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। अब ये तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है और देश भर में राममय माहौल हो गया है। इस मौके पर अब पीएम मोदी ने गुजराती सिंगर के राम भजन की तारीफ की है। उन्होंने इसे शेयर किया है। पढ़िए पूरी खबर...

08:37 (IST) 7 Jan 2024
ब्लैक आउटफिट में 'भाभी 2' ने ढाया कहर

'एनिमल' की सक्सेस पार्टी में 'भाभी-2' यानी कि तृप्ति डिमरी का लुक काफी चर्चा में रहा। एक्ट्रेस ने इस दौरान ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया था। इसमें वो बेहद ही ग्लैमरस दिखीं।

08:33 (IST) 7 Jan 2024
रणबीर ने रश्मिका को किया Kiss

'एनिमल' की सक्सेस पार्टी में रणबीर कपूर के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी शिरकत की। एक्टर ने उनका पार्टी में स्वागत किया। वो इस दौरान उन्होंने वेलकम Kiss कर एक्ट्रेस का स्वागत किया। दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिली। 'पुष्पा' एक्ट्रेस को पार्टी में ब्लैक कलर के आउटफिट में देखा गया था।

08:31 (IST) 7 Jan 2024
‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में तमन्ना भाटिया ने लूटी लाइमलाइट

‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में तमन्ना भाटिया ने सारी लाइमलाइट ही चुरा ली। सोशल मीडिया पर सिर्फ उनके ही लुक की चर्चा हो रही है। इस दौरान एक्ट्रेस को डीपनेक में देखा गया। इस दौरान उनका बोल्ड और सिजलिंग अवतार काफी चर्चा में रहा। पार्टी में एक्ट्रेस का लुक तो देखते ही बन रहा था।

08:29 (IST) 7 Jan 2024
आलिया-रणबीर ने साथ में दिया पोज

'एनिमल' की सक्सेस पार्टी में रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने कपल गोल्स दिया, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इनका वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस को वेस्टर्न आउटफिट में देखा गया।

08:28 (IST) 7 Jan 2024
'एनिमल' की सक्सेस पार्टी में खुशाली कुमार का दिखा सिजलिंग अवतार

'एनिमल' की सक्सेस पार्टी में खुशाली कुमार ने भी शिरकत की। इस दौरान उनका बोल्ड अंदाज देखने के लिए मिला। उनके सिजलिंग अवतार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पार्टी में वो बेहद ही खूबसूरत लगीं।

08:27 (IST) 7 Jan 2024
'एनिमल' की सक्सेस पार्टी में रश्मिका और तृप्ति में दिखी कमाल की बॉन्डिंग

बीते दिन 'एनिमल' की सक्सेस पार्टी रखी गई थी, जिसमें तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। फिल्म में तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना ने भाभी-1 और भाभी-2 का रोल प्ले किया था। सक्सेस पार्टी में दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिली। इनका वीडियो भी सामने आया है।

08:25 (IST) 7 Jan 2024
‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ (Animal Success Party) का डंका देश में ही नहीं विदेशों में भी खूब बजा है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इसने 850 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में बीते शाम मेकर्स ने फिल्म की सक्सेस पार्टी ऑर्गेनाइज की, जिसमें स्टारकास्ट का ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिला। इसमें रकुल प्रीत सिंह जैसे स्टार्स ने भी शिरकत की।

08:24 (IST) 7 Jan 2024
ओटीटी पर रिलीज हुई सलमान खान और कटरीना कैफ की ‘टाइगर 3’

सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। मूवी को प्राइम वीडियो से स्ट्रीम किया जा रहा है। सलमान की फिल्म को सिनेमाघरों में दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई की थी।